Breaking News

जिला चिकित्सालय के मीडिया ऑफिसर आशीष चौरसिया जी द्वारा प्रसारित करने हेतु प्रेषित,

रतलाम दिनांक 27 मई 2020 ;रतलाम जिले में समाचार पत्र में प्रकाशित शीर्षक प्रसव बाद अस्पताल गई तो कोरोना का सैंपल लिया 5 बार भर्ती किया डेढ़ महीने बाद मौत के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है ।प्रकरण में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के अनुमोदन के आधार पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर नानावरे ने संविदा चिकित्सक डॉक्टर अंकित जैन को सेवा से पृथक कर दिया है ।जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि डॉक्टर अंकित जैन ने मृतिका ज्योति पति राहुल बंदोडीया को सरकारी अस्पताल से अपने निजी क्लीनिक पर बुलाया और कंसल्टेशन फीस और उपचार करने के नाम पर राशि ली। संबंधित चिकित्सक के सीसीटीवी फुटेज कथन आदि की जिससे जांच की गई जांच उपरांत लिए गए चिकित्सक को दोषी पाए जाने के आधार पर, पद से पृथक किया गया है l इसी प्रकरण में महिला की मृत्यु होने के कारणों की जांच के लिए सिविल सर्जन को लेख किया गया था इस क्रम में महिला की मृत्यु के कारणों की जांच के लिए प्रथक से जांच हेतु निर्देशित किया गया था सिविल सर्जन से प्राप्त जांच प्रतिवेदन में महिला की मृत्यु संबंधी स्पष्ट अभिमत ना होने के कारण प्रकरण में सिविल सर्जन को पुनः जांच कर महिला की मृत्यु का कारण स्पष्ट करने हेतु भेजा गया है

जिला चिकित्सालय के मीडिया ऑफिसर आशीष चौरसिया जी द्वारा प्रसारित करने हेतु प्रेषित

Check Also

जनसुनवाई में 137 आवेदन पर हुई सुनवाई- 50 लाख से अधिक राजस्व वसूली वित्तीय वर्ष मे 206 प्रकरण दर्ज कर किया अर्थदंड वसूल-पार्ट टाइम अतिथि व्याख्याता की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित-अपर कलेक्‍टर द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई-प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत-भैसाना सरपंच को नोटिस, तीन दिवस में मांगा जवाब-बाल विवाह रोकने के लिए उड़नदस्ते का गठन किया गया-55 आवेदकों की शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश-ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों को ध्यान मे रखते हुये 06 जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित सभी कार्य वर्ष 2027 की दीपावली तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिए जाएं

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। …