बजरंग दल के पूर्व नेता रमेश सिन्धी कोअज्ञात हमलावरों ने गोली मारी,गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती,पुलिस अधिकारी पंहुचे,
रतलाम,
रतलाम,3 मई । बजरंग दल के पूर्व नेता रमेश सिन्धी को बुधवार शाम शास्त्री नगर स्थित उनके आफिस में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। रमेश सिंधी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।
प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के पूर्व नेता रमेश सिन्धी उर्फ रामचन्द्र 42 को शास्त्री नगर स्थित उनके आफिस में शाम करीब पौने सात बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बताया जाता है कि गोली रमेश के पेट में लगी। हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से् फरार हो गए। बताया जाता है कि हमलावर तीन थे और किसी काले रंग की गाडी में सवार थे।
गोली लगने के बाद रमेश को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी हेमन्त चौहान,टीआइ किशोर्र पाटनवाला समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल में पंहुच गए थे। गोलीबारी की खबर फैलते ही अस्पताल में भी रमेश सिन्धी के मित्र परिचितो का पंहुचना शुरु हो गया था। रमेश सिन्धी पर उक्त हमला आपसी रंजिश के चलते किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि हत्या के एक प्रकरण के सजायाफ्ता व्यक्ति से रमेश की विवाद चल रहा था।
पुलिस ने शहर की नाकाबन्दी करने के साथ काली गाडियों की तलाश शुरु कर दी है,


कलेक्टर रुचिका चौहान ने नयापुरा में कंटेनमेंट निर्माण के लिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया आवश्यक दिशा निर्देश दिए,
साइक्लोन”निसर्ग “के कारण आंधी तेज बारिश की संभावना 4 जून को अनावश्यक बाहर नहीं निकले
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार साइक्लोन ” निसर्ग के कारण 4 जून को रतलाम जिले में भी आंधी एवं तेज बारिश की संभावना है ऐसे में बाहर रहने पर नुकसान का अंदेशा है
कलेक्टर रुचिका चौहान ने रतलाम जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि 4 जून को अनावश्यक बाहर नहीं निकले अपने घरों या सुरक्षित स्थलों पर ही रहे
साइक्लोन के मद्देनजर जिले में विद्युत वितरण कंपनी एंबुलेंस तथा अन्य सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं,

Bharat24x7News Online: Latest News