Breaking News

भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय कामकाजी बैठक-दिल्ली मे लूट और झूठ का खात्मा हुआ विधानसभा मे प्रचंड जीत का जश्न मना

रतलाम

08/Feb/2025

भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय कामकाजी बैठक शनिवार को रंगोली सभागार मे हुई। इसमें जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। बैठक मे मुख्य रूप से आजीवन सहयोग निधि (समर्पण निधि) का अधिक से अधिक संग्रह करने पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल समर्पण निधि प्रभारी जयवंत कोठारी, प्रदीप चौधरी मंचासीन रहे।

जिला प्रभारी श्री पांण्डेय ने बैठक मे कहा कि समर्पण निधि एकत्रित करने की शुरुआत सबसे पहले मध्यप्रदेश से स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे ने की थी। बाद मे इसे देश  स्तर पर विस्तारित किया गया। समर्पण निधि एकत्र करने का कार्य संग्रह का नहीं अपितु अनुष्ठान है इसमें सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से जुड़ जाए। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के दम से चलती है और इसलिए पार्टी का हर लक्ष्य पूरा हो रहा है।

आरंभ मे जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि आजीवन सहयोग निधि समर्पित करने के लिए जिले मे हर मंडल के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए मंडल प्रभारी भी बनाए गए है। सभी मंडलों मे मार्च से पूर्ण यह कार्य पूर्ण करना है। श्री उपाध्याय ने बजट को लेकर भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी और कहा कि सभी मंडलों मे वरिष्ठों की रायशुमारी कर हर वर्ग को शामिल करते हुए कार्यकारिणी बनाई जायेगी। बैठक की शुरुआत भाजपा के पितृ पुरुषो  पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना।

रतलाम

08/Feb/2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न रतलाम मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं उल्लास से मनाया। भाजपा के जिला कार्यालय से जुलूस के रूप मे कार्यकर्ता निकले और डालु मोदी बाजार चौराहा पहुंचकर जमकर आतिशबाजी की। सबने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां भी दी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे मनाए गए विजय उत्सव मे जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांण्डेय एवं महापौर प्रहलाद पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली चुनाव मे लूट और झूट का खात्मा हो गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे दिल्ली की जनता ने भरोसा कर जो सरकार चुनी है, वह चौतरफा विकास करेगी।

विजय उत्सव के दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी , सह प्रभारी निलेश बाफना, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, सहित भाजपा के जिला , मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी पार्षदगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …