Breaking News

रतलाम में चार और कोरोना योद्धाओं ने जंग जीती,हॉस्पिटल से स्वस्थ हुए मरीजों में जावरा के गाड़ी खाना क्षेत्र की दो महिलाएं रतलाम के टाटा नगर निवासी,

रतलाम में चार और कोरोना योद्धाओं ने जंग जीती,

रतलाम में शुक्रवार को चार और कोरोना योद्धाओं ने जंग जीती मेडिकल कॉलेज के कॉविड हॉस्पिटल से रतलाम तथा जावरा की 2 – 2 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लोटी इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित पैरामेडिकल स्टाफ तथा नर्सेज उपस्थित थे

हॉस्पिटल से स्वस्थ हुए मरीजों में जावरा के गाड़ी खाना क्षेत्र की दो महिलाएं रतलाम के टाटा नगर निवासी बालिका तथा नयापुरा क्षेत्र की महिला सम्मिलित है नयापुरा क्षेत्र की महिला जिसकी गत दिनों हॉस्पिटल में प्रसूति हुई थी वह और उसका नवजात शिशु अब स्वस्थ है उसके साथ ही उसके शिशु का सैंपल भी नेगेटिव आया है मेडिकल कॉलेज डीन डॉ संजय दीक्षित ने बताया कि नव प्रसूता महिला तथा उसके शिशु की कोविड- हॉस्पिटल में विशेष रूप से देखभाल की व्यवस्था की गई थी

कोविड- पॉजिटिव महिला और उसके हाल ही में जन्मे बच्चे की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई बेहतर देखभाल से मां बेटी स्वस्थ होकर घर पहुंची

रतलाम 12 जून 2020
रतलाम मेडिकल कॉलेज मै कोविड- मरीजों की बेहतर देखभाल उपचार की मिसाल पेश की गई है इसका उदाहरण शुक्रवार को देखने में आया जब रतलाम की कोविड- पॉजिटिव महिला तथा हाल ही में जन्मी उसकी बेटी तंदुरुस्ती उपरांत खुशी-खुशी अस्पताल से अपने घर पहुंची

रतलाम के नयापुरा की रहने वाली 23 वर्षीय गर्भवती महिला किसी संक्रमित के संपर्क में कोरोना की चपेट में आ गई थी तब भी रतलाम के मातृ एवं शिशु अस्पताल में महिला की सफलतापूर्वक सिजेरियन डिलीवरी करवाई गई थी इस कार्य में एमसीएच आरएमओ डॉ रजत दुबे पैरामेडिकल स्टाफ दिव्या गुप्ता सोनिका दिवाकर मुनमुन मशीन का बड़ा योगदान रहा डिलीवरी पश्चात मां तथा बेटी को तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया जहां उनका उपचार शुरू हुआ डिप्टी कलेक्टर शीराली जैन कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित एवं उनकी टीम द्वारा महिला एवं उसकी बेटी के उपचार के विशेष प्रबंध किए गए थे ताकि बेटी को संक्रमण से बचाया जा सके यहां डॉक्टर सतीश कामटे सिस्टर ग्रेसी मसीह सिस्टर रशेल राणा सिस्टर काजोल मालवीय सिस्टर विष्णुकांता तथा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया गया परिणाम स्वरूप 23 वर्षीय मां और उसकी 10 दिन की बेटी स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच,

मेडिकल कॉलेज डिन डॉक्टर संजय दीक्षित ने बताया कि कोविड- पॉजिटिव मां तथा उसकी बालिका का विशेष ध्यान रखा गया बालिका को उसकी मां के पास तभी ले जाया जाता जब उसे मां के दूध की आवश्यकता होती थी बालिका की देखभाल के लिए उसकी नानी को भी हॉस्पिटल में रखा गया था जिनके लिए एक विशेष कक्ष का प्रबंध किया गया बालिका को मां का दूध पीने के समय के अलावा अन्य समय में उसकी नानी संभालती थी हॉस्पिटल में 10 दिन तक भर्ती रहने के पश्चात मां बेटी दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, 12 जून 2020, रतलाम 32 वर्षीय महिला पॉजिटिव निवासी कस्तूरबा नगर पूर्व में पॉजिटिव आए पोस्ट ऑफिस रोड के निवासी की कांटेक्ट ट्रेसिंग से इनको क्वारंटाइन किया जाकर सैंपल लिया गया था,

Check Also

जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों पर प्रतिबंध-रतलाम जिले में नरवाई जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 15,000 रुपए तक जुर्माना-पिपलोदा क्षेत्र में टीम की तत्परता एक ही दिन में रोके गए तीन बाल विवाह-मानवाधिकार आयोग की शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता 2026, के लिए आवेदन आमंत्रित-नापतौल विभाग ने जप्त किये अमानक पैकेज बंद वस्तु- नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत निगम सभागृह में हुआ संगोष्ठी का आयोजन-रतलाम मंडल से होकर 03 जोड़ी स्‍पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन

🔊 Listen to this रतलाम अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा रतलाम जिले में  …