Breaking News

पिछले 02 दिन चैकिंग के दौरान् पुलिस ने 02 बदमाशों को धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़ा, 1 जून से 09 जून तक 35 स्थाई एवं 221 गिरफ्तारी वारंट कराए तामिल,

रतलाम,

11/Jun/2025,

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा शहर में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आम जन की सुरक्षा एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करने, चाकुबाजी एवं चोरी की घटनाओँ पर अंकुश लगाने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं आदतन बदमाशों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गये है।
इसी तारतम्य में रतलाम शहर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा नगर पुलिस अधीक्षक  सत्येंद्र घनघोरिया के साथ शहर के सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर बेवजह घूमने वाले एवं संदिग्धों को चेक किया गया। पिछले 02 दिनों में शहर में पुलिस द्वारा 250 बेवजह घूमने वाले लोगों को चेक किया तथा उचित समझाइश देकर रवाना किया। चेकिंग के दौरान शहर में अलग अलग जगह पर चैकिंग पॉइंट्स लगाकर संदिग्ध वाहनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान 77 नियम विरुद्ध वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कारवाई की गई। चेकिंग के दौरान थाना माणक चौक पुलिस द्वारा कमलेश धानक उर्फ विक्की उम्र 30 वर्ष निवासी दो मुंह की बावड़ी को अवैध धारदार चाकू के साथ पकड़ा। थाना डीडी नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए रात्रि में संदीप खरे निवासी सैनिक कालोनी दीनदयाल नगर रतलाम को अवैध रुप से धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़ा जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। शहर में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

रतलाम,

11/Jun/2025,

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा रतलाम द्वारा आदतन अपराधियों, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान नए वर्ष में भी जारी है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा विगत कई वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान जारी है। अभियान के अंतर्गत 01 जून से 9 जून के मध्य विभिन्न प्रकरणों में वांछित फरार 35 स्थाई वारंट एवं 221 स्थाई वारंट तमिल कराए गए। रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।

 

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …