Breaking News

थाना दीनदयाल नगर पुलिस द्वारा वायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

रतलाम,

19/Jan/2024,

दीनदयाल नगर रतलाम पर फरियादी मुकेश जाति भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम नंदलई थाना औ.क्षै.रतलाम ने विद्युत सयंत्र WTG नम्बर P-112, PR-16 पाईन्ट माल्याखो पहाड़ी रतलाम पर दिनांक 17.01.25 के 01.30 बजे कॉपर वायर के 05 बंडल, 06 प्लेटे तांबे ,03 पट्टी तांबे की कुल किमती 1,50000/- रूपये के चोरी हो जाने की रिपोर्ट की। रिपोर्ट पर से थाना हाजा पर अपराध क्र. 44/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस पंजीबध्द किया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार के द्वारा माल मुल्जिम की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एंव नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना दीनदयाल नगर रतलाम रविन्द्र डण्डोतिया के नेतृत्व मे माल मुल्जिम पतारसी हेतु निर्देश दिये गये थे थाना दीनदयाल नगर रतलाम द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी करणसिह पिता मानसिह डांगी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम वाक्यापाडा रतलाम व ईश्वर पिता लालजी पारगी उम्र 22 वर्ष निवासी वाक्यपाडा रतलाम को गिरफ्तार कर आरोपीगणो से कॉपर वायर के 03 बंडल ,06 प्लेटे तांबे, 03 पट्टी तांबे की व घटना मे प्रयुक्त वाहन मारुति सिल्वर कलर की जीईन कंपनी की गाडी क्रमांक एमपी 43 सी 4218 को जप्त की गयी व शेष दौ कापर वायर के बंडल बारे मे आरोपी गणो ने पूछताछ के दौरान घटना मे साथी आरोपी राहुल व बालु के पास होना बताया ।

जप्त मश्रूका – कॉपर वायर के 03 बंडल ,06 प्लेटे तांबे, 03 पट्टी तांबे की कीमती कुल 120000 रु. व घटना मे प्रयुक्त वाहन मारुति सिल्वर कलर की जीईन कंपनी की गाडी क्रमांक एमपी 43 सी 4218

गिरफ्तार आरोपी
1. ईश्वर पिता लालजी पारगी उम्र 22 वर्ष निवासी वाक्यपाडा
2. करणसिह पिता मानसिह डांगी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम वाक्यापाडा रतलाम

फरार आरोपी
1. राहुल निवासी ग्राम वाक्यापाडा रतलाम
2. बालु निवासी ग्राम वाक्यापाडा रतलाम

सराहनीय भूमिका- उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी दीनदयाल नगर रविन्द्र डण्डोतिया, उनि. किशनलाल रजक, प्र. आर. 496 मनीषओझा, आर, 788 दीपक सिह,आर 702 जितेन्द्रसिह शक्तावत, आर 621धीरज यादव, आर 651 रावजी गणावा,आर 738 मनोहरसिह आर. 33 दीपक वसुनिया व सेनिक 1075 अमित शुक्ला थाना दीनदयाल नगर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …