Breaking News

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों अभियान चलाकर किया जा रहा समाधान,

रतलाम,

13/Jan/2024,

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को समाधान ऑनलाइन पोर्टल एवं सीएम हेल्पलीपर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों पर सी एम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु कैंप का आयोजन किया गया। थाने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता को बुलाकर शिकायत सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया सीएम हेल्पलाइन पर पिछले एक सप्ताह में 314 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। आगे भी थाना स्तर पर कैंप का आयोजन कर शेष शिकायतों का निराकरण जारी है।

Check Also

दत्तात्रेय अखाड़ा, श्याम धाम आश्रम और राजराजेश्वरी आश्रम पहुंचकर संतों का किया सम्मान, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना-सृजन महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर हुआ ‘एक वृक्ष गुरु के नाम’ कार्यक्रम-

🔊 Listen to this उज्जैन, गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में विभिन्न धार्मिक स्थलों और आश्रमों का भ्रमण कर संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुरूप माल्यार्पण कर संतों का सम्मान किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार रात्रि में शिप्रा …