Breaking News

सर्वसम्मति से चुने के मंडल अध्यक्ष- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी शहर विधानसभा में रायशुमारी कर संपन्न हुई मंडलों की चुनाव प्रक्रिया

रतलाम, 

09/Dec/2024

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व में शहर विधानसभा के मंडलो की रायशुमारी के साथ मंडलों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई | जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने रविवार को बालाजी सेन्ट्रल में सैलाना, आलोट और रतलाम शहर  विधानसभा के मंडलों में नेतृत्व चयन के लिए अपेक्षित कार्यकर्ताओं से चर्चा की| उन्होंने सर्व सम्मति से मंडल अध्यक्ष चुनने का आह्वान किया | डॉ. सोलंकी ने पहले कार्यकर्ताओं से सामूहिक संवाद कर चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। बाद में कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा कर मंडल अध्यक्ष हेतु नामों पर रायशुमारी  की। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पार्टी के पितृपुरूषों डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग पुरोहित, महेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं महामंत्री निर्मल कटारिया मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया | उन्होंने जिले में सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यों की जानकारी दी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडेय, शहर विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, सैलाना विधानसभा में पूर्व विधायक, जिला महामंत्री संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, आलोट विधानसभा में विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी सहित पार्टी के अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …