Breaking News

प्रतिबंधित चायना डोर एवं नायलॉन डोर का विक्रय तथा उपयोग करने वालों की सूचना देने हेतु पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर

रतलाम

09/Aug/2025

जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किए गए चायना डोर (मांझा) तथा नायलॉन डोर (मांझा) का रतलाम जिले में कही पर भी विक्रेताओें द्वारा विक्रय किया जाता है या किसी के द्वारा पतंग उड़ाने में इनका उपयोग किया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल रतलाम पुलिस द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 7049162265 या 7049127466 पर दे सकते है। रतलाम पुलिस द्वारा आम जन से अपील की जाती है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किए गए चायना डोर (मांझा) तथा नायलॉन डोर (मांझा) का उपयोग पतंग उड़ाने के लिए नहीं करे यदि कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कारवाई की जाएगी।

Check Also

साइबर कार्रवाई मल्टी-स्टेट फ्रॉड में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष …