Breaking News

उधना-बलिया के मध्‍य चलेगी स्‍पेशल ट्रेन

रतलाम,

16/Sep/2025

त्‍योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्‍त यात्रियों को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर उधना से बलिया के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्‍या 09041/09042 उधना-बलिया – उधना स्‍पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 03-03 फेरे चलेगी।

गाड़ी संख्‍या 09041 उधना-बलिया स्‍पेशल उधना से 25 सितम्‍बर, 2025 से 09 अक्‍टूबर, 2025 तक प्रति गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार को उधना से 06.40 बजे चलेगी तथा शुक्रवार को 20.15 बजे बलिया पहुँचेगी। इस ट्रेन का दाहोद(12.12/12.14), रतलाम(13.35/13.45), नागदा(14.38/14.40), उज्‍जैन(15.55/16.05) एवं शुजालपुर(17.58/18.00) बजे आगमन/प्रस्‍थान होगा।

इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 09042 बलिया उधना स्‍पेशल बलिया से 26 सितम्‍बर, 2025 से 10 अक्‍टूबर, 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को 23.30 बजे चलकर रविवार को 12.45 बजे उधना रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का शुजालपुर(01.27/01.29), उज्‍जैन(03.40/03.50), नागदा(04.40/04.42), रतलाम(05.20/05.30), एवं दाहोद(07.01/07.03) बजे रविवार को आगमन/प्रस्‍थान होगा।इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सूरत, भरूच, विश्‍वामित्री, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्‍जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बसौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी, ओरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, जीवनाथपुर, वाराणसी, जौनपुर, औंडि़हार एवं गाजीपुर सिटी पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 14 थर्ड एसी कोच के साथ चलेगी। गाड़ी संख्‍या 09041 उधना-बलिया स्‍पेशल ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग 17 सितम्‍बर, 2025 से सभी यात्री आरक्षण केन्‍द्रों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्‍यम से शुरू होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन संचालन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन करें।

Check Also

कर्नल मोहित कुमार जैन निदेशक आर्मी भर्ती कार्यालय महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती मार्गदर्शन-सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस ने शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान-मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले प्रकरण का 08 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम मप्र बटालियन एनसीसी, रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 24 मई …