उज्जैन,
आगामी त्यौहार होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देेश्य से कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में लगातार निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 25.02.2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा उज्जैन में सांवरिया किराना एवं जनरल स्टोर मक्सी रोड उज्जैन से शीतल नूडल्स का नमूना, लक्ष्मी किराना स्टोर मक्सी रोड से मेज स्टार (आरारोट) का नमूना, भगवती डेयरी एण्ड स्वीट्स मक्सी रोड उज्जैन से मिल्क केक का नमूना, अनंत इन्टरप्राईजेस घी मण्डी उज्जैन से रवा का नमूना, राजू स्वीट्स तोपखाना उज्जैन से बूंदी के लड्डू का नमूना के नमूनें लिये गये। उपरोक्त सभी नमूनें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये।

रतलाम
जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान गणना के लिए आज जिला स्तरीय प्रशिक्षण का तीसरा दिन जिसमे प्रथम भाग का नगर पालिक निगम रतलाम के प्रमुख जनगणना अधिकारी (आयुक्त ) तथा नगर जनगणना अधिकारी (उपायुक्त) ज़ोनल चार्ज अधिकारी तथा समस्त नगर परिषद नगर पालिका के चार्ज अधिकारी सीएमओ के साथ समस्त लिपिक क़ो राष्ट्रीय प्रशिक्षक जय शहदादपुरी एवं सुश्री ओजास्विनी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

रतलाम
महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी रामू भाई डाबी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में अनुशंसा की गई कि सेवा संकल्प समाधान योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियो को आवेदन करवाकर लाभान्वित किया जाये साथ ही हितग्राहियों से आवेदन करवाने हेतु नागरिक भी सहयोग करें। आयोजित बैठक में समिति प्रभारी रामूभाई डाबी के अलावा समिति सदस्य धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, करण कैथवास, देवश्री पुरोहित, आशा रावत, मीनाक्षी सेन समिति सचिव जितेन्द्र राठौर आदि उपस्थित थे।

रतलाम
जिला रोजगार अधिकारी यू.पी अहिरवार ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 27 फरवरी 2026 को शासकीय आई.टी.आई़ सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है, जिसमे कृति इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड पीथमपुर धार द्वारा मशीनिस्ट, फिटर, मैकेनिक आई.टी आई ट्रेड के 60 रिक्त पद एवं बीई मैकेनिकल के 8 रिक्त पद तथा बीएससी व एमएससी के 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसका मासिक वेतन 17000-20000 रूपए है एवं आयु 18 से 26 वर्ष तक के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते है। इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जायेगा। इच्छुक आवेदक 27 फरवरी 2026 को समय प्रातः 10ः00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डी, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।
रतलाम
कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज पंथपीपलोदा रोड ताल स्थित नाकोड़ा मिल्क प्रोडक्ट से पनीर,सब्जीमंडी स्थित तिरुपति ट्रेडर्स से साबूदाना और बीकानेर स्वीट्स से मिठाई , सोनपपड़ी एवं रसगुल्ले के नमूने एवं गुलबलोद स्थित मिल्क चिलिंग सेंटर से भैंस के दूध का नमूने लिए गए। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए, जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य संस्थानो को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए।

रतलाम
जिले में चोरी, लूट एवं नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में दर्ज अपराध क्रमांक 99/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत विद्युत मोटर चोरी के मामले में टीम द्वारा ग्रामीणजनों की सहायता से प्रभावी कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के उपरांत थाना क्षेत्र के अलग-अलग 05 प्रकरणों में चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा तथा चोरी की गई कुल 07 नग विद्युत पानी की मोटर बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपी–
1. सोहेल पिता सईद हुसैन, उम्र 28 वर्ष, निवासी लक्ष्मीबाई रोड जावरा
2. शेर अली पिता इकबाल हुसैन, उम्र 30 वर्ष, निवासी आखरीपुरा जावरा
3. उदिया पिता भगवान भील, उम्र 30 वर्ष, निवासी हुसैन टेकरी
4. फरियाद पिता (नवासा) कल्ले बाबु उम्र 19 साल निवासी आखरीपुरा तालनाका जावरा
फरार आरोपी–
1. मोनु निवासी जावरा
2. बाबू निवासी जावरा
3. दिलावर खान निवासी ताल
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सतत प्रयास जारी हैं।
जप्त मशरूका–
07 नग विद्युत पानी की मोटर — अनुमानित कीमत ₹1,40,000
घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा — अनुमानित कीमत ₹1,00,000
कुल जप्त मशरूका मूल्य — ₹2,40,000
सराहनीय भूमिका– निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान (थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र जावरा), उप निरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, उप निरीक्षक हर्षेन्द्र बहादुर दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक नरेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रावजी डामोर, प्रधान आरक्षक हिमांशु, प्रधान आरक्षक मारकण्डे मिश्रा, प्रधान आरक्षक संजय आजना, आरक्षक अभिजीत सिंह, आरक्षक कमलेश डागी, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक हीरालाल डांगी, आरक्षक अर्जुन चंदेल,महिला आरक्षक कोशल्या धनगर, एफआरवी चालक शिवराज सिंह
का सराहनीय योगदान रहा।
Bharat24x7News Online: Latest News