Breaking News

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने 69 लोगो से लिया परामर्श –

रतलाम

28/Dec/2024

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत् शुक्रवार को रूद्र पैलेस मे भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी हुई | जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ.सुमेर सिंह सोलंकी ने निर्वाचन पर्यवेक्षक सीताराम यादव के साथ उपस्थित होकर जिले से संबद्ध अपेक्षित श्रेणी के 69 लोगो से परामर्श लिया |जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपेक्षित वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से जिलाध्यक्ष के लिए नामों की पेंनल बंद लिफाफे में ली। इसे वे प्रदेश कार्यालय को प्रस्तुत करेगे। उसके बाद पेनल बनेगी और सर्वसम्मत नाम तय कर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जायेगी। जिलाध्यक्ष के लिए परामर्श देने हेतु मुख्य रूप से  सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, आलोट विधायक डॉ.चिंतामणि मालवीय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सोलंकी ने पहले सभी नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक संवाद कर संगठन पर्व और जिलाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश सोनी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मंचासीन रहे। सामूहिक संवाद के बाद मे डॉ. सोलंकी और पर्यवेक्षक श्री यादव ने कक्ष  मे बैठकर अपेक्षित नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से जिलाध्यक्ष की पेंनल प्राप्त की।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …