Breaking News

गोदाम से सोयाबीन निकालने कि बात पर दौ पक्षो के बीच हुआ विवाद इसी मामले मे पुर्व मे भी हो चुकी हत्या पुलिस कि कार्य प्रणाली पर उठा सवालिया निशान-सीईओ जिला पंचायत द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई-जनसुनवाई में 100 आवेदन पर हुई सुनवाई,-लोक निर्माण विभाग के निर्माण और विभिन्न विकास कार्यों के लिए 26 हजार 311 करोड़ रूपये की स्वीकृति

उज्जैन

मंगलवार को सीईओ जिला पंचायत द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई करते हुए प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए श्रीराम कॉलोनी यंत्र महल निवासी गंगाराम मेहर ने आवेदन दिया कि उन्‍होंने एक व्‍यक्ति के साथ पार्टनरशीप में पेंटिंग, साईन बोर्ड आदि का कार्य प्रारंभ किया था। व्‍यक्ति द्वारा झूठ बोलकर उन्‍हें कर्जा दिलवाया गया तथा वर्तमान में वह व्‍यक्ति कर्ज में लिए हुए रुपए को लेकर भाग गया है। इस पर थाना प्रभारी नीलगंगा को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

किशनपुरा निवासी राहुल राव ने आवेदन दिया कि उनके पैतृक आवासीय भूखंड पर एक व्‍यक्ति द्वारा झूठे दस्‍तावेज का उपयोग कर कब्‍जा कर लिया गया है तथा उन्‍हें मकान का निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व आवेदक के साथ मारपीट भी की गई है। इस पर थाना प्रभारी माधवनगर को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।खाचरौद के ग्राम नंदीयासी निवासी अर्जुन सिंह चावड़ा ने आवेदन देकर शिकायत की कि ग्राम पंचायत चंदवासला में पदस्‍थ सचिव के द्वारा शासकीय भवन के निर्माण के लिए प्रदत्‍त की गई राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है और बहुत से कार्य वर्तमान में अपूर्ण है। इस पर सीईओ जनपद पंचायत खाचरौद को जांच कर आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम बड़ागांव तहसील खाचरौद निवासी मेहरबान सिंह ने आवेदन दिया कि गांव में स्थित शासकीय भूमि पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध रुप से अतिक्रमण कर मकान का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर एसडीएम खाचरौद को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए इसी प्रकार एडीएम श्री अत्‍येन्‍द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्‍टर श्री शाश्‍वत शर्मा एवं अन्‍य अधिकारियों द्वारा अन्‍य मामलों में जनसुनवाई की गई।

रतलाम

कलेक्टर कार्यालय में  जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 100 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।जनसुनवाई में आवेदिका हुनाबाई निवासी ग्राम रैला तहसील रावटी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु खेत में विद्युत मोटर बंद करते समय हो गई थी।

परिवार के भरण पोषण के लिऐ आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रावटी को निर्देशित किया गया। आवेदक हीरालाल पिता दयाराम निवासी ग्राम कोटडी ने आवेदन दिया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था और मकान निर्माण कार्य भी कर लिया है।

योजना की कुछ राशि प्राप्त हो चुकी है, लेकिन अंतिम दो किश्तें पिछले 11-12 महीनों से नहीं मिली हैं। कार्यवाही हेतु सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया।आवेदक बापुसिंह निवासी ग्राम बाजेड़ा ने बताया कि शासकीय भूमि पर बने शमशान का उपयोग आसपास के गांवों के लोग दाह संस्कार के लिए करते हैं, लेकिन खाली पड़ी भूमि को देखकर कुछ लोग अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं। निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।


आवेदक रमेश पिता कारूलाल निवासी रतलाम ने आवेदन दिया कि उसके घर में सीवर चेम्बर और बाथरूम बार-बार जाम हो रहे हैं, जिससे घर में पानी भर जाता है और बीमारी का खतरा बना रहता है। संबंधित कार्यालय मे शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा। कार्यवाही हेतु कमिश्नर नगर निगम को निर्देशित किया गया।

रतलाम

फरियादी प्रदीप राठौड़ ने नामली थाने पर शिकायत कर बताया कि दिनांक 26.04.2026 को रात्री करीबन 09.00 बजे मैं, मेरे पिता जी दिलीप राठौड, काका सुरेश राठौड, मेरे दोस्त, जयराजसिंह, किशन राठौड तथा प्रदीप राठौड सभी मंण्डी गेट के सामने आत्माराम वाडेल का गोदाम, नामली में से सोयाबीन निकालकर पीकअप मे भरवा रहे थे तभी तेजकरण अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, तेजकरण की पत्नी और खुशी अग्रवाल एक व्हाईट एक्टीवा स्कुटी, और एवेन्जर बाईक से आये और बोलने लगे की सोयाबीन हमारी है तुम कहां ले जा रहे है तो मैने बोला कि सोयाबीन मेरे भाई स्व. शिवम राठौड ने खरीदी थी। इसी बात को लेकर तेजकरण अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, तेजकरण की पत्नी व खुशी अग्रवाल मुझे माँ बहन की अश्लील नंगी नंगी गालिया देने लगे मैने गालियां देने से मना किया तो तेजकरण, दिलीप तथा खुशी ने मेरे साथ लातघुसो से मारपीट की व तेजकरण की पत्नी ने लोहे की सुपडी से मेरे साथ मारपीट की जिसमे मेराशर्ट फट गया। मारपीट से शरीर मे अन्दरुनी व मेरे दोनो हाथो में चोट लगकर खुन निकलने लगा।

मेरी बहन ज्योति व बड़े पापा रमेश राठौड वहां आ गये जिन्होने बीच बचाव कर मुझे छुडाया है। तेजकरण, दिलीप अग्रवाल, खुशी अग्रवाल व तेजकरण की पत्नी मुझे बोल रहे थे कि आज के बाद गोदाम से सोयाबीन निकाली तो जैसे तेरे भाई को मारा वैसे तुझे भी तुझे जान से खत्म कर देंगे। इस मामले मे पुलिस ने फरियादी कि शिकायत पर तेजकरण, दिलीप अग्रवाल, खुशी अग्रवाल व तेजकरण की पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है

मिली जानकारी के अनुसार पुर्व मे भी लहसुन व्यापार शिवम की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अनुराग अग्रवाल सहित कुछ लोगों के खिलाफ कायमी की थी, जिसमें से कुछ अभी भी फरार चल रहे है। इनमें से अनुराग सहित कुछ को जमानत मिली है। इधर जमानत पर छूटते ही इन तत्वों ने लोगों को डरना धमकाना शुरु कर दिया था। इधर शिवम की मौत के बाद गोदाम को सील किया गया था। प्रत्यक्ष दर्शीयो का कहना है कि पुलिस इस मामले मे आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें शय दे रही है जिसके फिरोध मे जनता ने फरियादी के परिवार के साथ मिलकर थाने मे खुब हंगामा किया देर रात तक चले इस हंगामे के बीच जिला और पुलिस प्रशासन के अफसर भी पहुचे पुलिस के खिलाफ महिलाओं ने भी नारेबाजी कि, पुलिस पर गुंडा तत्वों को सरंक्षण देने के आरोप भी खूब लगे।

इसी मामले मे लाईन अटैच हुए पुर्व थाना प्रभारी पर यह भी आरोप है कि उन्होंने एक पुलिसकर्मी के हाथो उक्त गोदाम की चाबी अनुराग के पिता को देते हुए ताला खुलवा दिया था। इधर शिवम के परिजनों का कहना था कि गोदाम में रखा माल इनका है जो कि मृतक शिवम द्वारा खरिदा गया था जिस माल को पुलिस की शह पर अनुराग हडपना चाहता है मृतक शिवम के परिजनों और समर्थकों का कहना है कि पूर्व थाना प्रभारी और इसके सहयोगी शिवम हत्याकांड को शुरु से ही दबाते आ रहे है व आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे है। अब गोदाम में रखे अनाज पर भी इनकी नजर है।

इनका कहना है कि पूर्व थाना प्रभारी लाईन अटैच होने के बाद भी नामली थाने के कार्यो में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रही है, जिसकी शिकायत आने वाले दिनों में पुलिस के आला अधिकारियों को की जा रही है। इसी विवाद के चलते नामली के मंडी प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए लोगों ने बताया कि यहां बगैर लायसेंसधारी लोग मंडी में व्यापार कर रहे है। इससे भी लोगों का गुस्सा फूट रहा है, जो आने वाले दिनों में बढ़ा रुप ले सकता है।

अब देखना यह है कि इस जोरदार हंगामे के बाद अब आला अधिकारी कोई सख्त कार्रवाई करेंगे या मामले मे लीपा पोती जारी रहेगी मंत्रि-परिषद द्वारा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मार्गों के नवीनीकरण, कार्यालयों की स्थापना और मरम्मत, आवासों के अनुरक्षण सहित भू-अर्जन के लिए मुआवजा संबंधी विभिन्न योजनाओं की सोलहवें वित्त आयोग की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक की निरन्तरता के लिए लगभग 26 हजार 311 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है।

रतलाम

स्वीकृति अनुसार मुख्यालय कार्यालय स्थापना, मण्डल कार्यालय स्थापना, अनुरक्षण, मरम्मत-संधारण और संभागीय कार्यालय स्थापना संबंधी योजनाओं के लिए 6,180 करोड़ 57 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही केन्द्रीय सड़क अधोसंरचना निधि संबंधी योजनाओं के लिए 6 हजार 925 करोड़ रूपये, एफ-टाईप से उच्च श्रेणी के शासकीय आवास एवं गैर आवासीय भवनों का अनुरक्षण का कार्य संबंधी योजना के लिए 1 हजार 680 करोड़ रूपये और भू-अर्जन के लिए मुआवजा संबंधी योजना के लिए 6 हजार 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है। इसके अलावा भारतीय सड़क कांग्रेस को अनुदान और डिक्रीधन के भुगतान के लिए 25 करोड़ 50 लाख रूपये और मुख्य जिला मार्गों, जिला मार्ग तथा अन्य जिला मार्गों के नवीनीकरण संबंधी योजना के लिए 5 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है।

Check Also

मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 83976 रुपए मूल्य के 193 लीटर घी के नमूने जांच के लिए भेजे गए-नवीन फायर स्टेशन भवन से नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रो को भी मिलेगा लाभ

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन …