Breaking News

अंबेडकर बस्ती की महिलाओं ने कलेक्टर से कहा – हैप्पी दिवाली

अंबेडकर बस्ती की महिलाओं ने कलेक्टर से कहा – हैप्पी दिवाली

फीका न रहे त्योहार,रोशन रहे सबकी दिवाली

रतलाम- दिवाली पर मध्यप्रदेश में संसाधन विहीन बस्तियों और साधनहीन परिवारों में त्योहार की रौनक फीकी न रहे ,इसके लिए राज्य आनंद संस्थान द्वारा हर घर दिवाली’ अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर मिशा सिंह ने अंबेडकर बस्ती में जाकर धनतेरस के अवसर पर उत्साह पूर्ण वातावरण में महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान के दौरान सौभाग्य की डलियां, शुभकामनाओं के साथ वितरित की। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि दिवाली मनाते समय अपने बच्चों और कपड़ों का ध्यान रखें और ज्यादा तेज आवाज वाले पटाखे ना जलाएं, क्योंकि वह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता है। आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने बताया कि इस अभियान हेतु अंबेडकर बस्ती में 51 परिवार ऐसे चिन्हित किए गए थे जो आर्थिक रूप से अत्यधिक कमजोर हैं।इन परिवारों की महिलाओं को सौभाग्य की डलिया’ अर्थात पूजन सामग्री, मिठाई, कपड़े बांटे गए। इस हेतु सारथी संस्था से दीपक लिए गए ताकि बौद्धिक दिव्यांगों को प्रोत्साहन मिले। सारथी संस्था के कुल 42 दिव्यांग बच्चों ने दिवाली के लिए खूब सूरत डलिया तैयार की हैं। अनय अपने हाथों से बनाई डलिया को देखकर कलेक्टर द्वारा मंच पर बैठाने से अत्यंत प्रसन्न हुआ।

आनंदक पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि त्यौहार की व्यस्तता के बीच धनतेरस पर यह नेक काम’ करते हैं। आनंदक गिरीश सारस्वत ने बताया कि समाज का वंचित वर्ग भी त्योहार मना सकें इस मंशा से हर घर दिवाली मुहिम शुरू की गई है। ब्रह्मकुमारी मनोरमा दीदी ने मिल जुल कर दिवाली मनाने हेतु प्रेरित किया।

बी के धर्मा कोठारी द्वारा सभी को मिठाई के पैकेट दिए गए। आनंदक सुरेन्द्र अग्निहोत्री,विनीता ओझा, अशोक मेहता, विभा राठौड़ ,सतीश टांक,संदीप नारले द्वारा बच्चों को बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए।कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने किया।आनंदक मधु परिहार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 3 साल से यह अभियान चला रहे है,जो जन सहयोग से ही संभव हो पाया है। कार्यक्रम के अंत में सभी आनंदकों ने एक दूसरे को दिए भेंट कर प्रकाश से प्रकाश जोड़ने की परंपरा को साकार किया।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …