Breaking News

संगठन पर्व मे होगा बूथ अध्यक्षों का सम्मान मंडल चुनाव के लिए कार्य शुमारी भी होगी जिला कार्यालय मे बैठक सम्पन्न

रतलाम

10/Dec/2024

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व मे 10 दिसंबर को जिले के सभी 25 मंडलों मे बूथ अध्यक्षों का सम्मान होगा। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार मंडल चुनाव प्रक्रिया का दुसरा चरण भी इसके साथ आयोजित होगा। इसमें मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी की जायेगी। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय मे कही। मंडल चुनाव प्रक्रिया को लेकर आयोजित इस बैठक मे सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग पुरोहित एवं महेश सोनी की उपस्थिति मे सभी मंडल निर्वाचन अधिकारीयों को चुनाव प्रक्रिया के दूसरे चरण की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि बुथ अध्यक्ष भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है। पार्टी ने उसे ही आधार बनाकर बुथ जीता-चुनाव जीता का नारा दिया है। मंगलवार को होने वाले मंडल सम्मेलनों मे मंडल के निर्वाचन अधिकारी सभी बूथ अध्यक्षों का मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति मे सम्मान करेगे। इसके बाद उनसे मंडल अध्यक्ष हेतु रायशुमारी की जायेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री संगीता चारेल सहित सभी मंडलों के निर्वाचन अधिकारी , जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

Check Also

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ, व्यवसाय एवं सेवा इकाई स्थापना के लिए 50 लाख रुपये तक मिलेगा ऋण लाभ,

🔊 Listen to this उज्जैन, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में …