रतलाम
01/Feb/2025
अवैध हथियारो लेकर घुमने वाले संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान के नेतृत्व में थाना बिलपांक की टीम बनाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए ।
उक्त टीम को दिनांक 31.01.25 को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सुचना मिली की कुछ बाहर के लड़के संदिग्ध होकर टोल नाका के आसपास अवैध हथियार बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहे है । सुचना विश्वसनीय होने से टीम द्वारा टोल नाके के आसपास मुखबीर सूचना कि तस्दीक हेतु हमराह फोर्स व पंचानो के मय प्राईवेट वाहन के रवाना होकर राजु का ढाबा पहुंचे । जहां पर छुपाव हासिल कर इंतजार करते दो व्यक्ति मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के पैदल-पैदल चलकर आते दिखे। जो वहां पर पहले से उपस्थित दो व्यक्तियो से मिलकर लेन-देन की बातचीत कर एक दुसरे को कुछ देते दिखे । जिस पर हमराह फोर्स को टार्च की रोशनी से इशारा कर घेराबंदी कर चारो व्यक्तियो को पकड़ा । सं तलाशी करते गणेश पिता छोटुलाल वसुनिया जाति भील उम्र-19 साल निवासी ग्राम खण्डीगारा थाना कानवन जिला धार से एक पिस्टल मेग्जीन लगी हुई,
एक देशी कट्टा व जिन्स की दाहिने जेब में दो जिंदा राउण्ड, मोहित पिता कंवरलाल पाटीदार उम्र-24 साल निवासी ग्राम करवड़ थाना पेटलावद जिला झाबुआ से एक पिस्टल मेग्जीन लगी हुई, एक नाबालिक आरोपी से एक पिस्टल मेग्जीन लगी हुई व महेश पिता प्रकाश भंवर जाति भील उम्र-18 साल निवासी ग्राम जैतपाड़ा थाना बिलपांक चारो से उक्त पिस्टल व जिंदा राउण्ड के बारे में लाने ले जाने व रखने के संबंध में लाइसेस नही होने से आरोपीयो के विरुध्द अपराध क्रमांक 44/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश कर पी.आर. लिया गया । आरोपी महेश पिता प्रकाश भंवर जाति भील उम्र-18 साल निवासी ग्राम जैतपाड़ा थाना बिलपांक से पुछताछ करते आरोपी द्वारा अपने खेत मे गाड़ कर दो पिस्टल रखना बताया जो आरोपी की निशादेही से दो पिस्टल ओर जप्त की गई । अपराध मे कुल चार आरोपी से 05 पिस्टल व एक बारह बोर का देशी कट्टा तथा दो जिंदा राउण्ड जप्त किये गये है । हथिय़ार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी राहुल पिता मुन्ना नि.ग्राम छनगारा थाना कानवन जिला धार की तलाश की जा रही है ।
रतलाम
01/Feb/2025
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा आँपरेशन मुस्कान अभियान के तहत अवयस्क बालक/बालिकाओं एवं गुमइंसान की दस्तयाबी करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं, जो निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी नामली विक्रमसिंह चौहान द्वारा प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए अपहृत हुई बालिकाओं की तलाश हेतु तत्काल टीम गठित की गई। थाना प्रभारी नामली व टीम द्वारा नाबालिक बालिकाओं की तलाश कर थाना नामली के अपराध क्रं. 31/2025 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृता नाबालिक बालिका उम्र 14 वर्ष एवं अपराध क्रं. 34/2025 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृता नाबालिक बालिका उम्र 14 वर्ष 10 माह को 24 घण्टे में दस्तयाब करने में सफलता पाई हैं।
1. दिनांक 30.01.2025 को फरियादी बालमुकुन्द पिता बगदीराम जी डोडिया निवासी ग्राम सेमलिया द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 30.01.2025 को अपनी नाबालिक बालिका का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 31/2025 धारा- 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 2. दिनांक 31.01.2025 को फरियादी गोपाल पिता मांगीलाल भांभी निवासी नामली ने सूचना दी गई कि दिनांक 30.01.2025 को अपनी नाबालिक बालिका का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 34/2025 धारा- 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय भूमिका- निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि सचिन डावर, उनि. के. के. पटेल, सउनि राजेन्द्र जगताप, सउनि संतोष अग्निहोत्री, म.प्र.आर.लीना राव, प्र.आर.कांतिलाल, प्र.आर. शैलेष ठकराल, प्र.आर.महेन्द्रसिंह, आर.मनोहर नागदा, आर. बहादुरसिंह, आर. शांतिलाल, आर. शिवराम मोर्य, आर. कुलदीप व्यास, आर.मदन भर्रावत, आर. संजय खींची, म.आर. सोनिया हिरवे, म.आर.मंजु ठकराल, म.आर. अरूणा, सैनिक विजय जाधव एवं सायबर सेल से आर. मयंक व्यास आर विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।
Bharat24x7News Online: Latest News