Breaking News

SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ” इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव-नवाचार की उड़ान सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया-भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात-अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त-जनगणना 2027 घर बैठे मोबाइल से भरें सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म-भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित

रतलाम

रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, रतलाम के प्रबंधन विभाग के 5 व्याख्याता प्रुडेंस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस’26 (ICLASM 2026) मे सम्मिलित हुए, जोकि क्वांटम यूनिवर्सिटी रुड़की, उत्तराखंड द्वारा हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया था । इस कॉन्फ्रेंस मैं महाविद्यालय की ओर से प्रो.रश्मि चौहान, (प्रबंधन विभाग प्रभारी), प्रो. शैलेश शाह, प्रो. मनीषा राठौर, प्रो. अंशिता शर्मा एवं प्रो. प्रियंका पाठक ने भाग लिया एवं साथ ही अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए । इस प्रुडेंस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस’ 2026 में देश-विदेश के शिक्षाविदों के साथ एवं विशिष्ट और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं ने भी हिस्सा लिया, जिसमे मुख्यरूप से डॉ॰ माइकल बारोन (एसोशिएट डीन एनालिटिक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेलबर्न आस्ट्रेलिया), डॉ॰ मुथमाइनाह (एडजंक्ट प्रोफेसर, शिक्षा विभाग, ग्लोबल नेक्स्ट यूनिवर्सिटी, कुआलालंपुर, मलेशिया), डॉ॰क्रिस सोतिरोपुलस (CEO, ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज़ कमर्शियलाइज़ेशन प्रा॰लि॰ मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया) एवं डॉ. सुरेश कुमार पांडे (प्रो॰कॉलेज ऑफ बिजनेस, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म स्टडीज, फिजी नेशनल यूनिवर्सिटी सुवा, फिजी) की उपस्थिति रही । महाविद्यालय के प्रबंध संकाय शिक्षकों को भी अपने विचारो को राष्ट्रिय – अन्तराष्ट्रिय स्तर पर रखने का अवसर प्राप्त हुआ, जोकि अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा । इस सम्मलेन मे सम्मिलित होने का सम्पूर्ण मार्ग दर्शन डॉ॰ लोकेन्द्र विक्रम सिंह निर्देशक श्री योगीन्द्र सागर महाविद्यालय, का रहा । इसके पश्चात महाविद्यालय के प्रबंध संकाय के सभी शिक्षकों ने वाइस चेयरमैन वरदान शर्मा, एवं वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा का भी आभार व्यक्त किया व कहा कि भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रीय एवं इंटरनेशनल मंचों पर सक्रिय भागीदारी के लिए निरन्तर प्रयास करते रहेगा जिससे सभी संकाय के शिक्षकों को समय के साथ-साथ ज्ञानवर्धन होता रहे ।

रतलाम

सृजन महाविद्यालय में आयोजित नवाचार विषयक कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महिला सुरक्षा, किसान रात्रि सुरक्षा यंत्र जैसे कई उपयोगी नवाचारों के प्रारूप प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  संस्था चेयरमैन व सृजन भारत के संयोजक अनिल झालानी ने विद्यार्थियों के नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में, जब समाज अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में विद्यार्थियों का बेटियों की सुरक्षा और किसानों के हित में समाधान तलाशना गर्व की बात है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि इन नवाचारों को देखकर यह स्पष्ट होता है कि हमारे संस्कार साकार हो रहे हैं।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जिंदल यादव ने भी विद्यार्थियों के नवाचारों को गंभीरता से लेते हुए नवाचार विभाग और कोष प्रबंधन हेतु एक समिति गठित करने का आश्वासन दिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं से जोड़कर उनके विचारों को वास्तविकता में बदलने में मदद करना है। संस्था समन्वयक निसर्ग दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवाचार में सदाचार का होना उतना ही जरूरी है, जितना बौद्धिकता के साथ भावनात्मक समझ। उन्होंने छात्रों को किताबों तक सीमित न रहकर दुनिया को समझने और नई समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में खेल शिक्षिका ताहिरा खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रतलाम

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने भोपाल और उज्जैन में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वी.डी. शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

नेताओं ने विप्लव जैन को युवाओं के बीच संगठन को और प्रभावी बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं विप्लव जैन ने भी भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ पार्टी के लिए कार्य करते हुए नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। लगातार दौरे, कार्यकर्ताओं में उत्साह प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद से ही विप्लव जैन प्रदेशभर में सक्रिय हैं। वे लगातार विभिन्न शहरों का दौरा कर संगठनात्मक बैठकों में भाग ले रहे हैं और युवा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनके दौरों के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा रहा है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

रतलाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों की भूमि के अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के किसानों में हर्ष की लहर है। इस निर्णय से हर्षित किसानों की ओर से रविवार को मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व में आये प्रतिनिधि मंडल ने मुआवजे के निर्णय पर सरकार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने इस दौरान कहा कि किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकसित भारत 2047 की जो संकल्पना की है किसानों की उन्नति से उसे पूर्ण करने में बहुत मदद मिलेगी। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, राहुल सिंह, हंसराज छाबड़ा, दिग्विजयसिंह लुनेरा, कृष्णा शर्मा, राजु गामड़ आदि मौजूद रहे। 

रतलाम

जनगणना निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार, जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा दी गई है। जिसके तहत जिले के नागरिक अब स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध 16 क्षेत्रीय भाषाओं में से अपनी भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए अपना राज्य या केंद्र शासित प्रदेश चुनकर परिवार के मुखिया (Head of Household) का नाम, मोबाइल नंबर एवं ईमेल (वैकल्पिक) दर्ज करना होगा। Verify & Proceed पर क्लिक करने पर मोबाइल पर प्राप्त 6 अंकों के OTP से वेरिफिकेशन पूरा किया जाएगा। एक परिवार के लिए एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा सकेगा। अगले चरण में घर की लोकेशन की जानकारी (Mapping) भरते हुए जिला, पिन कोड तथा गांव या शहर का नाम चुनना होगा। स्क्रीन पर दिखाई देने वाले डिजिटल मैप पर रेड मार्कर (Red Marker) को खींचकर अपने घर की सही लोकेशन पर सेट करना आवश्यक होगा, जिससे जनगणना कर्मचारी को घर तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके पश्चात हाउस-लिस्टिंग से जुड़े लगभग 33 प्रश्नों की प्रश्नावली भरनी होगी, जिसमें मकान का विवरण, परिवार की जानकारी, उपलब्ध सुविधाएं जैसे पीने का पानी, बिजली, शौचालय, रसोई एवं ईंधन (LPG आदि), तथा संपत्ति एवं जीवनशैली (Assets) जैसे टीवी, इंटरनेट, स्मार्टफोन एवं वाहन (साइकिल/कार) से संबंधित जानकारी शामिल है। सभी जानकारी भरने के बाद Preview स्क्रीन पर डेटा की जांच की जा सकती है तथा आवश्यकतानुसार Draft के रूप में सेव कर बाद में पूरा किया जा सकता है। इसके पश्चात Final Submit बटन पर क्लिक करना होगा। सबमिट करने के बाद 11 अंकों की Self-Enumeration ID (SE ID) प्राप्त होगी, जो स्क्रीन पर दिखाई देगी तथा SMS एवं ईमेल के माध्यम से भी मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। अंतिम चरण में जब जनगणना कर्मचारी (Enumerator) घर पर आएंगे, तब नागरिकों को केवल अपनी 11 अंकों की SE ID दिखानी होगी, जिससे कर्मचारी अपने डिवाइस में इसे दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर सकेंगे।

रतलाम

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढ़ा ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर मिशा सिंह के आदेशानुसार जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/केन्द्रीय विद्यालयों की कक्षा प्री प्राइमरी से कक्षा 8 वी तक के अध्यनरत छात्र/छात्राओं के लिए 30‌ अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। अन्य गतिविधियां एवं परीक्षा कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगे।शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यालयीन कार्य करेंगे।

Check Also

सिंहस्थ के लिए महत्वपूर्ण ग्रीन फील्ड फोरलेन का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए-श्री सर्वब्राह्मण सभा का चल समारोह-रतलाम मंडल पर मनाया गया विश्व धरोहर दिवस –

🔊 Listen to this उज्जैन, संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन …