Breaking News

पुलिस की बड़ी सफलता साधु के वेश में घर में झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, जैविक हाट बाजार में 52690 रुपए से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय,

रतलाम

कारीबाई भील निवासी ग्राम पंचेवा ने रिपोर्ट किया था कि चार लोग उसके घर पर गेहु व चावल की भिक्षा मांगते हुए आये और बोले कि कि तुम्हारे घर में भुत प्रेत का साया है जिसे जादु मंत्र व टोटके से दुर कर सकते है तभी आरोपीयो ने घर में चावल व गेहु की ढेरी जमीन पर बिछाई और झाड फुक करने लगे और बोले की जो भी जेवरात किसी ने पहने हो तो वो उतारकर ढेरी पर रख दो तब फरियादीया की पुत्री चेतना द्वारा अपने गले में पहना एक सोने का मंगलसुत्र , एक जोडी चांदी की पायल , एक चांदी की चेन उतारकर ढेरी पर रखी दी तभी आरोपीयो ने ढेरी में जेवरात को ओट दिया और सभी घर वालो के थोडी दुर बैठने का कहा और फरियादी के छोटे पुत्र को आरोपीगण द्वारा श्मशान घाट तरफ ले गये और वापस घर से थोडी दुर छोडकर चले मोटर सायकल से भाग गये 

बाद में परिवार ने देखा तो गेहु की ढेरी में रखे उनके गहने गायब है । और फरियादी का पति घर पर नहीं होने से पीछा नहीं कर पाये बाद फरियादी द्वारा चार अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध चोरी के सम्बन्ध में रिपोर्ट करने पर थाना पिपलोदा पर अपराध क्रमाकं 174/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । टीम गठन – वर्तमान में चोरी के प्रकरणो में शीघ्र चोरो की पतारसी व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार ( भा.पु.से.) के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी संदीप मालवीय व थाना प्रभारी पिपलोदा रमेश कोली के द्वारा चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी सुखेडा उनि. राजू मखोड को टीम प्रभारी बनाकर अज्ञात आरोपीयो की पतारसी शुरु की गई  टीम द्वारा की गई कार्यवाही – दिनांक 21.05.2026 को हुई घटना के सम्बन्ध मे चौकी सुखेडा की टीम द्वारा हुसैन टेकरी जावरा से चार संदेहीयो को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया । पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपीगण की निशादेही पर चोरी में गया एक सोने का मंगलसुत्र , एक जोडी चांदी के पायल ,

एक चांदी की चेन व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एम.पी. 14 एनई 5466 व एक बिना नम्बर की स्पलेण्डर प्लस मोटर सायकल जप्त की गई । गिरफ्तार आरोपी – 1. विजय निवासी ग्राम ठिकरिया थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ राजस्थान 2. लखन निवासी अंकुर स्कुल के पीछे शिवाजी मगरा दलोदा जिला मंदसौर 3. भोला  निवासी ग्राम गुलियाना थाना दलोदा जिला मंदसौर 4. कन्हैयालाल उर्फ नरेन्द्र निवासी रेल्वे फाटक के पास वार्ड नम्बर 20 दलोदा जिला मंदसौर जप्त मश्रुका – एक सोने का मंगलसुत्र दस मोतीयो सहित, एक जोडी चांदी के पायल , एक चांदी की चेन कुल किमती 90000 रुपये सराहनीय भुमिका – निरी. रमेश कोली , उनि राजू मखोड , सउनि. मोहनलाल गुजराती, आर. 1103 विजयपाल सिह, आर. 808 प्रेम मीणा , आर.695 जितेन्द्र माली , सै.1031 कारुसिंह सोलंकी कि महत्वपुर्ण भुमिका रही ।

 

रतलाम

परियोजना संचालक आत्मा  निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 8 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की धामनोद से आए किसान चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल एवं मूंगफली का 23300 रुपये का विक्रय किया गया। 

 

उमेश धाकड़ (बांगरोद) द्वारा घी एवं दूध 1500 रुपये का,  तेजराम सांखला द्वारा हरी सब्जियां 1600 रुपये का, नरसिंह कालजी सैलाना द्वारा हरी सब्जी 1000 रुपये का, दिलीप पाटीदार (करिया) द्वारा देसी घी 6390 रुपये का,  नंदकिशोर पटेल लुनेरा द्वारा गेहूं 2400 रुपये का, भेरु लाल पाटीदार द्वारा गेहूं 1500 रुपये का, दिलीप धाकड़ सादा खेड़ी  द्वारा शहद 2820 रुपये का जैविक उत्पाद विक्रय किए गए जैविक हाट बाजार में कुल 52690  रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ।

 

Check Also

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने श्री महाकाल महालोक का अवलोकन कर लाइट एंड साउंड शो देखा, नदियों और उससे जुड़े जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, पुलिस का एमडी ड्रग तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार  मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर लगातार कार्रवाई, फायरिंग कांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई फायरिंग में 05 आरोपी गिरफ्तार,,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं …