Breaking News

नाबालिग युवा आयुष मालवीय हत्याकाण्ड के मामले में कांग्रेस ने की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।

रतलाम

27/July /2025

बताया गया है की मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा की भाजपा की मोहन यादव सरकार में मध्यप्रदेश बना क्राइम प्रदेश। कांग्रेस ने की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग -जिला प्रवक्ता रश्मि सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की मोहन यादव सरकार में मध्यप्रदेश में दलितों, आदिवासियों ,पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यक समाज के ऊपर अन्याय, अत्याचार, बलात्कार और हत्याओं की घटनाएं लगातार मध्यप्रदेश को शर्मशार कर रही हैं।और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं रतलाम के मंत्री चैतन्य कश्यप कुंभकर्ण की नींद सो रहे हैं। ताज़ा मामला नामली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम काण्डरवासा का है जहां दो दिन पहले रात्रि में एक युवा आयुष मालवीय की कुछ सामंतवादी लोगों ने पीट पीटकर,उसके बाल काटे ,उसके कपड़े फ़ाड़े और हत्या कर फेंक दिया। इस घटना से रतलाम सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में दलित समाज में आक्रोश व्याप्त है। एवं आदिवासी समाज में भय का वातावरण बना हुआ है।वैसे भी मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा, रोजगार एवं आरक्षण हर स्तर पर दलितों आदिवासियों,का जमकर शोषण कर रही है। समरसता का ढोंग करने वाली भाजपा और आरएसएस जब दलितों की हत्या होती है तब क्यों आन्दोलन नहीं करती??? मनुवादी मानसिकता के लोग आज भी जाति के नाम पर अत्याचार एवं उत्पीड़न करते हैं। भाजपा के विधायकों और सांसदों, मंत्रियों को शर्म आना चाहिए,कि किस मुंह से वोट मांगने जाते हैं जब कि आप उनको सुरक्षा नहीं दे सकते?मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजा विभाग कांग्रेस प्रदीप अहिरवार के निर्देश पर प्रदेश संयोजक हीरालाल परमार के साथ अन्य दलित पदाधिकारी पीड़ित परिवार के स्वजनों से मिले एवं संवेदना व्यक्त की । रश्मि सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ हत्या की धारा 302 एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।एवं पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। अगर एक सप्ताह में मुख्य दोषी एवं उनके सहयोगी नहीं पकड़े गए तो रतलाम जिले के सभी दलित , आदिवासी संगठन एवं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …