Breaking News

छात्रा के साथ अशोभनीय कृत किए जाने के कारण शिक्षक गोविंद कसावत निलंबित-पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही

रतलाम

17/Nov/2025

शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक गोविंद कसावत द्वारा एक छात्रा के साथ अनुचित और अनैतिक आचरण का प्रकरण संज्ञान में आया। छात्रा के परिजनों द्वारा थाना रावटी में एफआईआर दर्ज कराई गई।

जानकारी और दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गोविंद सिंह कसावत, प्राथमिक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय नरसिंहनाका संकुल केन्द्र शा. हाईस्कूल उमर को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में गोविंद सिंह कसावत का मुख्यालय शा. हाई स्कूल भीलोंकीखेड़ी जिला रतलाम नियत किया गया है। निलंबन अवधि में कसावत को मूलभूत नियम-53 के प्रावधान अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

रतलाम

17/Nov/2025

जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार की अगुवाई में, सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में, दिनांक 15 –16 नवंबर की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (शहर) राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संबंधित सीएसपी/एसडीओपी/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अनुभाग/थाने के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार-51 स्थाई वारंटियों, 93-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए। रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

Check Also

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ, व्यवसाय एवं सेवा इकाई स्थापना के लिए 50 लाख रुपये तक मिलेगा ऋण लाभ,

🔊 Listen to this उज्जैन, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में …