Breaking News

अख्तर अली ने जमीन के नाम पर की 90 लाख की धोखाधडी पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज,लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं-क्षीर धारा अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग की बैठक संपन्न हुई-आंगनवाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण में अनियमितता एक दिवस के पोषण आहार की राशि काटी गई- विक्रम उत्सव–2026: अनादि पर्व में मनमोहक प्रस्तुतियाँ-36 पेटी अवैध शराब (426 लीटर) जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार-पश्चिम रेलवे द्वारा होली त्‍योहार की भीड़ को संभालने के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ

सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर

हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है। बॉडी चेक अप- 38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं । दर्द बिना जांच । सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है। रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.- स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि।

https://acrobat.adobe.com

उज्जैन,

राज्य शासन द्वारा संचालित क्षीर धारा अभियान का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन बढ़ाना एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। अभियान अंतर्गत वर्ष 2026 में जिले के 196 ग्रामों का चयन कर विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. जी. जी. गोस्वामी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत दुग्ध सहकारी समितियों का गठन, पशुपालकों का पंजीयन व प्रशिक्षण, टीकाकरण, नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, संतुलित आहार मार्गदर्शन तथा दुग्ध संग्रहण केंद्रों की स्थापना की जा रही है।बैठक में संयुक्त संचालक डॉ. व्ही. के. बर्वे ने अभियान को सफलता से संचालित करने के निर्देश दिए, वहीं उपसंचालक डॉ. के. सिरवानी ने विभागीय लक्ष्य समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिले के सभी पशु चिकित्सक एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे। यह अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हे।

रतलाम

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग हेतु विकसित व्यवस्था के अंतर्गत 02 मार्च को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ केन्द्रों पर हितग्राहियों की संख्या के अनुसार भोजन की मात्रा अपर्याप्त, भोजन की गुणवत्ता असंतोषजनक तथा किचन में बर्तनों की स्वच्छता भी संतोषजनक नहीं पाई गई।

उक्त अनियमितताओं के आधार पर आंगनवाड़ी केन्द्रों से संबंधित स्थानीय स्व सहायता समूहों का  02 मार्च का एक दिवस का पोषण आहार देयक अमान्य करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र पाडलिया (जोधपुरा) बाजना के गंगा स्व सहायता समूह, आंगनवाड़ी केंद्र कॉचला सैलाना के मन मन्दिर स्व सहायता समूह, कॉचला, आंगनवाड़ी केंद्र गाँधी नगर पश्चिम  रतलाम शहर-01 के आरती स्व सहायता समूह जवाहर नगर रतलाम, आंगनवाड़ी केंद्र राजस्व कॉलोनी  रतलाम शहर-01 के भेरूनाथ स्व सहायता समूह, त्रिपोलिया गेट, रतलाम, आंगनवाड़ी केंद्र सुभाष नगर-03 रतलाम शहर-01 के  शिव स्व सहायता समूह, शिवनगर, रतलाम की एक दिवस की पोषण आहार राशि की कटौती की गई है।

उज्जैन,

महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ एवं संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित विक्रम उत्सव–2026 के अंतर्गत अनादि पर्व के अवसर पर सोमवार को शहर के विभिन्न मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत की गई।  त्रिवेणी संग्रहालय मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत उज्जैन की हर्षा शर्मा के भक्ति गायन से हुई। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग से भर दिया। इसके बाद उज्जैन की दर्शना राव ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की सजीव झलक दिखाई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं विक्रम व्यापार मेला इंजीनियरिंग कॉलेज मंच पर लोकेश चौधान ने लोक गायन प्रस्तुत कर श्रोताओं को लोकधुनों पर झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में उज्जैन की काव्या शर्मा ने सुसंयत एवं भावपूर्ण कथक नृत्य प्रस्तुत किया। उनके भाव, लय और पद संचालन ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।

रतलाम

जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सरवन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना नीलम बघेल के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर थाना सरवन पुलिस द्वारा ग्राम कोलपुरा में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के मकान से कुल 36 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। मौके से आरोपी विनोद पिता नारजी चरपोटा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कोलपुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सरवन में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

जप्त मशरूका – 34 पेटी माउंट्स ओरिजिनल सुपर बीयर (कीमत ₹49,920), 02 पेटी सफेद मदिरा प्लेन (कीमत ₹8,000) कुल 426 लीटर अवैध शराब, अनुमानित कुल कीमत ₹57,920 जप्त की गई।

सराहनीय भूमिका– निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, उपनिरीक्षक के.एल. रजक, प्रधान आरक्षक सूर्यपाल सिंह, आरक्षक 324 हिम्मत सिंह, आरक्षक 745 गजपाल सिंह, आरक्षक 896 विमल की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम

पश्चिम रेलवे द्वारा उन्नत भीड़ प्रबंधन उपायों के साथ सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित, पश्चिम रेलवे द्वारा होली त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के प्रभावी प्रबंधन हेतु व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं। पश्चिम रेलवे द्वारा इस त्‍योहार पर अपने गृह नगरों की ओर यात्रा कर रहे रेल यात्रियों के लिए सभी विभागों के बीच समन्वित और कुशल तालमेल के माध्यम से सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की गई है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, होली त्योहार के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च माह तक अपने स्टेशनों से स्‍पेशल ट्रेनों के 308 फेरे चलाने की घोषणा की गई है। तदनुसार, 21 फरवरी से 02 मार्च, 2026 तक पश्चिम रेलवे द्वारा द्वारा गोरखपुर, बनारस, दानापुर, समस्तीपुर, दरभंगा, भगत की कोठी (जोधपुर), हरिद्वार, रक्सौल, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए 266 स्‍पेशल ट्रेनें परिचालित की गईं। इन ट्रेनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान तथा गुजरात जैसे प्रमुख राज्यों को कवर करते हुए यात्रियों की मांग को पूरा किया गया। 27 फरवरी से 02 मार्च, 2026 की अवधि के दौरान जोन द्वारा 27 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया गया।

