Breaking News

जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया, थाना ताल अंतर्गत ग्राम रणायरा में मारपीट व हत्या के प्रयास प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित 02 आरोपी गिरफ्तार,

रतलाम

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार  विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन सर्किल जेल रतलाम में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से केन्द्रीय जेल ग्वालियर से माननीय मुख्य न्यायाधिपति उच्च न्यायालय, जबलपुर की गरिमामयी उपस्थित में ई-शुभारंभ किया गया था तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
उक्त लोक अदालत के आयोजन हेतु रामजी गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय एवं अनुपम तिवारी, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, रतलाम की कुल 02 खण्डपीठ को गठित किया गया, जिसमें  न्यायालय में लंबित समझौता योग्य 04 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिन मामलों जेल में निरूद्ध बंदियों को रिहा करके उनकी घर वापिसी करवाई गई। जिसमें बंदी एवं उनके परिवारजन लाभान्वित हुए। 
 जिन बंदियों के प्रकरण निराकृत हुए उनको संबंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा पुष्म माला पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजित जेल लोक अदालत में विशेष न्यायाधीश रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत, जिला न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव, नीरज पवैया, सचिव/न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम, न्यायाधीश  अरूणसिंह ठाकुर, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी, जेल अधीक्षक लक्ष्मण कुमार सिंह भदौरिया, उपाधिक्षक बृजेश मकवाने, सहायक जेल अधीक्षक  सुरेन्द्र सिंह राणावत एवं समस्त जेल स्टॉफ सर्किल जेल रतलाम, चीफ एलएडीसी अभय शर्मा एवं अन्य एलएडीसी अधिवक्ता  अनिल शर्मा, हरीश रजक एवं स्टॉफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के पैरालीगल वालेंटियर्स, विजय शर्मा, रोहित फतरोड़, शुभ दशोत्तर, भंवरलाल कैथवास, सामुदायिक मीडिएटर/सुलहकर्ता सदस्य एवं स्टॉफ उपस्थित रहा।
लोक अदालत के अवसर सर्किल जेल रतलाम में माननीय प्रधान न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे द्वारा जेल लीगल सर्विस क्लीनिक का उद्घाटन फीता काट कर किया उक्त क्लीनिक में लीगल एड क्लीनिक में एलएडीसी एवं पैनल अधिवक्ता बैठकर बंदियों से मुलाकात करके उनके प्रकरणों की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही इस अवसर पर पतंजलि के जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा द्वारा जेल में निरूद्ध बंदियों को सामूहिक योगाभ्यास, सूर्यनमस्कार करवाया एवं वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत का सामूहिक रूप से वाचन किया गया।
 लोक अदालत में सुश्री नीना आशापुरे द्वारा उपस्थित बंदियों को बताया गया कि जीवन में यदि आपसे कोई गलती हुई है तो उसे सुधार करके अपने घर वापस जायेगे और जीवन ऐसी कोई गलती नहीं दोहरायेगें कि यहां फिर आना पड़ें।
प्रधान न्यायाधीश रामजी गुप्ता जी द्वारा उपस्थित बंदियों में से भरण-पोषण नहीं भरने के कारण आज जेल में निरूद्ध है तो वह अपने परिवार के साथ राजीनामा करके या जुर्माना भर कर अपना मामला निराकृत करवा सकते हैं। 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के सचिव नीरज पवैया द्वारा उपस्थितगण को विशेष जेल लोक अदालत के बारे विस्तार से जानकारी दी एवं जेल लीगल सर्विसेस क्लीनिक के फायदे भी बताए। उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन नीरज पवैया, सचिव जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं आभार लक्ष्मण कुमार सिंह भदौरिया द्वारा किया गया

 

रतलाम

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना ताल पुलिस द्वारा ग्राम रणायरा में हुए मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
प्रकरण में फरियादी दशरथ पिता भारतसिंह, निवासी ग्राम रणायरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दोपहर लगभग 03:00 बजे ग्राम रणायरा स्थित भोपालसिंह के कुए पर पूर्व विवाद के चलते आरोपियों द्वारा एकमत होकर फरियादी एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। आरोपियों द्वारा तलवार, लाठी एवं लोहे के पाइप से हमला किया गया, जिसमें फरियादी के भाई नारायण सिंह को सिर में गंभीर चोट आई तथा अन्य व्यक्तियों को भी चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर फरियादी के साथ भी मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के संबंध में थाना ताल पर अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 296 B, 115 (2), 351(2), 109(1), 190 191(2), 191(3) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी करते हुए घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुखदेव पिता जगन्नाथ पाटीदार निवासी ग्राम रणायरा एवं आरोपी अनिल पिता पुष्करलाल पाटीदार निवासी ग्राम रणायरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुखदेव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी जप्त की गई है।प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। सुखदेव पिता जगन्नाथ पाटीदार निवासी ग्राम रणायरा अनिल पिता पुष्करलाल पाटीदार निवासी ग्राम रणायरा उनि वीडी जोशी इंचार्ज थाना प्रभारी ताल, सउनि मदन सिंह डोडिया आर 328 शुभम सिंह चौहान आर 582 विक्रम चौधरी आर 1067 भूपेंद्र डिंडोर, मआर 806 लक्कीराज

Check Also

कलेक्टर श्री सिंह ने श्री महाकाल महालोक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, 20 मई को दवा विक्रेताओं की हड़ताल के दौरान चयनित मेडिकल संस्थान रहेंगे खुले, काम से बनायें अपनी पहचान, क्योंकि आपके काम से बनेगी सरकार और समाज की साख – मुख्यमंत्री डॉ. यादव,

🔊 Listen to this उज्जैन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार शाम महाकाल महालोक …