रतलाम
जनगणना निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के अंतर्गत जिले में स्व-गणना की सुविधा 16 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर मिशा सिंह ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं का प्रारंभिक पंजीकरण किया। उन्होंने सभी नागरिकों एवं शासकीय कर्मचारियों से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहभागिता की अपील की है। नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक https://se.census.gov.in पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

रतलाम
कलेक्टर मिशा सिंह ने प्रशासनिक कार्य की सुविधा की दृष्टि से प्रभारी तहसीलदार सहदेव मौरे को तहसील जावरा में तहसीलदार के पद पर एवं नायब तहसीलदार पारस वैश्य को अनुविभाग सैलाना में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के पद पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया है।
रतलाम
रतलाम सर्व ब्राह्मण सभा, द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सभा के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा राम मंदिर, सैलाना रोड से प्रारंभ होकर शक्ति नगर होते हुए परशुराम मंदिर तक पहुंचेगी। पूरे आयोजन के दौरान ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा, शंखध्वनि एवं भजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित किया जाएगा। इस भव्य चल समारोह में समाजजन, संत समाज एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। आयोजन समिति द्वारा सभी समाजबंधुओं एवं नागरिकों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम के पश्चात परशुराम मंदिर में आरती, महाप्रसादी एवं स्नेहभोज का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें सभी आमंत्रित हैं।

रतलाम
फरियादी कादर खां पिता मीर मो. मकरानी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम पाटी कुशलगढ थाना कुशलगढ जिला बांसवाडा द्वारा रिपोर्ट किया कि फरियादी अपनी पुत्री के साथ जावरा में शादी के कार्यक्रम से वापस घर जाते समय ग्राम रतनगढ़पीठ माही नदी पुल पर अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकु दिखाकर पर्स जिसमे रखे 05 हजार रुपये व आधार कार्ड ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, जनआधार कार्ड तथा लडकी का पर्स जिसमे रखे 15 हजार रुपये व एयररिंग व मंगलसुत्र पुराने इस्तेमाली तथा कपडो का भरा बैग व दीवार घडी 02 लुट कर भाग गये थे। जिस पर थाना बाजना पर अपराध क्रं. 164/26 धारा 309(4),309(6) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 02. – दिनांक 14.04.2026 को फरियादीया चम्पा बाई पति सुनिल झोड़िया उम्र 30 साल निवासी ग्राम देवीपाड़ा थाना बाजना द्वारा रिपोर्ट किया कि मामा ससुर के घर शादी में डी. जे. पर नाचने की बात को लेकर विवाद होने पर निलेश झोड़िया व उसके अन्य साथियों द्वारा फरियादी के पति के साथ एक मत होकर चाकु व पत्थरो से मारपीट की जिससे फरियादीया के पति सुनील झोडिया की मृत्यु हो गई। जिस पर से थाना बाजना में अपराध क्रं. 170/26 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के नेतृत्व में प्रकरण में घटना से फरार आरोपीयों की पतारसी हेतु विशेष टीम का गठित की गई । जिसके द्वारा प्रकरण के आरोपी निलेश पिता नारु झोडिया नि. चिकनी, शंम्भु पिता कालु भाभर नि. रतनगढ पीठ, सुभाष पिता लक्ष्मण सिंगाड नि. पिपलीपाडा, तोलु पिता राजु खराडी नि. मलवासी को पृथक पृथक जगहों से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई जिन्होने घटना करना स्वीकार किया। आरोपीयों द्वारा मेमोंरेण्डम में अन्य आरोपी अश्विन कटारा का शामिल होना बताया, जिसकी तलाश जारी हैं।
गिरफ्तार आरोपीगण-
01.निलेश पिता नारु झोडिया नि. चिकनी थाना बाजना
02.शंम्भु पिता कालु भाभर नि. रतनगढ पीठ थाना बाजना
03.सुभाष पिता सोहन सिगाड नि. पिपलीपाडा थाना बाजना
04.तोलु पिता राजु खडिया नि. मलवासी थाना रावटी
फरार आरोपी- अश्विन कटारा निवासी केलदा थाना शिवगढ़ हाल बिबड़ोद
सराहनीय भूमिका– उपरोक्त घटना की पतारसी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक मनीष डावर थाना प्रभारी बाजना,निरी. सुरेन्द्र गडरिया थाना प्रभारी रावटी निरी. अर्जुन सेमलिया थाना प्रभारी सरवन, निरीक्षक अमित कोरी, उनि रामसिंह खपेड़,उनि जीवन बारिया, सउनि योगेश निनामा, ,lसउनि कालु सिंह जामोद,सउनि योगेश निनामा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर हिम्मत सिंह, कार्यवाहक प्र.आर.656 नीरज त्यागी, आर. 1140 कमलेश हारी ,आर.1161 शंकर राव शिन्दे, आर. 832 सन्नी मईड़ा, आर.954 प्रेमसिंह, आर.707 नरवर मईडा, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार की की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
रतलाम
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु रतलाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना ताल पुलिस द्वारा माल्याखेड़ी शराब दुकान से संबंधित मारपीट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरियादी विनय जायसवाल पिता प्रभुनाथ जायसवाल, निवासी शिवबाग कॉलोनी खजराना, इंदौर (माल्याखेड़ी शराब दुकान सेल्समैन) के साथ हिसाब-किताब को लेकर विवाद हुआ। शराब दुकान के लेखे-जोखे में गड़बड़ी की बात पर विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ मारपीट की गई। प्रकरण पर थाना ताल में विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ताल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर दबिश दी गई। आरोपियों वीरम सिंह राजपूत पिता नारायण सिंह राजपूत, निवासी जमुनिया शंकर थाना बरखेड़ा कला एवं नैनसिंह राजपूत पिता भवर सिंह राजपूत, निवासी कोटड़ी थाना ताल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना की गई है।गिरफ्तार आरोपी—
1. वीरम सिंह राजपूत पिता नारायण सिंह राजपूत, निवासी जमुनिया शंकर थाना बरखेड़ा कला
2. नैनसिंह राजपूत पिता भवर सिंह राजपूत, निवासी कोटड़ी थाना तालफरार आरोपी–
1. कुलदीप सिंह, निवासी काजाखेड़ी
2.मिट्ठू सिंह, निवासी भुतिया
उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना कर दी गई है एवं शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
रतलाम
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत इंदौर–डॉ. अम्बेडकर नगर रेलखंड पर यातायात को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में लोकमान्य नगर और राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच स्थित समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। निर्माण कार्य के सुचारू संचालन के लिए फाटक क्रमांक 253 को 19 अप्रैल 2026 से अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जनसुरक्षा एवं सुचारू निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इस दौरान संबंधित मार्ग पर आवागमन को वैकल्पिक रास्तों से संचालित किया जाएगा रेल प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे निर्धारित अवधि में सहयोग करें तथा यातायात व्यवस्था के लिए उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
रतलाम
शिकायतों पर कार्यवाही हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, दूरभाष क्रमांक 07412299372 पर करे शिकायत जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा शिकायतो के निवारण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। शैक्षणिक सत्र 202़6-27 में अशासकीय विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों द्वारा क्रय की जाने वाली पुस्तके, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, शूज इत्यादि किसी विशेष दुकान अथवा विद्यालय से क्रय किए जाने हेतु बाध्य किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेकर विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु जिला पंचायत कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07412299372 है। उक्त कंट्रोल रूम मे दूरभाष पर प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक विद्यालयों के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों को पंजीबद्ध किया जाएगा।
रतलाम
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में जिले में सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।अभियान के तहत कुओं पर रेडियम स्टिकर लगाए गए, ताकि रात्रि के समय उनकी दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। इस दौरान बड़ी संख्या में कुओं को चिन्हित कर उन पर स्टिकर लगाए जा रहे हैं । प्रशासन द्वारा नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे सतर्कता बरतें और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं, जिससे दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित हो सके।

रतलाम
शासन द्वारा 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नारी शक्ति वंदन पखवाड़ अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा नेहरू स्टेडियम रतलाम पर युवा वर्ग के द्वारा नारी शक्ति वंदन दीवार तैयार कर खेल विभाग द्वारा संचालित खेल प्रशिक्षण केंद्रों की महिला खिलाड़ियों, महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य विभाग की महिलाओं द्वारा दीवार पर संदेश लिखकर व हस्ताक्षर कर किए गए ।
कार्यक्रम में खेल विभाग के मलखंब प्रशिक्षक जितेंद्र धूलिया, निर्मला डामोर, एथलेटिक्स खेल प्रशिक्षक, हॉकी प्रशिक्षक कृष्णा गोपाल तिवारी, ग्रामीण युवा समन्वयक दुर्गा डामोर, ममता सिंह, महिला में बाल विकास विभाग से भारती डांगी, रवींद्र कुमार मिश्रा, परियोजना अधिकारी चेतना गेहलोत, प्रभारी परियोजना अधिकारी प्रियंका बैरागी, ज्योति सोनी, पर्यवेक्षक फ़िरदौस खान, गायत्री शर्मा सहित आगंनवडी कार्यकर्ता उपस्थित थी ।

Bharat24x7News Online: Latest News