भीड़ प्रबंधन हेतु उठाये गये प्रभावी कदम
त्योहार के दौरान बढ़ी हुई यात्री भीड़ के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए निम्नलिखित उपाय किए गएः
* स्‍पेशल ट्रेनों के संबंध में यात्रियों में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति से बचने हेतु नियमित घोषणाएँ की गईं।
* स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से ट्रेनों की जानकारी प्रदर्शित की गई।
* रेल कर्मचारियों द्वारा स्टेशनों पर यात्रियों को समुचित मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की गई।
* यात्रियों को एटीवीएम तथा रेलवन ऐप के माध्यम से टिकट खरीदने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रचार-प्रसार अभियान चलाए गए।
* कतार में प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को टिकट जारी करने हेतु स्टेशनों पर मोबाइल यूटीएस टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराई गई।
* त्वरित टिकट निर्गमन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बुकिंग काउंटर, एटीवीएम तथा हैंड-हेल्ड टिकटिंग टर्मिनल की व्यवस्था की गई।
* महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्री आवागमन को विनियमित करने एवं भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए।
* होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा हेतु पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।
* स्‍पेशल ट्रेनों की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया।
* ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा उभरती परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
* प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में पर्याप्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तथा टिकट जांच स्टाफ की तैनाती की गई।
* संवेदनशील स्टेशनों पर यात्री आवागमन की रीयल-टाइम निगरानी हेतु ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी सर्विलांस का उपयोग किया गया।
* स्‍पेशल ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन को सुनिश्चित करने हेतु सतत निगरानी की गई।
* यात्रियों के सुरक्षित चढ़ने एवं उतरने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन किया गया, जिसके तहत फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म, प्रवेश/निकास द्वार तथा ट्रेनों के भीतर आरपीएफ कर्मियों की तैनाती की गई।

पश्चिम रेलवे अपने संपूर्ण नेटवर्क पर यात्री आवागमन की निरंतर एवं गहन निगरानी कर रही है तथा होली त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त स्‍पेशल ट्रेन सेवाएँ चलाने और आवश्यक संसाधनों की तैनाती के लिए पूर्णतः तत्पर है।

रतलाम

रतलाम के प्रसिद्ध व्यवसायी अख्तर अली ने जमीन के नाम पर की 90 लाख की धोखाधडी : ओवैस मेटल ग्रुप जुड़े सैय्यद अख्तर अली समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज,अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं, शहर के बडे व्यवसायी सैयद अख्तर अली और उनके भाई बहनों समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ स्टेशनरोड थाने पर धोखाधडी का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि अख्तर अली के खिलाफ धोखाधडी की शिकायत शहर के एक अन्य व्यवसायी विजय कटारिया ने दर्ज कराई है। पुलिस ने अख्तर अली परिवार के तीन पुरुषों व दो महिलाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है,हांलाकि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी विजय पिता मांगीलाल कटारिया ने स्टेशन रोड थाने पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि चार वर्ष पूर्व 2021 में सर्वे क्रमांक 221 /1 और 221 /2 जो की 2 .2350 व 2 .2350 हेक्टेयर भूमि का सौदा पांच भाई बहन आरोपी अख्तर अली, अफसर अली, मोह्हबत अली, अलताब बी, फिरोज बी से 2 करोड़ 70 लाख रुपए में करार हुआ था। जिसका 90 लाख रुपए मेने बतौर एडवांस दिया था। करार के अनुसार बाकी का बचा हुआ पेमेंट दो वर्ष बाद रजिस्ट्री होने पर देना था। फरियादी जब भी अख्तर अली से रजिस्ट्री करवाने या 90 लाख रुपए देने का कहता तो आरोपी अख्तर टालमटोली कर देता और बहाने बनाने लग जाता। मामले को अब चार वर्ष बीत गए परन्तु अभी तक आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित फरियादी विजय ने पुलिस को शिकायत दर्ज की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो महिला सहित पांच आरोपियों पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त भूमि बेचान करार से पूर्व बैंक में गिरवी रख कर लोन लिया हुआ था। आरोपियों ने उसी दरमियान उक्त भूमि का बैंक लोन चूका दिया और आरोपी अफसर अली, मोह्हबत अली, अलताब बी, फिरोज बी ने छल करते हुए पूरी भूमि को अख्तर अली के नाम हक़ त्याग की रजिस्ट्री करवा दी। आरोपी अख्तर अली ने कुछ दिनों बाद उक्त भूमि बेटे मुर्तजा अली के नाम रजिस्ट्री करवा दी। मुर्तजा अली ने उक्त भूमि को एच डी एफ़ सी बैंक में रखकर फिर लोन ले लिया। पुरे मामले में पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर

हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है। बॉडी चेक अप- 38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं । दर्द बिना जांच । सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है। रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.- स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि।

https://acrobat.adobe.com

Check Also

अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपी गिरफ्तार-पुलिस को चोरी के प्रकरण में सफलता 03 आरोपी गिरफ्तार, ₹40,000 का मशरूका एवं वाहन जप्त

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …