सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर
हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है।
बॉडी चेक अप
38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं ।
दर्द बिना जांच ।
सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है।
रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि।
रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.
स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि।
दवाखना खुलने का समय –
प्रतिदिन 10 बजे से शाम 8 बजे तक
साक्षी पेट्रोल पम्प के पास, नयागांव, राजगढ़, रतलाम (म. प्र.)
Μo. 7024737851, 8269980370
रतलाम,
जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना आलोट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर प्रभावी कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर थाना आलोट पुलिस टीम द्वारा जीवनगढ़ रोड, महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान जावरा की ओर से आ रही सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 43 ZL 2994) पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई।
पूछताछ में— शादाब पिता शहजाद खाँ मेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम तथा जगदीश पिता अमरनाथ कालबेलिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम के रूप में पहचान हुई। विधिवत पंचानामा कार्यवाही के दौरान आरोपी शादाब की तलाशी लेने पर उसके पेंट के पीछे कमर (अंट) से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल के मैगजीन की जांच करने पर उसमें से 08 जिंदा राउण्ड मिले।
दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जप्ती की कार्रवाई की गई। वापसी पर थाना आलोट में अपराध क्रमांक 78/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शादाब ने उक्त पिस्टल एवं राउण्ड उज्जैन निवासी एजाज पिता उस्मान मेव से खरीदना बताया है। आरोपी एजाज की तलाश जारी है एवं प्रकरण में विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तार आरोपी–
1.शादाब पिता शहजाद खाँ मेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम
2. जगदीश पिता अमरनाथ कालबेलिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम
फरार आरोपी–
1. एजाज पिता उस्मान मेव, निवासी नागदा रोड खाचरोद, हाल मुकाम विराट नगर गली नं. 03, उज्जैन
जप्त मशरूका –1. अवैध पिस्टल मय 08 जिंदा राउण्ड — अनुमानित कीमत ₹50,000
2. टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP 43 ZL 2994 — अनुमानित कीमत ₹1,25,000
सराहनीय भूमिका– निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम (थाना प्रभारी आलोट), उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, आरक्षक 400 अभिनन्दन, आरक्षक 490 दीपक, आरक्षक 241 अंकित काला, आरक्षक 1198 बाबूलाल, आरक्षक 1033 विश्वेन्द्

रतलाम
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सैलाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। फरियादी भवर पिता बदीयाजी निनामा, उम्र 38 वर्ष, निवासी ताराघाटी थाना सरवन ने दिनांक 20.02.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर से ताला लगी लोहे की पलंग पेटी सहित उसमें रखे सामान टेबल पंखा, तीन गेती, पांच टगारी, दरांता एवं घरेलू बर्तन कुल कीमत लगभग ₹40,000 अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 67/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तार आरोपी–
1. मनीष पिता रामु भाभर, निवासी भीलो की खेड़ी 2. राज उर्फ राजु मईड़ा पिता रामप्रसाद मईड़ा, उम्र 23 वर्ष, निवासी जड़वासा कला, थाना नामली, 3. कालु उर्फ कन्हैयालाल पिता उदयराम मुनिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी मलवासा, थाना नामली
जप्त मशरूका – आरोपियों के कब्जे से चोरी गया समस्त मशरूका (कीमत ₹40,000) तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा वीरो लोडिंग वाहन जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका–निरीक्षक पिंकी आकाश (थाना प्रभारी सैलाना), सहायक उप निरीक्षक शंकर सिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक 795 संदीप सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक 761 निरंजन त्रिपाठी, आरक्षक 752 तुफान भुरिया, आरक्षक 398 फकीरचंद सोलंकी, आरक्षक 626 जसवंत राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

Bharat24x7News Online: Latest News