Breaking News

विभागीय योजनाओं में समय पर भुगतान कर सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों में कमी लाए डॉ एम एस सागर-मीडिया प्रतिनिधियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शुक्रवार 10 जनवरी को जिला चिकित्सालय में आयोजित किया जाएगा डॉ एम एस सागर सिविल सर्जन।

रतलाम

08/Jan/2025

सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर ने बताया कि रतलाम जिले में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों एवं जिले के समस्त पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 10 जनवरी शुक्रवार को समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 तक स्थान फीवर क्लिनिक जिला चिकित्सालय रतलाम पर आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ अंकित जैन एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ , डॉ प्रणब मोदी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ दिनेश भूरिया अस्थि रोग विशेषज्ञ फीवर क्लीनिक में उपस्थित रहकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। इसके साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता होने पर नाक कान गला की जांच कक्ष क्रमांक 1 में, पेट एवं सर्जरी रोग संबंधी कक्ष क्रमांक 4 में, मुख एवं दांत संबंधी चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण कक्ष क्रमांक 5 में, मनो रोग संबंधी समस्याएं होने की दशा में कक्ष क्रमांक 13 में, नेत्र संबंधी समस्याओं के लिए कक्ष क्रमांक 14 में स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार सेवाएं प्रदान की जाएगी। शिविर में आए मीडियो प्रतिनिधियों को सहज सेवाएं प्रदान की जाएंगी , निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय में उपलब्ध समस्त प्रकार की रक्त एवं यूरिन संबंधी लेब जांच परीक्षण सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सोनोग्राफी , एक्स रे, ई सी जी, टी एम टी आदि जांच भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर ने जिले के समस्त मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

रतलाम

08/Jan/2025

रतलाम जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में कमी लाई जाना है। इसके लिए विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में करते हुए पात्र हितग्राहियों के भुगतान सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर ने जिला चिकित्सालय रतलाम में आयोजित विकासखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक मे दिए । बैठक के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वर्षा कुरील, एनसीडी के नोडल अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र जायसवाल, डीपीएम डॉ अजहर अली, जिला एम एंड ई अधिकारी आशीष कुमावत, डब्लू एच ओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ रितेश बजाज, जिला लेखा प्रबंधक सचिन वर्मा, डी सी एम कमलेश मुवेल, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, बी पी एम, बी सी एम, बी ई ई, बी ए एम और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि गर्भावस्था के समय सभी गर्भवती महिलाओं के आधार कार्ड , समग्र आईडी और खाता नंबर की एकदम सही प्रविष्टि अनमोल पोर्टल पर की जाए। गलत प्रविष्टि करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिले में प्रसव केंद्रों पर लंबित डिलीवरी अपडेशन का कार्य पूर्ण करने के लिए तीन दिवस की अंतिम समय सीमा दी गई है, इसके उपरांत कार्य में विलंब करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई आरोपित की जाएगी, डॉ एम एस सागर ने निर्देशित किया कि आमजन को सभी प्रकार की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्रदान की जाए , तथा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में संतुष्टि पूर्ण निराकरण किया जावे। उन्होंने इस संबंध में शासकीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं में लोगों के प्रति संवेदनशीलता पूर्वक रवैया अपना कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि समस्त प्रकार की रिपोर्ट उचित समय पर प्रेषित की जाए तथा रिपोर्ट की मॉनिटरिंग कर सुधारात्मक कार्रवाई संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी करेंगे और सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने की दिशा में कार्य करेंगे। बैठक के दौरान समस्त कार्यक्रम अधिकारियों एवं विकासखंड स्तरीय कर्मचारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे सेक्टर सुपरवाइजर की ऑनलाइन बैठक लेकर स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रत्येक सप्ताह उप स्वास्थ्य केंद्र में होने वाले कार्यों की मॉनिटरिंग सेक्टर बैठक में करने तथा कार्य में रुचि न लेने वाले कर्मचारी के नाम की जानकारी भेजने हेतु निर्देशित किया गया।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …