Breaking News

मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 83976 रुपए मूल्य के 193 लीटर घी के नमूने जांच के लिए भेजे गए-नवीन फायर स्टेशन भवन से नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रो को भी मिलेगा लाभ

रतलाम

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में मिलावट के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा फर्म जय मां दूधेश्वरी एजेंसी मोहन नगर रतलाम पर कार्यवाही की गई।  मौके पर सस्ता घी विक्रय होना पाया गया था, जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही की गई।

फर्म के संचालक गोपाल व्यास ने बताया कि एफ डी गोल्ड घी के निर्माता फर्म कामधेनु फूड प्रोडक्ट विभडी ठाणे, श्रीमूल घी फर्म श्रीमूल प्राइवेट लिमि. बनासकांठा गुजरात, गौशत घी एवं श्रीमोती सागर काऊ घी के निर्माता मां अरबुडा फूड प्रोडक्ट अहमदाबाद का है। मौके से डी एफ गोल्ड देसी घी के तीन नमूने, श्रीमूल एगमार्क प्योर घी के दो नमूने एवं गोसत प्रीमियम गाय के घी का एक नमूना एवं मोती सागर गाय का घी का एक नमूना जांच हेतु लिया गया।

सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये । साथ ही शेष खाद्य सामग्री को जप्त कर सील बंद किया गया एवं फर्म के संचालक गोपाल व्यास की सुपुर्दगी में सौंपा गया है। जिसकी कुल मात्रा 193 लीटर एवं मूल्य 83976 रुपए है। शैलेश गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त सभी  घी कुल 07 नमूने के जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

रतलाम

रतलाम नगर का निरंतर विकास हो रहा है, नगर विकास के दृष्टिगत अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन का निर्माण किया जा रहा है, यह फायर स्टेशन भवन बदलते रतलाम की तस्वीर है। उक्त उद्गार सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री माननीय चेतन्य काश्यप ने ग्राम पलसोड़ा में निर्मित होने वाले अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि रतलाम नगर से महानगर की दहलीज पर है, हमे एक समर्पण भाव से हमारे शहर रतलाम को नया रतलाम बनाना है ताकि बाहर से आने वाले लोगो को लगे की रतलाम नगर सर्व सुविधा युक्त है।


महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि आज बड़े ही हर्ष का विषय है कि आज हम 2.97 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन का निर्माण का भूमि पूजन करने जा रहे है। इस फायर स्टेशन भवन का लाभ नगर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों को भी मिलेगा। शासन द्वारा फायर स्टेशन भवन निर्माण हेतु ग्राम पलसोड़ा में 1 हेक्टर भूमि आवंटित की गई है। नगर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 2.97 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक नवीन फायर स्टेशन का निर्माण किया जायेगा। यह फायर स्टेशन पालसोड़ा वर्कशॉप के पीछे स्थित लगभग 1 हेक्टेयर भूमि पर निर्मित किया जाएगा।


प्रस्तावित फायर स्टेशन में 10 अग्निशमन वाहनों के लिए आधुनिक पार्किंग स्टेशन की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही एक सुसज्जित कंट्रोल रूम, फायर कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कक्ष, पेवर ब्लॉक, सीमेंट कंक्रीट एप्रोच रोड तथा एक ट्यूबवेल खनन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन का निर्माण होने से क्षेत्र में अग्निशमन सेवाओं की गुणवत्ता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।


निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि रतलाम नगर में अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी हम इस कार्य का भूमि पूजन करने जा रहे जो नागरिकों के लिए लाभदायी सिद्ध होगा। प्रारंभ में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री माननीय चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित,

निलेश गांधी, सोनू यादव, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, शक्तिसिंह राठौर, योगेश पापटवाल, पार्षद देवश्री पुरोहित, निशा सोमानी, आयुषी पालीवाल, अनिता वसावा, हीना मेहता, शबाना, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, शेरू पठान, जयेश वसावा, विजयसिंह चौहान, राजेश माहेश्वरी, मुकेश मीणा, कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री शिवम् गुप्ता आदि ने अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया।

Check Also

अक्षय तृतीया पर रक्त वीर योद्धाओं द्वारा रक्तदान कर पुण्य अर्जित किया

🔊 Listen to this रतलाम श्री सज्जन क्षत्रिय समाज परिषद राजपूत बोर्डिंग, लायंस क्लब रतलाम …