Breaking News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन 25 जून को किया जाएगा।,

रतलाम 

24/Jun/2025

मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती माता की समस्त जांच एवं टीकाकरण के लिए प्रति माह की 9 तारीख एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसर ने बताया कि 25 जून बुधवार को आयोजित होने वाले शिविरों में प्रातः 10:00 बजे से 5:00 तक मेडिकल कॉलेज रतलाम में डॉक्टर पारुल त्रिचल, जिला चिकित्सालय रतलाम में डॉक्टर ममता शर्मा , शासकीय शहरी स्वास्थ्य केंद्र हाकिमवाडा में डॉ सुनीता वाधवानी , शहरी स्वास्थ्य केंद्र टीआईटी रोड पर डॉ आरती पाराशर शर्मा , शासकीय स्वास्थ्य केंद्र दिलीप नगर में डॉक्टर डोली मेहरा , सी एच सी सैलाना में डॉक्टर प्राची पालीवाल , सी एच सी पिपलोदा में डॉक्टर एकता पाटीदार और डॉ अनीता मीणा , सी एच जावरा में डॉक्टर दीपक पालडिया , सी एच सी बाजना में डॉक्टर हिमांशु राव , सी एच सी नामली में डॉक्टर रचना बेन पटेल , सी एच आलोट में डॉ अनीता कुमारी, सी एच सी ताल में डॉक्टर अर्पना पटेल , सी एच सी बिरमावल में डॉक्टर वैष्णवी शर्मा , सी एच सी खारवा कला में डॉक्टर मुकेश खंडेलिया , पी एच सी रावटी में डॉक्टर दीपक मेहता , पी एच सी सरवन में डॉक्टर रविंद्र डामोर द्वारा गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच एवं परीक्षण किया जाएगा । जिला मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वर्षा कुरील ने बताया कि गर्भावस्था के समय प्रत्येक गर्भवती महिला को अपनी कुल 4 जांच जिसमें कम से कम एक जांच चिकित्सक द्वारा आवश्यक रूप से करना चाहिए ताकि गर्भावस्था के समय होने वाले खतरों की समय पर पहचान कर उनका उचित प्रबंधन तथा परामर्श सेवाएं प्रदान की जा सके। सीएमएचओ ने जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों को कार्यक्रम की सतत मॉनिटरिंग कर अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को सेवाएं प्रदान करने हेतु निर्देशित किया है। तथा अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …