Breaking News

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत गांव कुंडाल में परिणय सूत्र में बंधें 167 जोड़े विधायक मथुरलाल डामर ने वर वधुओं को विशेष उपहार में पौधा किया भेंट-आत्महत्या के दुष्प्रेरण के तीन आरोपीयो को अपराध दर्ज होने के तीन घण्टे मे किया गिरफ्तार-कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने भरा स्व गणना पत्र-विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामर ने भरा स्व गणना पत्र

रतलाम

रतलाम जिले के गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह का आयोजन किया गया। रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर के मार्गदर्शन मे समारोह में तीन जनपदों के 167 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। समारोह में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने प्रत्येक जोड़े को बर्तनों का विशेष उपहार सेट देकर एक-एक पौधा भी भेंट स्वरूप दिया।

समारोह में अतिथियों के हाथों वर वधुओं को प्रोत्साहन राशि के चैक प्रतिकात्मक रुप से दिए गए। शासन की तरफ से प्रत्येक नवदंपती के खाते में 49 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सभी वधुओं के बैंक खाते में सीधे राशि जमा होगी। विधायक श्री डामर की तरफ से समारोह में आए मेहमानों व पूरे गांव का भोजन रखा गया।


समारोह में पर्यावरण बचाने और हरियाली को बढ़ाने का भी संदेश देते हुए विधायक श्री मथुरालाल डामर की तरफ से वर वधूओं को एक-एक पौधा भेंट किया गया। विधायक श्री डामर ने इन पौधों को अपने घर आंगन में लगाने की समझाइश दी। साथ ही विशेष उपहार में 7 बर्तनों का सेट भी दिया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री विप्लव जैन, ईश्वरलाल पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पटेल, रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड़, रतलाम जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर, बालकृष्ण जोशी, रतलाम ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर, रतलाम जनपद सीईओ छेतुसिंह वासकेला, पंचायत इंस्पेक्टर कमलेश पापरीवाल सहित जनपद स्टाफ उपस्थित था।

रतलाम

फरियादी परमेश्वर पिता बलवंत सिंह गुर्जर उम्र 23 साल निवासी बरखेडा खुर्द थाना बरखेडा कला जिला रतलाम ने थाना ताल पर रिपोर्ट किया कि उसका भाई समरथ सिह ग्राम लसुडियाखेडी मे राम सागर पाटीदार खेत पर बेहोश अवस्था में मिला था जिसे इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये जहा इलाज के दौरान समरथ सिह की मृत्यु हो गई। जिसमे पाया गया कि समरथ सिह गुर्जर को लालसिंह पिता नाथुसिंह गुर्जर निवासी हिम्मतखेडी, अर्जुन पिता देवसिंह गुर्जर निवासी ग्राम रजला, ईश्वरसिंह पिता देवसिंह गुर्जर निवासी ग्राम रजला व एक आरोपीया के द्वारा अपमानित कर आत्महत्या का दुष्प्रेरण किया जिसके चलते समरथसिह के द्वारा आत्म हत्या की गई। जो रिपोर्ट पर से थाना ताल पर अपराध क्रमांक 199/2026 धारा 108 भा.न्या.स. का पंजीबद्ध किया गया।- घटना की गम्भीरता को दृष्टीगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के तत्काल आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। जो श्रीमान के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी ताल स्वराज डाबी के द्वारा तत्काल आरोपी ईश्वरसिंह पिता देवसिंह गुर्जर निवासी ग्राम रजला, लालसिंह पिता नाथुसिंह गुर्जर निवासी हिम्मतखेडी व एक आरोपीया को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया जिसमे पता चला कि आरोपीया की समरथ सिह से बातचीत होती थी जिसको लेकर आरोपीगणो ने समरथसिह को धमकीया दी व मारपीट कर अपमानित किया जिसके चलते समरथ सिह ने परेशान व प्रताडित होकर आत्म हत्या कर ली। पुछताछ उपरान्त तीन आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया जिन्हे आज दिनांक को न्यायालय आलोट में पेश किया जावेगा। प्रकरण मे एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश व गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।

गिरफ्तारशुदा आरोपी –
1 – ईश्वरसिंह पिता देवसिंह गुर्जर निवासी ग्राम रजला थाना बरखेडा कला जिला रतलाम,
2 – लालसिंह पिता नाथुसिंह गुर्जर निवासी हिम्मतखेडी थाना बरखेडा कला जिला रतलाम,
3 – महिला आरोपी

फरार आरोपी–
1 – अर्जुनसिह पिता देवसिंह गुर्जर निवासी ग्राम रजला थाना बरखेडा कला जिला रतलाम

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी ताल निरीक्षक स्वराज डाबी, उनि थानसिंह गुर्जर, उनि मोहम्मद अय्युब खान, सउनि पंकज भम्भोरिया, आर 328 शुभम सिह चौहान, थाना प्रभारी बरखेडा कला निरीक्षक रविन्द्र डन्डोतिया, उनि हरिसिह बडेरा, सउनि नानुराम दसौरिया, आर 964 ओमप्रकाश गुर्जर,

रतलाम

जनगणना निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण ” मकान सुचिकरण एवं मकानों की गणना” के अंतर्गत जिले में स्व गणना 30 अप्रैल तक की जा रही है। प्रत्येक नागरिक घर बैठे आसानी से https://se.census.gov.in/ लिंक से फार्म भरकर ” स्व गणना ” सुविधा का लाभ उठा रहे है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन चेतन्य काश्यप द्वारा अपनी स्व गणना करते हुए सभी से, पूरी निश्चिंतता के साथ स्व गणना करने तथा सही सही जानकारी प्रदान करने की अपील की गई।


मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि इस जानकारी का उपयोग राष्ट्र के विकास की योजना निर्माण के महत्वपूर्ण कार्य में किया जायेगा। यह जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रहेगी, इसका उपयोग किसी भी तरह से कही भी साक्ष्य के रूप में नहीं किया जा सकता है। पूरी तरह से निश्चिंत हो कर अपनी सही सही जन गणना कराए।

रतलाम

जनगणना निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण ” मकान सूचीकारण एवं मकानों की गणना” के अंतर्गत जिले में स्व गणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चल रही है। प्रत्येक नागरिक अपने घर बैठे आसानी से https://se.census.gov.in/ लिंक से फॉर्म भरकर “स्व-गणना” सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। जिले में विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामर ने स्व गणना पोर्टल पर स्वयं का प्रारंभिक पंजीकरण किया।

Check Also

जनसुनवाई में 137 आवेदन पर हुई सुनवाई- 50 लाख से अधिक राजस्व वसूली वित्तीय वर्ष मे 206 प्रकरण दर्ज कर किया अर्थदंड वसूल-पार्ट टाइम अतिथि व्याख्याता की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित-अपर कलेक्‍टर द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई-प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत-भैसाना सरपंच को नोटिस, तीन दिवस में मांगा जवाब-बाल विवाह रोकने के लिए उड़नदस्ते का गठन किया गया-55 आवेदकों की शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश-ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों को ध्यान मे रखते हुये 06 जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित सभी कार्य वर्ष 2027 की दीपावली तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिए जाएं

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। …