Breaking News

भाजपा संगठन को गढ़ने में ठाकरे जी का असीम योगदान-कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल द्वारा 21 कंबल का वितरण

रतलाम,

29/Dec/2024

भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर शनिवार को पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन को गढ़ने में ठाकरे जी का असीम योगदान रहा है। भाजपा सरकार उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है। आरंभ में श्रद्धेय ठाकरेजी के चित्र पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, भगतसिंह भदौरिया, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

रतलाम,

29/Dec/2024

शहर के कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल द्वारा श्रद्धेय स्व. श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण किया गया। समाजसेवी एवं रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य रूमी कान्ट्रेक्टर के मुख्य आतिथ्य में पुष्पांजलि अर्पित कर जरुरतमंदो को कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंद लोगों को कुल इक्कीस कंबल वितरित किए गए। पुण्यतिथी के अवसर पर पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री राकेश परमार, भुपेन्द्र कावड़िया, विपिन श्रीमाल, नितेश सोनी, हार्दिक मेहता, अर्चित डागा के साथ कुशाभाऊ मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Check Also

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्यवाई 1 जनवरी से 30 जून तक कुल 914 प्रकरण दर्ज, रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन, मध्यप्रदेश के इतिहास में 21 जुलाई का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज, महिला आईटीआई रतलाम में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई,

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में सहायक सहायक आयुक्त, विकास …