Breaking News

बरबड़ हनुमान मेले का आज 29 मार्च रविवार को होगा भव्य शुभारंभ-वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य और विधिक सहायता शिविर आयोजित-नामांकन 31 मार्च तक अपडेट करे अन्यथा कार्यवाही होगी जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन-भाजपा का प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026-भोपाल में होगा तीन राज्यों के युवा विधायकों का सम्मेलन-पुलिस की बड़ी कार्रवाई एमडीएमए ड्रग्स एवं डोडाचूरा सहित आरोपी गिरफ्तार-अंगूर से भरा ट्रक पलटा डायल-112 ने त्वरित कार्यवाही कर ड्राइवर को प्राथमिक उपचार दिया

रतलाम

बरबड़ मेला परिसर में 29 मार्च से 02 अपै्रल तक आयोजित होने वाले 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का भव्य शुभारंभ आज 29 मार्च रविवार को सांय 5 बजे बरबड़ हनुमान मंदिर पर सांय 5ः00 बजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप व सांसद, रतलाम-झाबुआ अनिता-नागरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य, महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के विशेष आतिथ्य, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद निषा-पवन सोमानी व पार्षदगणों की उपस्थिति में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया जायेगा।


सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने मेले में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 29 मार्च रविवार को सांय 5 बजे सुन्दरकाण्ड के साथ मेला शुभारंभ व सांय 7 बजे मेला परिसर में चंटिया रास, 30 मार्च सोमवार को सांय 7 बजे से चंटिया रास, 31 मार्च मंगलवार को राम मंदिर से सांय 7 बजे हनुमानजी की झांकी व संयुक्त अखाड़े के साथ चल समारोह व सांय 7ः30 बजे से सांस्कृतिक मंच पर श्रीराम जी व हनुमानजी पर आधारित भक्ति संध्या, 1 अप्रैल बुधवार को स्टैण्डअप कॉमेडियन शो व लाईव आर्केस्ट्रा तथा मेले के अंतिम दिन 2 अप्रैल गुरूवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद निशा-पवन सोमानी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, कविता चौहान, धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, प्रीति-संजय कसेरा, कविता-सुनील महावर, मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, निशा-पवन सोमानी, स्मिता-राजेश माहेश्वरी, अनिता-वसावा, भावना-हितेश पैमाल, उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेला शुभारंभ एवं बरबड़ मेले मे आयोजित चंटिया रास, हनुमानजी की झांकी व संयुक्त अखाड़े के साथ चल समारोह तथा रात्रि में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनावें।

चंटिया रास की व्यवस्थाओं का महापौर प्रहलाद पटेल ने लिया जायजा,संपूर्ण व्यवस्थाऐं समय-सीमा में करने के दिये निर्देश,बरबड़ मेले में 29 व 30 मार्च को चंटिया रास का आयोजन,
नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले में 29 व 30 मार्च को आयोजित होने वाले चंटिया रास की व्यवस्थाओं का जायजा महापौर प्रहलाद पटेल ने लेकर समस्त व्यवस्थाऐं समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधितों को दिये। दो दिवसीय चंटिया रास का आयोजन सफलता पूर्वक हो इस हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने पर्याप्त प्रकाश, विद्यतु सज्जा, मैदान समतलीकरण, पानी छिड़काव करवाये जाने के साथ ही साउण्ड, ट्रस, एलईडी स्क्रीन, मंच सज्जा आदि व्यवस्थाऐं करवाये जाने के निर्देश दिये साथ ही चंटिया रास के विजेताओं के निर्णय हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्णायकों से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, सोनू यादव, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास के अलावा सुरेन्द्र बोहरा, जलज सांकला, विशाल अग्रवाल, क्षितिज ठाकुर, निलेश सोनी, राकेश पिपाड़ा, राधेश्याम पांचाल, मांगीलाल सांकला, श्याम सांकला, परमानन्द पहलवान, पवन सोलंकी, ऋषि पंड्या किरण चौहान आदि उपस्थित थे
31 मार्च तक संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया राशि जमा कराने पर मिलेगी पेनल्टी में छूट,नागरिक अवकाश के दिन जमा करा सकेंगे संपत्तिकर व जलकर की राशि,
शासन निर्देशानुसार 31 मार्च 2026 तक संपत्तिकर एवं जलकर के बकायादारों को एक मुश्त बकाया राशि जमा कराने पर अधिभार (पेनल्टी) में नियमानुसार 25 प्रतिशत, 50 प्रतिशत, 75 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। निगम आयुक्त अनिल भाना ने निगम के संपत्तिकर एवं जलकर के अधिकारी एवं कर्मचारी को निर्देशित किया है कि 31 मार्च तक शासकीय अवकाश दिवसों में भी संपत्तिकर एवं जलकर काउंटर कार्यालयीन समय में खुले रखें ताकि बकायादार अपनी बकाया राशि जमा कराकर अधिभार (पेनल्टी) में छूट का लाभ ले सकें। नागरिक 31 मार्च तक शासकीय अवकाश के दिवसों में नगर निगम के संपत्तिकर व जलकर काउंटर पर संपत्तिकर व जलकर की राशि जमा कराकर दी जा रही अधिभार (पेनल्टी) में छूट का लाभ लें।

रतलाम

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष नीना आशापुरे की अध्यक्षता में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं वृहद विधिक जागरूकता शिविर लक्कड़पीठा स्थित वृद्धाश्रम, रतलाम में 28 मार्च को आयोजित किया गया। इस अवसर प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा वृद्धाश्रम के आसपास का निरीक्षण किया गया। जिसमें वृद्धाश्रम के पीछे नाले में गंदगी बहुत ज्यादा पायी गई जिससे पानी रूका होने से कचरा एकत्रित हो गया है, जिसे यथाशीघ्र नगर निगम की टीम द्वारा सफाई करवाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही वरिष्ठजन को मिलने वाली सुविधाओं जैसे- भोजन, स्वास्थ्य, मनोरंजन आदि के बारे में जानकारी ली गयी। इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा विशेष रूचि लेकर वृद्धजन की समस्याओं को सुना गया एवं उनके समाधान हेतु जिला प्राधिकरण की टीम को निर्देशित किया गया एवं वृद्धजन को उनके परिवारों में पुर्नस्थापित किये जाने हेतु पहल की गयी। उपस्थितजन को निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह प्रदान की गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम द्वारा संचालित उक्त शिविर में जनरल मेडीसिन, स्त्री रोग, नेत्र रोग, नाक कान एवं गला आदि विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहे। जिनके द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, सामान्य जांच, मोतियाबिंद एवं आंखों से संबंधित सभी जांचे आदि करवाई गई। साथ ही कुछ वरिष्ठजन को डॉक्टर्स द्वारा अन्य आवश्यक परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय में बुलवाये जाने हेतु चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। जिसकी जिला प्राधिकरण, रतलाम द्वारा मॉनीटरिंग की जावेगी। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना भारती कतरोलिया, न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम नीरज पवैया, जिला विधिक सहायता अधिकारी, न्यायाधीश/जिला रजिस्ट्रार अनुपम तिवारी, न्यायाधीश अरूण सिंह ठाकुर, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी एवं जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ की टीम, पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित थे । इस अवसर कुल 26 वृद्धजन को आंखो के चश्मे एवं 05 वरिष्ठजन को स्टिक तथा 06 वरिष्ठजन के आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पीएलव्ही द्वारा की गई।

उज्जैन

उज्जैन जिले के  हाई स्कूल ,हायर सेकंडरी प्राचार्य एवं ब्लॉक  शिक्षा अधिकारियों की विभागीय समीक्षा की गई । पीपीटी के माध्यम से प्रत्येक बिंदु पर एडीपीसी गिरीश तिवारी द्वारा पूर्ण समीक्षा की । जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री ने सभी कार्य समय सीमा में करने की हिदायत दी । मीटिंग के बाद  एवं संकुल प्राचार्य से पृथक से भी चर्चा कर विभागीय बिंदुओं पर कार्य करने को कहा । जिला  शिक्षा अधिकारी ने बताया की चर्चा के बिंदु निम्नानुसार हे । नामांकन (अपडेट कक्षा) सभी स्कूलों को करना हे। अभी हम प्रदेश में 22 वे स्थान पर हे । आपको बताया हे कि कक्षा 9 से 12 में पास को अगली कक्षा ओर फेल को उसी कक्षा में मैप करे । कक्षा 1 से 8 को आगे बढ़ावे , पास लिख कर । लिस्ट देखे  प्रवेश उत्सव नामांकन किए सभी विद्यार्थियों को उपस्थित किया जाकर , वेलकम कर, पाठ्य पुस्तक वितरित करे, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में में । जिला स्तर पर जिला स्तरीय उत्कृष्ट में तथा ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक स्तरीय उत्कृष्ट में कार्यक्रम करे । अन्य सभी स्कूल भी उत्साह पूर्वक प्रवेश उत्सव मनाए । कोई जनप्रतिनिधि नहीं छूटे। सायकल वितरण अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही सभी स्कूल कार्यक्रम कर अतिथियों को आमंत्रित कर सायकल वितरण करे । शीट 10A सभी 242 स्कूल जिनके नामांकन 20 से कम हे के लिए निकट का स्कूल दर्ज करे ताकि शिफ्ट किया जा सके। प्रशिक्षण ब्रिज कोर्स का चल रहा हे । कल गणित, विज्ञान और 31 को संस्कृत, सामाजिक विज्ञान में सभी विषय शिक्षकों को कहे ओर जुड़वाए । लिंक विषय ग्रुप में हे । इसके अलावा अप्रैल, मई , जून में भी विषय प्रशिक्षण होंगे, उपस्थिति सभी स्कूलों से चाहिए ।  व्यय SMDC, Pmshri, अन्य मद में जो शेष वो करे। केश बुक पूर्ण करे 31 मार्च की स्थिति में 5 अप्रैल तक/ अपलेखन माह अप्रैल में ही करे और कोई भी अटाला सामग्री स्कूल में नहीं रहे । कोई कक्ष अटाला सामग्री से भरा ओर ताला लगा नहीं हो । उपकरण एंट्री आईसीटी उपकरण, संगीत उपकरण, स्मार्ट क्लास उपकरण , फर्नीचर आदि की एंट्री पोर्टल पर करे, निर्माण कार्य जिन स्कूलों में चल रहा वे स्वयं मोनिटर करे एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र पूर्ण कर एजेंसी को दे । एक प्रति जिले को भेजे । कर्मचारी सत्यापन अपने सभी कर्मचारियों का सत्यापन करे । पुल , पुश एक्टिविटी करे। अपने संकुल में वही कर्मचारी रहे जिनके वेतन निकल रहे हे । यही आंकड़ा सभी पोर्टल पर रहे । ई सर्विस बुक वेरिफिकेशन करे सभी कर्मचारियों की । ई अटेंडेंस सभी कर्मचारी उपस्थिति लगावे । अप्रैल माह से इसे वेतन से जोड़ने की संभावना हे । ब्रिज कोर्स संचालन 1 अप्रैल से ही कक्षा 9 के लिए करे ।  प्रोजेक्ट स्वाध्याय*  कोडिंग प्रशिक्षण सभी विद्यार्थियों का अप्रैल माह में ही करना हे । लक्ष्य सभी 40000 या कक्षा 9 से 12 के कुल प्रवेशित बच्चों का हे। छात्रवृत्ति स्वीकृति, फेल अकाउंट अपडेट,  mptass पूर्व वर्षों की स्वीकृत करे जैसा कि मीटिंग में बताया ।

रतलाम

भाजपा किसी व्यक्ति और परिवार की नहीं अपितु विचार की पार्टी,सभी मंडलों में एक साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चोहान व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया संबोधित,
भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। इसके 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य है। केन्द्र सहित 20 राज्यों में भाजपा और गठबंधन की सरकारें है और यह इसलिए संभव हुआ है कि भाजपा किसी व्यक्ति और परिवार की पार्टी नहीं है, अपितु विचार की पार्टी है। भाजपा अपने विचार को आगे बढ़ाते हुए सदैव कार्यकर्ताओं को तैयार करती है और यह प्रशिक्षण वर्ग इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए आयोजित किया गया  है।


वक्ताओं के इन उद्गारों के साथ रतलाम में भारतीय जनता पार्टी के पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की शुरूआत हुई। रतलाम विधानसभा के पांचों मण्डलों में भाजपा ने शनिवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए है। इनमें कार्यकर्ताओं को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित प्रमुख वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। रतलाम शहर के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल का प्रशिक्षण वर्ग उजाला पैलेस, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल और डॉ.भीमराव अंबेडकर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग जोधाबाग, पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल का प्रशिक्षण वर्ग चंपा विहार एवं सूरजमल जैन मंडल का प्रशिक्षण वर्ग रंगोली परिसर में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुखर्जी मंडल, दीनदयाल मंडल, अंबेडकर मंडल में प्रदेश सरकार की योजनाएं विषय पर, सांसद अनिता चौहान, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी एवं पूर्व विधायक दिलीप मकवाना ने केन्द्र सरकार की योजनाएं, जिला महामंत्री महेश सोनी ने वैचारिक अधिष्ठान, आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल ने सोश्यल मीडिया, नमो एप एवं सरल एप, हरीराम शाह ने बूथ प्रबंधन, मन की बात विषय पर तथा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर संबोधित किया।


वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने योग्य कार्यकर्ता निर्माण के लिए प्रशिक्षण महाअभियान शुरू किया है। भारतीय जन संघ से प्रारंभ हुई भाजपा राष्ट्र को प्रथम रखकर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें पार्टी के पितृ पुरूषों के अन्त्योदय और एकात्म मानववाद के सूत्र पर कार्य कर रही है। ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ का लक्ष्य ही भाजपा की कार्य पद्धति है। प्रशिक्षण वर्ग के सत्रों की सभी मण्डलों में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्षता की गई। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का समापन 29 मार्च को होगा। दो दिनों में कुल 7 सत्र आयोजित होंगे, जिनमें प्रथम दिन 4 सत्र हुए। दूसरे दिन 3 सत्रों का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, नंदकिशोर पंवार, निलेश गांधी सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा  में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन 30 और 31 मार्च, 2026 को विधानसभा के विधान परिषद हाल में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र 6) के तीन राज्य में मध्यप्रदेश के 18, छत्तीसगढ़ के 15 तथा राजस्थान के 22 युवा विधायक सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 30 मार्च को उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के प्रथम दिवस ‘लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने के लिये युवा विधायकों की भूमिका’ विषय पर मंथन होगा। प्रथम दिवस माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी युवा विधायकों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दूसरे दिन 31 मार्च को ‘विकसित भारत 2047− युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां’ विषय पर मंथन होगा। इस दिन अन्य सत्रों के अलावा एमआईटी पूना के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड का भी संबोधन होगा। समापन समारोह में राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश शामिल होंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

रतलाम

जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना ताल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एमडीएमए ड्रग्स एवं डोडाचूरा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किया गया है। थाना ताल पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा करवाखेड़ी एवं नेगरून के बीच नए रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपी करणसिंह उर्फ कन्नु पिता बापूसिंह गुर्जर, निवासी ग्राम अलीगढ़ थाना ताल के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 37 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, 02 किलो 57 ग्राम डोडाचूरा, हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (बिना नंबर) जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ताल में अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है तथा मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी— करणसिंह उर्फ कन्नु पिता बापूसिंह गुर्जर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम अलीगढ़ थाना ताल जिला रतलाम

जप्त मशरूका —
▪️ 37 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स (कीमत लगभग ₹3,70,000)
▪️ 02 किलो 57 ग्राम डोडाचूरा (कीमत लगभग ₹38,000)
▪️ हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (बिना नंबर) कीमत लगभग ₹80,000 जप्त की गई।

सराहनीय भूमिका— इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ताल निरीक्षक स्वराज डाबी, सहायक उप निरीक्षक पंकज भम्भोरिया, आरक्षक शुभम सिंह चौहान, आरक्षक रवि, आरक्षक अमरसिंह, आरक्षक लोकेश, आरक्षक मनीष शर्मा तथा सायबर सेल से आरक्षक तुषार का सराहनीय योगदान रहा।

रतलाम

थाना जावरा शहर क्षेत्र में अंगूर से भरा ट्रक पलटा, डायल-112 ने त्वरित कार्यवाही कर ड्राइवर को प्राथमिक उपचार दिया हाईवे पर ट्रैफिक जाम एवं अन्य सड़क दुर्घटना की संभावना होने पर नजदीकी गाँव से लेबर का बंदोबस्त कर कैरेट को दूसरी ट्रक में सुरक्षित शिफ्ट कराया और क्रेन बुलवाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सीधा कराया। रतलाम के थाना जावरा शहर क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मुंबई 8 लेन रोड पर ग्राम गोठड़ा के पास अंगूर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 27-03-2026 शाम 07:13 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल जावरा शहर थाना क्षेत्र में तैनात एफ.आर.व्ही.-09 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक राकेश लोहार एवं पायलेट रितुराज सिंह ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि नासिक (महाराष्ट्र) से अंगूर भरकर गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) जा रहा था, तभी नींद की झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल ड्राइवर को एफआरव्ही टूलकिट की सहायता से प्राथमिक उपचार दिया। ट्रैफिक जाम एवं अन्य सड़क दुर्घटना की संभावना होने पर डायल-112 जवानों ने नजदीकी गांव से लेबर का बंदोबस्त किया और सड़क पर बिखरे अंगूर के कैरेट को दूसरी ट्रक में सुरक्षित भरवाया। साथ ही 8 लाइन कंट्रोल से क्रेन बुलवाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सीधा कराया। डायल-112 टीम की सजगता से यातायात सुचारु रूप से चालू रहा।

Check Also

राजस्व अधिकारियों द्वारा गैस गोदाम एवं होटलों का किया गया निरीक्षण-थाना सरवन पर औचक निरीक्षण हत्या के प्रकरण की समीक्षा SIT को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर विक्रमोत्सव का आयोजन किया गया-सिंहस्थ 2028 का आयोजन आस्था,आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा

🔊 Listen to this हंस आयुर्वेदिक हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) …