Breaking News

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई 06 किलो 480 ग्राम के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रतलाम

30/Jan/2025

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण किशोर कुमार पाटनवाला के मार्गदर्शन में बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान के नेतृत्व में थाना बिलपांक की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए । 28.01.2025 को विश्वनीय मुखबीर से सुचना मिली कि पप्पु निनामा निवासी ग्राम मोरपिपला का उसके खेत से निकाला हुआ गांजा सुखा कर प्लास्टिक के कट्टे में भरकर उसके घर के ढालियां में रखी लोहे की पलंग पेटी में बेचने के लिये गांजा छुपाकर रखा है। मुताबिक मुखबिर सुचना अनुसार ग्राम मोरपिपला संदेही पप्पु निनामा के घर पहुंचे। जहां पर एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछते उसने अपना नाम- पप्पु पिता मांगु निनामा जाति भील उम्र 45 साल निवासी ग्राम मोरपिपला थाना बिलपांक का होना बताया, पप्पु निनामा के कब्जे की लोहे की पलंग पेटी खोल कर तलाशी लेते पेटी के अन्दर एक पीले रंग के प्लास्टिक के कट्टा दिखा। जिसका मुंह बंधा हुआ था। प्लास्टिक के कट्टे का मुंह खोलकर अन्दर चैक करते अन्दर कसीली गंध वाला गांजा मिला, आरोपी पप्पु निनामा के कब्जे से मिले अवैध मादक पदार्थ गांजा प्लास्टिक के कट्टे सहित इलेक्ट्रानिक तौल कांटे पर रखकर वजन करते अवैध मादक पदार्थ गांजा का कुल वजन 06 किलो 480 ग्राम होना पाया । जिसे धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार पप्पु निनामा को गिरफ्यातार किया गया व आरोपी के विरुध्द थाना बिलपांक पर अपराध क्रमांक-038/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा कहा से लाने व किसे बेचने के संबंध में पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है।

महत्वपुर्ण भूमिका – थाना प्रभारी बिलपांक मो. अय्युब खान, उनि मुकेश सस्तिया, सउनि प्यारसिह अलावे, प्रआर जयेन्द्रसिह, प्रआर अशोक मईड़ा, आर रोहित गुर्जर, आर योगेश बाल्के, आरक्षक हेमन्त यादव, आर. संजय सोनी,आर निलेश अवास्या, सैनिक मनुहारी, सैनिक आशाराम भाभर की महत्वपुर्ण भुमिका रही ।

Check Also

भाजपा कार्यालय ईंट पत्थर का ढांचा नहीं, संगठन की आत्मा 47 वें स्थापना दिवस पर समारोह पूर्वक हुआ नवीन भवन निर्माण का शुभारंभ घर-घर पार्टी ध्वज फहराकर भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस-जावरा विधानसभा क्षेत्र में छात्रावास और स्कूल भवन स्वीकृत-दो माह के अपहृत बालक को कानपुर उत्तरप्रदेश से दस्तयाब करने में मिली सफलता-अवैध गौवंश परिवहन रोकने पर ग्रामीण को टक्कर मारकर हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार-जब्त 1600 लीटर घी के सभी नमूने जांच में फेल

🔊 Listen to this रतलाम, भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने उत्साह …