Breaking News

धारा 163 लागू बिना अनुमति रैली जुलूस और प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध-नापतौल विभाग ने जब्त किये असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तु-फल एवं सब्जी दुकानों का किया निरीक्षण18 दुकानों से लिए गए नमूने-नरवाई प्रबंधन के अंतर्गत जागरुक हो रहे जिले के किसान स्‍ट्रॉरीपर के माध्‍यम से हो रहा नरवाई प्रबंधन-सस्ते घी के विक्रय पर बड़ी कार्रवाई 1600 लीटर घी जब्त 630818 रुपए की सामग्री जब्त-विधायक डॉ. पांडेय ने बायपास सड़क निर्माण में देरी का मामला उठाया-5,476 करोड़ की टोल वसूली, सड़कों के नवीनीकरण व विकास कार्य जारी-जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता सम्मान समारोह में कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा सम्मानित-सरवन घाट पर रिफाइंड तेल से भरे टैंकर में लगी आग-पुलिस को 60 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथो पकडने मे सफलता

रतलाम

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनुभाग सैलाना तरूण जैन के आदेशानुसार म.प्र भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जनसामान्य के स्वास्थ्य के हित एव लोक शांति को बनाये रखने हेतु अनुभाग सैलाना की संपूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में स्थित न्यायालयअनुविभागीय कार्यालय परिक्षेत्रसमस्त शासकीय कार्यालय एवं परिसरोशासकीय चिकित्सालयअन्य अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक स्थान में कोई भी दलसंघसंगठन अथवा समूह धरना एवं प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा । उक्त स्थानो पर बगेर पूर्व अनुमति के भीड़ जमावड़ाज्ञापनप्रदर्शनध्वनि विस्तार यंत्रो के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर धार्मिकसामाजिकराजनैतिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमोंरैलीजुलूस या धरना प्रदर्शन करने से 24 घंटे पूर्व वैधानिक अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उक्त आदेश 24 अप्रैल 2026 तक प्रभावशील  रहेगा।

रतलाम

कलेक्टर मिशा सिंह और  नियंत्रक महो. नापतौल म. प्र. भोपाल ब्रजेश सक्सेना द्वारा दिए गये निर्देशो के पालन में सहायक नियंत्रक/निरीक्षक नापतौल भारत भूषण द्वारा होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु ग्राम- सातरूण्डा, बिरमावल, जावरा और नामली में साप्ताहिक विशेष जांच का अभियान चलाया जिसमें दुकानों पर उपयोग हेतु रखे गये बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अर्जुन आटा चक्की सातरूण्डा, लोहार वेल्डिंग वर्क्स फेब्रिकेशन, सातरूण्डा, यश इन्टरप्राईजेस किराना सातरूण्डा, जायसवाल किराना सातरूण्डा, श्रेणीराज प्यारचंद अनाज, बिरमावल,, पिपाड़ा इन्टरप्राइ्र्रजेस बिल्डिंग मटेरियल बिरमावल, पराग श्री ट्रैडर्स किराना बिरमावल, पद्मावती ट्रेडर्स किराना बिरमावल, अग्रवाल किराना बिरमावल, नवकार शक्ति सेल्स किराना बिरमावल, केश किराना, चौपाटी जावरा, सांकला ब्रदर्स किराना चौपाटी, जावरा, पुरूषोत्तम किराना स्टोर्स चौपाटी जावरा, सेठिया किराना, स्टेशन रोड, जावरा, संजय प्लायवुड हार्डवेरयर एण्ड टिम्बर वर्क्स नामली, खाटु नमकीन नामली, लक्षिता टॉयस, खिलोने, नामली, कृष्णा किराना नामली दुकानों पर बांट-माप, मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स नापतौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं को नियमानुसार नही पाए जाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स नापतौल उपकरणों और विक्रय हेतु प्रदर्शित करके रखे पैकेज बंद वस्तुओं में अनियमितताऐ पाये जाने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम  के उल्लघंन और दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

उक्त  दुकानों से 1 मैकेनिकल कांटा, 7 बांट, 6 इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और 14 पैकेज बंद वस्तुऐं जप्त किये गये। बांट-माप, इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण के उपयोगकर्ता से 21500 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। जांच के दौरान श्री कैलाश चंद्र शर्मा, गोतमलाल मईड़ा, मोहनलाल खैर और मयंक गोयल उपस्थित थे।

रतलाम

सचिव कृषि उपज मंडी समिति ने बताया कि कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में मंडी प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त दल द्वारा सब्जी मंडी सैलाना बस स्टैंड स्थित फल सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान फल की 12 दुकानों से अंगूरसेवफलअनारचुकन्दरचीकूकीवीपपीतातरबूजअनानाससंतराखरबूजा और सब्जियों की 06 दुकानों से भिन्डीकरेलाआलूटमाटरगाजरबैगनबीन्सपत्ता गोभीलौकीशिमला मिर्चखीराहरी मिर्चनीम्बूतरोई के नमूने लिए गए। जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है । दल में मंडी सचिव लक्ष्मी भंवरखाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमराशैलेष कुमार गुप्ताप्रीति मंडोरिया एवं सब्जी मंडी प्रभारी श्री राजेन्द्र व्याससहायक उप निरीक्षक शामिल थे ।

 

 

उज्जैन

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरुप जिले में नरवाई प्रबंधन के लिए निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे है। कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश अनुसार किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए जागरुक किया जा रहा है। इस उद्देश्‍य से गत दिनों जिला स्‍तरीय बैठक आयोजित की गई। साथ ही तहसील स्‍तर पर भी किसानों और हार्वेस्‍टर संचालकों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सहायक कृषि यंत्री, वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा किसानों से लगातार चर्चा की जा रही है। बैठक में नरवाई प्रबंधन के लिए नरवाई में आग लगाने से रोकने के लिए नरवाई जलाने के पश्‍चात खेत में होने वाले नुकसान के बारे में विस्‍तार से बताया जा रहा है।

नरवाई प्रबंधन के सार्थक परिणाम दिखाई दे रहे है। जिले के किसान अब इसके प्रति जागरुक हो रहे है। हार्वेस्‍टर संचालकों द्वारा फसल कटाई के दौरान स्‍ट्रॉरीपर एवं अन्‍य स्‍ट्रॉ मेनेजमेंट मशीनों का उपयोग कर प्रयोग कर रहे है। जिससे फसल अवशेषों को भूसे के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। यह भूसा सीधे किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें पशुओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाला चारा प्राप्त हो रहा है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि रबी फसल की कटाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है। नरवाई प्रबंधन के अंतर्गत कृषि विभाग ने हार्वेस्टर संचालकों के साथ बैठकें की है। अब हार्वेस्टर मशीनों में एकीकृत स्ट्रॉ मैनेजमेंट उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। कटाई प्रक्रिया में स्ट्रॉ को काटकर, पीसकर या बंडल बनाकर भूसे के रूप में तैयार किया जाता है और किसानों को तुरंत सौंप दिया जाता है। 

इससे प्राप्‍त होने वाला भूसा पशु चारे के रूप में उपयोग किया जा सकता है, जो बाजार में बेचने पर अतिरिक्त आय प्रदान करता है। किसानों को सस्ता और पौष्टिक चारा उपलब्ध होने से दुग्ध उत्पादन और पशु स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। साथ ही नरवाई प्रबंधन से पराली जलाने से होने वाले धुएं और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम किया जा सकेगा।  नरवाई प्रबंधन में भूसे को खेत में ही मिलाकर जैविक खाद के रूप में उपयोग किया जा सकता है, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करता है।

रतलाम

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार सस्ते घी के विक्रय की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा फर्म महाकाल ट्रेडर्स, ग्लोबस सिटी, रतलाम पर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान मौके पर मदर बेस्ट एवं यूपी फ्रेश क्वालिटी ब्रांड के नाम से घी का विक्रय पाया गया। फर्म संचालक विक्रांत त्यागी ने बताया कि दोनों ब्रांड का घी वह मां वैष्णो देवी फूड प्रोडक्ट एवं रिद्धि ट्रेडिंग कंपनी, मुज़फ़्फ़रनगर (उत्तर प्रदेश) से रुपए 310 प्रति लीटर की दर से खरीदते हैं। जांच में पाया गया कि यूपी फ्रेश क्वालिटी पैक पर खाद्य पदार्थ का नाम अंकित नहीं था, जबकि लेबल पर घी तथा गाय की तस्वीर प्रदर्शित थी, जिससे यह घी प्रतीत हो रहा था। टीम द्वारा मदर बेस्ट प्राइम क्वालिटी घी (गाय का घी) एवं अप फ्रेश क्वालिटी के कुल 9 नमूने संग्रहित किए गए तथा शेष लगभग 1600 लीटर घी जब्त कर सीलबंद किया गया। जब्त की गई सामग्री का मूल्य 630818 रुपए है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता, तहसीलदार रामचंद्र पांडे  एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान  उपस्थित रहे। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग द्वारा सभी खाद्य संस्थानों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय के निर्देश दिए गए हैं।

रतलाम

जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से बरगढ़ फंटा से भैसाना फंटा तक 18 किलोमीटर लंबे बायपास सड़क मार्ग के निर्माण में हो रही अत्यधिक देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग लगभग आठ वर्षों से निर्माणाधीन है, जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने बताया कि सड़क मार्ग में निजी भूमि के भू-अर्जन की प्रक्रिया में विलंब के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि इस मार्ग में आने वाले 205 किसानों में से 173 भू-स्वामियों का अवॉर्ड पारित किया जा चुका है, जबकि 32 किसानों का अवॉर्ड अभी शेष है। वहीं, अवॉर्ड पारित किसानों में से 72 की रजिस्ट्री शेष है। विधायक डॉ. पांडेय ने मार्ग के अंतिम छोर भैसाना में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का आग्रह किया। इस पर मंत्री श्री सिंह ने अधिकारियों के दल से स्थल निरीक्षण एवं सर्वे कराने के निर्देश देते हुए मार्ग निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। भू-अर्जन के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए।

रतलाम

रतलाम जिले के पांच प्रमुख सड़क मार्गों पर अब तक 5 हजार 476 करोड़ रुपये की टोल वसूली की जा चुकी है। इन मार्गो पर मार्ग नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने उक्त आशय की जानकारी दी ।  लेबड़ से जावरा एवं जावरा से नयागांव फोरलेन सड़क मार्ग पर सड़क निर्माण से अब तक पांच हजार करोड़ से अधिक की टोल वसूली हुई है। इसके अलावा उज्जैन-उन्हेल -जावरा टू लेन, रतलाम-सैलाना -बांसवाड़ा मार्ग एवं आगर-बडौद-आलोट-ताल-जावरा मार्ग एवं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर टोल वसूली की जा रही है। इन सड़क मार्गो पर मरम्मत एवं संधारण के साथ नवीनीकरण के कार्य किये जा रहे है। विधायक डॉ पांडेय के एक अन्य प्रश्न पर लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने बताया कि विगत पांच वर्षों में रतलाम जिले में विभिन्न शासकीय विभागों के आवासीय व कार्यालयों की मरम्मत, रंगाई, पुताई सात करोड़ 96 लाख रु की राशि स्वीकृत की गई । इनमें से जीर्ण शीर्ण भवनो को ध्वस्त करने की भी कार्यवाही की जा रही है। जानकारी में बताया गया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र ने गत पांच वर्षों में 30 सड़क मार्ग स्वीकृत हुए, जिसमे से 14 कार्य चल रहे है। इसके अलावा 6 स्वीकृत भवन के कार्य भी चल रहे है।जावरा विधानसभा क्षेत्र में 14 सड़क मार्गो को मजबूतीकरण का प्रस्ताव बना कर स्वीकृति की प्रक्रिया में है। विधायक डॉ पांडेय के प्रश्न पर नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने बताया कि उज्जैन संभाग में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 251 स्थानो पर कार्य किये जा रहे है। इसके अलावा शासन के मेगा अल्ट्रा मेगा सोलर पावर परियोजना के माध्यम से सौर पार्कों की स्थापना की गई। आगर,शाजापुर व नीमच जिलों में 550,450 व 500 मेगावाट सौर पार्क की स्थापना की गई।

रतलाम

जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता सम्मान समारोह में कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा सम्मानित सैलाना ब्लॉक के जनशिक्षा केंद्र शासकीय हाई स्कूल बासिंद्रा के अंतर्गत स्कूल यू ई जी एस महुड़ीपाड़ा (बायडी) से जिले में हिंदी विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कक्षा 5 वी के छात्र आनन्द पिता प्रवीण मईड़ा, संस्था प्रधान मार्गदर्शक शिक्षक संतोष परमार साथी शिक्षक कृष्णचंद्र टांक और विद्यालय परिवार को बहुत बधाई शुभकामनाएं!

रतलाम

रतलाम के थाना सैलाना क्षेत्र में सरवन घाट पर रिफाइंड तेल से भरे टैंकर में लगी आग, डायल-112 जवानों व फायर ब्रिगेड की तत्परता से समय रहते आग पर नियंत्रण पाया गया। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवन एवं सैलाना के बीच घाट पर एक रिफाइंड तेल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर अहमदाबाद कड़ी से रिफाइंड तेल भरकर रतलाम की ओर जा रही थी। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27-02-2026 को रात्रि 12:25 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सैलाना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन तत्काल मौके पर रवाना किया गया एवं फायर टीम को सूचना दी गयी। डायल-112 स्टाफ सउनि वीर सिंह देवड़ा, आरक्षक मुरली कटारिया एवं पायलट जीवन खराड़ी ने मौके पर पहुँचकर फायर टीम के साथ संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सुबह लगभग 09 बजे पुनः टैंकर में आग लगने की सूचना मिलते ही डायल-112 जवान आरक्षक पाटीदार एवं पायलट युसूफ शाह ने मौके पर पहुँचकर फायर टीम की सहायता से आग बुझाई । एफआरव्ही टूलकिट की सहायता से ऑइल को निकलने के लिए रास्ता बनवाया गया, डायल-112 जवानों एवं फायर टीम की त्वरित कार्रवाई और समन्वय के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर नियंत्रण पाया गया।

रतलाम

थाना औद्योगिक क्षैत्र मे अवैध शराब के साथ आरोपी को पकडने मे सफलता प्राप्त की है। मुखबीर सुचना पर टेंकर रोड़ रतलाम से आरोपी संतोष पिता गोरधनलाल ग्वाला उम्र 47 साल निवासी टेंकर रोड़ झुग्गी झोपड़ी रतलाम थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम को अवैध शराब के साथ पकडा तथा आरोपी के विरुद्ध थाने पर अपराध क्रमांक 195/2026 धारा 34(2) म.प्र.आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। अवैध शराब,मादक पदार्थ रखने व बैचने वालो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर के आदेश के पालन मे पुलिस द्वारा मुखबीर सुचना पर आरोपी संतोष पिता गोरधनलाल ग्वाला उम्र 47 साल निवासी टेंकर रोड़ झुग्गी झोपड़ी रतलाम थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम को चार प्लास्टिक के डिब्बे में हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब 60 लीटर कीमती करीबन 6000 रूपये के साथ रंगे हाथो पकडा । आरोपी के विरुद्ध थाने पर अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी से शराब लाने व ले जाने के सम्बंध मे पुछताछ की जा रही है।

महत्वपूर्ण भूमिका :- उक्त आरोपी को पकडने मे थाना औघोगिक क्षैत्र रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व मे उनि. हिमालसिह डामोर, आर. 32 मोहन चौहान, आर. 271 रविराजसिह ,आर. 72 मोहन पाटीदार, आर. 280 कपील करांजिया व आर. 1170 जोय बारिया,आर 939 दुर्गालाल गुजराती का सराहनीय योगदान रहा।

Check Also

जनसुनवाई में 110 आवेदन पर हुई सुनवाई-एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में चित्रकला/निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न’-जिले मे 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई जल सुनवाई में 19 शिकायतों का हुआ निराकरण-अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियों के संबंध में बैठक 18 फरवरी को-अधिक से अधिक पंचायतो को टी बी मुक्त पंचायत बनाये-कलेक्‍टर द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर …