
रतलाम
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु रतलाम पुलिस द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में पिछले 05 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो साधु का वेश धारण कर अपनी पहचान छुपाकर विभिन्न स्थानों पर रह रहा था। फरियादी आफताब अब्बासी पिता सलीम अब्बासी, निवासी पीएनटी कॉलोनी रतलाम द्वारा दिनांक 09.08.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसका आयशर ट्रैक्टर अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में अपराध क्रमांक 558/2022 धारा 379, 411 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी विक्रम उर्फ विष्णु महाराज घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे तथा ₹2,000/- का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी एवं विवेचक द्वारा टीम गठित कर साइबर सेल की सहायता से तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार पतारसी की गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी विक्रम उर्फ विष्णु महाराज साधु का वेश धारण कर मंदिरों में रहकर अपनी पहचान छुपा रहा था तथा लगातार स्थान बदल रहा था, जिससे उसकी गिरफ्तारी में कठिनाई आ रही थी। लगातार प्रयासों के पश्चात विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को इंदौर से अभिरक्षा में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी–
1. विक्रम उर्फ विष्णु महाराज पिता स्व. ओमप्रकाश शर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी आदर्श नगर गली नं. 09, थाना भीमगंज, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान)
सराहनीय भूमिका– उक्त कार्रवाई में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप खाती, प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई एवं साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।
रतलाम
सचिव कृषि उपज मंडी किशोर कुमार नरगावे ने बताया कि आज कृषि उपज मंडी रतलाम में विभिन्न उपजों की बिक्री की गई। रतलाम कृषि उपज मंडी में लोकवन गेंहू का उच्चतम भाव 3154 रुपये प्रति क्विंटल रहा एवं न्यूनतम भाव 2590 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि मॉडल भाव 2721 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
रतलाम
प्रदेश में इस बार गेहूं का उत्पादन बढ़ा है, ऐसे में हमने केंद्र सरकार से कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार भी किया गया है। कोटा को 22 लाख मीट्रिक टन बढ़ाकर अब 100 लाख मीट्रिक कर दिया गया है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकार बेहतर व्यवस्थाएं कर रही है। किसानों के गेहूं उपार्जन में कोई कमी नहीं रहेगी, जरूरत पड़ी तो तारीख भी बढ़ाएंगे। सुनिए सी एम् श्री यादव ने
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार से की थी अपील, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान कल्याण के संकल्पित, हर चुनौती में किसानों के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसान कल्याण के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं, इसका अंदाजा इस फैसले से लगाया जा सकता है। उनके अनुरोध पर केंद्र सरकार ने प्रदेश का गेहूं खरीदी कोटा बढ़ा दिया है। भारत सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए 78 लाख मीट्रिक टन का कोटा निर्धारित किया था, जिसे अब बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी भावना को दर्शाता है। केंद्र सरकार के गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने के बाद सीएम डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, मध्यप्रदेश के किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय। प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उत्पादन बढ़ा है, इसलिए राज्य सरकार ने भारत सरकार से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था। मुझे प्रसन्नता है कि केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाते हुए कोटा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। गेहूं खरीदी चरणबद्ध तरीके से पहले छोटे किसानों, फिर मध्यम और बाद में बड़े किसानों से की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। यह निर्णय किसानों के परिश्रम का सम्मान है, उन्हें उचित मूल्य दिलाने की दिशा में सशक्त कदम है।
किसान कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता
गौरतलब है कि,प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। वे किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य सरकार फसल बीमा, सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार, और किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने जैसी कई पहलें कर रही है। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए भी सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है। दिख रहा सकारात्मक बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नीतियों का स्पष्ट उद्देश्य है किसानों की आय बढ़ाना, खेती को लाभकारी बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना। केंद्र और राज्य के समन्वय से किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कि सान कल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयास न केवल वर्तमान को सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि भविष्य के लिए भी एक मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं।

Bharat24x7News Online: Latest News