मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से वीसी के माध्यम से राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में कलेक्टर रुचिका चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे,
,
किसानों से उपार्जित फसल का भुगतान सुनिश्चित करें शिकायत नहीं आए मुख्यमंत्री श्री चौहान,
भोपाल से वीसी लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी संभाग आयुक्तों और कलेक्टर्स को सख़्ती से निर्देशित किया कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर उपार्जित की गई किसानों की फसल का भुगतान सुनिश्चित किया जाए कहीं से भी यह शिकायत नहीं आए की किसी किसान को भुगतान नहीं हुआ अन्यथा इस संबंध में राज्य शासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी मुख्यमंत्री ने कानून एवं व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया इस दौरान भोपाल में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र तथा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे रतलाम एनआईसी कक्ष में इस अवसर पर कलेक्टर रुचिका चौहान के अलावा डीआईजी रुचि वर्धन मिश्र पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा अपर कलेक्टर जमुना भिड़े तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे,
मुख्यमंत्री ने वीसी में निर्देश दिए कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में कोई विघ्न नहीं आए सभी आईजी और एसपी सुनिश्चित करें अपराधों पर कड़ा नियंत्रण रखा जाए कोविड- कंट्रोल पर कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ और समाज के समन्वय से कोरोना नियंत्रण पर कार्य किया जाए मुख्यमंत्री ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के संबंध में कहा कि राज्य में इस वर्ष ऐतिहासिक गेहूं खरीदी की जाकर पंजाब को पीछे छोड़ दिया गया है मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी जिले में खुले में उपज नहीं रहे वर्षा में भीगे नहीं सभी कृषकों को भुगतान हो जाए यह सरकार गरीब और किसानों की सरकार है सारी जानकारी पोर्टल पर अपडेट हो कहीं से कोई शिकायत नहीं आए मजदूरों को जॉब कार्ड मिल जाएं मनरेगा में वे सभी कार्य चालू रहे जो बरसात में किए जा सकते हैं कार्यों में मशीनरी का उपयोग नहीं हो कहीं से भी शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी प्रवासी श्रमिकों को काम मिल जाए मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर को निर्देशित किया कि बाढ़ तथा अतिवृष्टि से निपटने के समय सीमा में पर्याप्त इंतजाम हो शहरों में जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जलभराव नहीं हो आवश्यक मरम्मत और सुधार कर लिए जाएं बाढ़ की स्थिति में लोगों का सुरक्षित पुनर्वास हो मलेरिया हैजा बुखार से निबटने की भी तैयारी की जाए किसान को बोवनी के लिए पर्याप्त मात्रा में आदान खाद बीज सुनिश्चित करें इसकी कोई कमी नहीं आए नकली खाद बीज नहीं बिके ऐसे कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाना है मुख्यमंत्री ने शहरी पथ पर विक्रय करने वाले व्यक्तियों के पोर्टल पर पंजीयन की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि शहरों में हाथ ठेला वाले खोमचे वाले गुमटी वाले पान की गुमटी वाले ऐसे सभी वर्गों का पंजीयन 25 जून तक पोर्टल पर करवाना है कोई भी पात्र शेष नहीं रहे प्रदेश में 5 लाख व्यक्तियों के पंजीयन का लक्ष्य है इससे ज्यादा भी हो सकते हैं इन व्यक्तियों को 10 हजार रुपया तक का वित्तपोषण बगैर ब्याज के कराया जाएगा मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी छोटे काम धंधे वालों को 10 हजार रुपया तक बगैर ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर्स को फॉलो अप के निर्देश दिए इसके साथ ही आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की चर्चा करते हुए कहां कि इन्नोवेशन पोर्टल पर सुझाव दे सकते हैं वनाधिकार अधिनियम के संबंध में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पूर्व में खारिज दावों की पुनर समीक्षा करते हुए पात्र दावेदारों को अधिकार प्रमाण पत्र दिए जाएं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह को मात्र 4% ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा बाकी राशि की पूर्ति राज्य शासन द्वारा की जाएगी,
लॉकडाउन में राजस्थान में फंसे रतलाम जिले के श्रमिक अजीत को अपने गृह जिले और ग्रह ग्राम खेर खूंटा लौटने के बाद अपने घर पर ही रोजगार मिल गया है इसके लिए वह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता है
खुशियों की दास्तां-
लॉकडाउन में अपने घर लौट कर आया शांतिलाल डिंडोर खुश है, उसे अपने घर पर ही रोजगार मिल गया,
रतलाम 24 जून 2020/
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा राज्य के प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पर ही रोजगार दिलाने की व्यापक पहल से रतलाम जिले के प्रवासी श्रमिक भी बहुत खुश हैं। इनमें सैलाना विकासखंड के खानया का टापरा का शांतिलाल डिंडोर भी शामिल है। शांतिलाल भी बहुत खुश है कि उसे अपने घर पर रोजगार मिल गया।
जिले के शिवगढ़ के समीप खानिया का टापरा गांव का रहने वाला शांतिलाल डिंडोर लॉकडाउन के पूर्व राजस्थान के प्रतापगढ़ में मजदूरी के लिए गया था, वहां ठेकेदार के पास कार्य करता था लेकिन कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगने से ठेकेदार ने काम देना बंद कर दिया। शांतिलाल परेशान हो गया था, रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रदेश के मजदूरों को लाने के लिए की गई विशेष पहल के फलस्वरुप शांतिलाल भी अपने गृह जिले और गृह गांव आ गया। घर आने के बाद चिंता थी कि अब क्या करेंगे लेकिन यहां भी राज्य शासन उसके साथ था, मुख्यमंत्री ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया। शांतिलाल के गांव में जल संसाधन विभाग द्वारा नहर निर्माण का कार्य आरंभ किया गया। यह कार्य प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए था। शांतिलाल को भी उस में रोजगार मिल गया। अब शांतिलाल और उसका परिवार बहुत खुश है। शांतिलाल को प्रतिदिन 400 रूपए मजदूरी राशि मिल रही है, वह एक माह से काम कर रहा है, उसके चेहरे पर मुस्कान हैं। इसके लिए शांतिलाल मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद देता है कि उसके और उसके जैसे प्रवासी श्रमिकों के लिए राज्य शासन ने अपने घर पर ही रोजगार देने की व्यवस्था की है और बड़ा संबल प्रदान किया है।
संकट की घड़ी में राज्य शासन श्रमिकों के साथ
मुख्यमंत्री ने खानिया का टापरा के शांतिलाल से चर्चा की, शांतिलाल ने बताया कि उसे अपने ही गांव में रोजगार मिल गया है
रतलाम 24 जून 2020/
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को प्रवासी श्रमिकों को वीसी के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में राज्य शासन श्रमिकों के साथ है। राज्य शासन लॉकडाउन में फंसे, अन्य स्थानों से आए प्रदेश के श्रमिकों को रोजगार दिला रहा है, साथ ही उनके बच्चों के भविष्य की भी फिक्र है। प्रवासी श्रमिक को रोजगार दिलाने के साथ ही उनके बच्चों के स्कूलों में प्रवेश भी करवाए जा रहे हैं। श्रमिक चिंता नहीं करें, उनको अपने घर पर ही रोजगार देना राज्य शासन ने सुनिश्चित किया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष मौजूद जिले के सैलाना विकासखंड के ग्राम खानिया का टापरा के निवासी श्रमिक शांतिलाल डिंडोर से चर्चा की। शांतिलाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह राजस्थान के प्रतापगढ़ में काम कर रहा था, लॉकडाउन में अपने घर आया तो उसे अपने गांव में ही जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे नहर निर्माण में काम मिल गया है, वह अब खुश है।
मुख्यमंत्री ने शांतिलाल से पूछा कि पहले कहां काम कर रहे थे और अब घर लौट आने पर काम मिला या नहीं, शांतिलाल ने कहा कि उसे अपने घर पर ही काम मिल गया है, नहर निर्माण के काम में लगा है। एक माह से काम कर रहा है, उसे प्रतिदिन 400 रुपया मजदूरी राशि प्राप्त हो रही है। एनआईसी कक्ष में महाप्रबंधक उद्योग श्री अमरसिंह मोरे, जिला श्रम पदधिकारी श्री आर.के. लोधी तथा लॉकडाउन में प्रतापगढ़ (राजस्थान) से लौटे प्रवासी श्रमिक अजीत बढ़ और देवानंद बढ़ भी उपस्थित थे जिन्होंने मुख्यमंत्री को सुना। रतलाम जिले में जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में भी प्रवासी श्रमिकों द्वारा उपस्थित रहकर मुख्यमंत्री को सुना गया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रमिकों से कहा कि राज्य शासन ने उनको रोजगार दिलाने की पुख्ता व्यवस्था की है, उसके लिए रोजगार सेतु पोर्टल भी संचालित किया जा रहा है। पोर्टल पर रोजगार देने वाले नियोक्ता तथा रोजगार चाहने वाले मजदूर का पंजीयन किया जा रहा है। स्किल मैपिंग भी की गई है, इससे विभिन्न कार्यों में दक्ष मजदूरों को उनकी योग्यता क्षमता अनुसार रोजगार मिल सकेगा। राज्य शासन ने रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से रोजगार देने वाले नियोक्ता और रोजगार चाहने वाले श्रमिक को मिलाने की व्यवस्था की है ताकि एक दूसरे की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को जॉब कार्ड, राशन कार्ड दिलवाए जा रहे हैं। संबल योजना से भी जोड़ा गया है, गरीब कल्याण योजना के लाभ भी दिलाएं जा रहे हैं।
भारत सरकार द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए जिले की जनपद पंचायत आलोट तथा ग्राम पंचायत कनसेर एवं बरखेड़ी चयनित
रतलाम 24 जून 2020/ भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2020 के लिए रतलाम जिले की एक जनपद पंचायत तथा 2 ग्राम पंचायतें चयनित की गई है। इनमें जिले की जनपद पंचायत आलोट तथा जनपद पंचायत पिपलोदा की ग्राम पंचायत कनसेर एवं बरखेड़ी सम्मिलित है।
उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, जनपद पंचायत आलोट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.के. वाक्तरिया एवं ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और सचिवों को बधाई दी गई है।
जनपद पंचायत आलोट तथा दोनों ग्राम पंचायतों को सामान्य श्रेणी में पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जिले की जनपद आलोट तथा दोनों ग्राम पंचायतों को विभिन्न क्षेत्रों में समय सीमा में श्रेष्ठ कार्य के लिए पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
हर घर हरियाली अभियान,
शहर विधायक चैतन्य काश्यप 25 जून को प्रातः 8:30 बजे कालिका माता प्रांगण से शुभारंभ करेंगे
रतलाम 24 जून 2020/
शहर में हर घर हरियाली अभियान का शुभारंभ 25 जून को प्रातः 8:30 बजे कालिका माता प्रांगण से शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप द्वारा किया जाएगा कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा आरम्भ किए गए हर घर हरियाली अभियान के तहत वन विभाग की वृक्ष मित्र वाहिनी वेन द्वारा 25 जून से रतलाम शहर में भ्रमण कर नागरिकों को सशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जायेंगे।
25 जून को प्रातः 8.30 बजे कालिका माता प्रांगण से पौधा वितरण आरम्भ किया जा रहा है। जिसमें चलित वाहन द्वारा निर्धारित चार रुटों पर सशुल्क पौधे शासन द्वारा निर्धारित दरों पर नागरिकों की मांग अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे। वाहन में मांग अनुसार पौधे कम उपलब्ध होने की स्थिति में संबंधित (नागरिक) उनका रजिस्ट्रेशन कर पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
वन मंडलाधिकारी श्रीमती वासु कनोजिया ने बताया कि प्रथम रुट 25 से 29 जून तक फव्वारा चौक, कोर्ट चौराया या छत्रीपुल, दो बत्ती थाने के सामने (चौपाटी पर), दिलबहार चौराहा (आबकारी आफिस के सामने), लोकेन्द्र टाकिज चौराहा, काले रोड तिराहा, कालिका माता मंदिर रहेगा जिसका समय प्रातः 9.00 से सायं 7.00 बजे तक रहेगा। द्वितीय रूट (26 से 30 जून) साक्षी पेट्रोल पम्प, अलकापुरी चौराहा, राम मंदिर चौराहा, सैलाना बस स्टैण्ड, शहर सराय, सुभाष नगर चौराहा, बाजना बस स्टैण्ड चौराहा, दीनदयाल नगर थाने के सामने, त्रिपोलिया गेट, चमारिया नाका, घांस बाजार, चांदनीचौक, हरदेवलाला की पीपली, लोहार रोड, रानीजी का मंदिर, डालुमोदी बाजार, महलवाडा (पैलेस रोड), चिंगीपुरा, हाकीमवाडा रहेगा जिसका समय प्रातः 9.00 से सायं 7.00 बजे तक रहेगा।
तृतीय रुट (27 जून से 1 जुलाई) डोंगरे नगर चौराहा, मोहन नगर तिराहा, कस्तुरबा नगर मेन रोड, 80 फीट रोड, हनुमान ताल, विरियाखेडी जवाहर स्कूल के पास रहेगा जिसका समय प्रातः 9.00 से सायं 7 00 बजे तक रहेगा। चतुर्थ रुट (28 जून से 2 जुलाई) विनोबा नगर, रेलवे हास्पिटल के सामने, डोसीगांव, जावरा रोड बायपास तिराहा, कृषि उपज मण्डी, इंदिरा नगर रहेगा जिसका समय प्रातः 9.00 से सायं 7.00 बजे तक रहेगा। चलित वाहन पर मुख्य रुप से औषधि प्रजाति के पौध्ो जिनमें तुलसी, नींबू, सुरजना, कबीट, मीठा नीम, बीजा, बेलपत्र, नीम, हर्रा, बहेडा तथा अर्जुन, फलदार प्रजाति के पौधों में आम, जामुन, इमली, सीताफल, अनार, खिरनी, जामफल, बादाम, जंगल जलेबी तथा कटहल, शोभादार प्रजाति के पौधों में कचनार, केशिया सायमा, पेल्टा फार्त, रेन्ट्री, गुलमोहर, अमलतास, अशोक, कनेर, गुडहल, गुलाब, संकटापन्न प्रजाति के पौधों में अंजन, कुल्लु, गधा पलास, बहेडा, हर्रा उपलब्ध रहेंगे। इसी तरह फायकस प्रजाति के पौधों में बरगद, पीपल, गुलर, पारस पीपल तथा वानिकी प्रजाति के पौधों में सागोन, बांस, महुआ, शीशम, करंज, चिरोल, सिरस, देशी कैर, सिस्सु तथा रेउझा के पौधे शामिल रहेंगे।
रतलाम 24 जून 2020
मेडिकल कॉलेज रतलाम से रिपोर्ट अनुसार दो कोरोना सैंपल पॉजिटिव मिले इनमें एक 62 वर्षीय पुरुष कोठी बाजार जावरा का जो फीवर क्लिनिक द्वारा रेफर है एक अन्य 32 वर्षीय पुरुष साईं चबूतरा घास बाजार के पास रतलाम का है
आज सुबह 11:30 बजे सात पेशेंट हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे,
Bharat24x7News Online: Latest News