Breaking News

वार्ड क्रमांक 47 व 48 में आज लगेगा ‘‘मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’’ शिविर, अलकापुरी कम्युनिटी हॉल पर आज लगेगा बकाया वसूली शिविर,

रतलाम,

08/Jan/2024,

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं एवं शासकीय कार्यालय में नागरिक सेवाओं के प्रदाय से संबंधित लंबित आवेदन, आवेदनों का निराकरण में शत-प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’’ के तहत कार्यालयीन समय में वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है महापौर माननीय प्रहलाद पटेल ने बताया कि 9 जनवरी 2025 तक चलाये जाने वाले ‘‘मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’’ के 8 जनवरी को वार्ड क्रमांक 47 मौमिनपुरा संजीवनी क्लीनिक व वार्ड क्रमांक 48 जैन कन्या स्कूल, 9 जनवरी को वार्ड क्रमांक 49 चार भुजा मंदिर के सामने  धर्मशाला ब्राम्हण वास में कार्यालयीन समय में शिविर का आयोजन किया गया है। आयोजित शिविरों में भारत सरकार व राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को दिलाया जायेगा। योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित ना रहे इस हेतु चिन्हित योजनाओं के अन्तर्गत प्रदत्त लाभों का सत्यापन किया जावेगा एवं लाभ से वंचित हितग्राही की पहचान की जावेगी एवं लाभ से वंचित हितग्राही का उसी समय योजना से संबंधित आवेदन भरवाया जावे जाकर आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराकर आवेदन के साथ संलग्न किये जावेंगे।

रतलाम,

08/Jan/2024,

नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम से संबंधीत करों को जमा कराने हेतु वार्ड वार बकाया वसूली शिविर 30 दिसम्बर से आयोजित किये गये है जो 5 मार्च 2025 तक चलेंगे। आयोजित शिविरों में नागरिक नगर निगम की बकाया संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि जमा करा सकेगें वार्ड वार आयोजित किये गये वसूली शिविरो के वार्ड क्रमांक 5, 6  व 7 के लिये 8 जनवरी को अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 8 व 9 के लिये 9 जनवरी को कोमल नगर, वार्ड क्रमांक 8 व 9 के लिये 10 जनवरी को मार्निंग स्टार स्कूल के पास, वार्ड क्रमांक 8 व 9 के लिये 11 जनवरी को राजबाग गार्डन, वार्ड क्रमांक 10 के लिये 13 जनवरी को 80 फीट रोड, वार्ड क्रमांक 11 के लिये 14 जनवरी को प्रियदर्शनी नगर, वार्ड क्रमांक 12 व 13 के लिये 15 से 16 जनवरी तक कस्तुरबा नगर मुख्य मार्ग, वार्ड क्रमांक 11 के लिये 17 जनवरी को सिंधी कॉलोनी सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 11 के लिये 18 जनवरी को डोंगरे नगर, वार्ड क्रमांक 46, 47 व 48 के लिये 20 जनवरी को हाट रोड माताजी का मंदिर, वार्ड क्रमांक 14 व 46 के लिये 21 से 22 जनवरी तक काटजू नगर मेहरा नर्सिंग होम, वार्ड क्रमांक 47 व 48 के लिये 23 जनवरी को वेदव्यास कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 16 व 19 के लिये 24 जनवरी को राजेन्द्र नगर मुख्य मार्ग, वार्ड क्रमांक 18 व 19 के लिये 25 जनवरी को टाटा नगर, वार्ड क्रमांक 16 के लिये 27 जनवरी को कलीमी कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 19 व 20 के लिये 28 से 29 जनवरी तक दीनदयाल नगर, वार्ड क्रमांक 21 व 22 के लिये 30 जनवरी को कल्याण नगर, वार्ड क्रमांक 38 व 39 के लिये 31 जनवरी व 1 फरवरी को बोहरा बाखल,  वार्ड क्रमांक 22 व 23 के लिये 3 फरवरी को रामगढ़, वार्ड क्रमांक 43 व 44 के लिये 4 से 5 फरवरी तक लक्कड़पीठा प्याउ के पास, वार्ड क्रमांक 47 व 48 के लिये 6 से 7 फरवरी तक आर्य समाज मंदिर धानमण्डी, वार्ड क्रमांक 39 के लिये 10 फरवरी को जूनी कोर्ट किरण टॉकिज, वार्ड क्रमांक 24 व 25 के लिये 11 फरवरी को चौगानिया भेरू मंदिर, वार्ड क्रमांक 26, 39 व 40 के लिये 13 फरवरी को पैलेस रोड, वार्ड क्रमांक 24, 25, 42 व 43 के लिये 14 फरवरी को शिक्षा विभाग सायर चबुतरा, वार्ड क्रमांक 23, 24 व 25 के लिये 15 फरवरी को करमदी रोड अमलतास गेट के पास, वार्ड क्रमांक 42, 43 व 45 के लिये 17 से 18 फरवरी तक चौमुखीपुल, वार्ड क्रमांक 40 व 41 के लिये 19 से 20 फरवरी तक बजाज खाना गणेश देवरी, वार्ड क्रमांक 33 व 34 के लिये 21 से 22 फरवरी तक शास्त्री नगर, वार्ड क्रमांक 32, 33 व 35 के लिये 24 से 25 फरवरी तक दो बत्ती चौराहा, वार्ड क्रमांक 32 व 35 के लिये 27 से 28 फरवरी तक स्टेशन रोड दिलबहार चौराहा, वार्ड क्रमांक 29, 30, 35, 36 व 38 के लिये 1 मार्च को लॉ कॉलेज आनन्द कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 27, 28 व 29 के लिये 3 मार्च को प्रताप नगर उद्यान के पास, वार्ड क्रमांक 29 व 30 के लिये 4 मार्च को महावीर नगर तथा वार्ड क्रमांक 30 व 31 के लिये 5 मार्च 2025 को मिड टाउन कॉलोनी में कार्यालयीन समय में शिविर आयोजित किये गये है निगम द्वारा जारी अपील में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि  निगम द्वारा उक्त शिविर बकायादारों की सुविधा के लिए आयोजित किये गये है इन आयोजित शिविरों में बकायादार अपनी बकाया राशि जमा कर निगम को सहयोग प्रदान करें।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …