उज्जैन,
अपर कलेक्टर अत्येन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा सहायक आपूर्ति अधिकारी, घट्टिया एवं नापतौल निरीक्षक द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत बोडाना पेट्रोलियम, बिछड़ौद, तहसील घट्टिया से ज़ब्तशुदा पेट्रोल/डीजल मूल्य 5,00,000 रुपये को राजसात करने का आदेश दिया। सहायक आपूर्ति अधिकारी, घट्टिया एवं नापतौल निरीक्षक द्वारा प्रो. बोडाना पेट्रोलियम, बिछड़ौद, तहसील घट्टिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान स्टॉक पंजी एवं भौतिक स्टॉक के मिलान में पेट्रोल 1,139 लीटर कम तथा डीजल 911 लीटर अधिक पाया गया, जो कि निर्धारित सीमा से अधिक था। निरीक्षण के समय निःशुल्क हवा की सुविधा उपलब्ध नहीं थी तथा ऑटोमेशन मशीन भी बंद पाई गई। अनियमितता पाए जाने पर 4,789 लीटर पेट्रोल एवं 17,178 लीटर डीजल जाब्ता किया गया। प्रकरण के परीक्षण उपरांत संबंधित पेट्रोल पंप संचालक को मोटर स्पिरिट एवं हाईस्पीड डीजल (आपूर्ति, वितरण का विनियमन और कदाचारों की रोकथाम) आदेश, 2005 की कंडिका 3(1) एवं 3(3)ख) के उल्लंघन का दोषी पाया गया। राजसात सामग्री के विक्रय से प्राप्त राशि शासकीय मद में जमा कराई जाएगी।
उज्जैन,
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत मंत्रालय आयुष, भारत सरकार आगामी 14 जून को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का ऐतिहासिक प्रयास कर रहा है। यह सबसे बड़ा ऑनलाइन योग सत्र (Largest Online Yoga Session) का रिकॉर्ड होगा, जिसमें देश-विदेश के लाखों योग प्रेमी एक साथ भाग लेंगे। इस सत्र का समय सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक (IST) निर्धारित है। इसका मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से विश्व को एकजुट करना, स्वास्थ्य, सद्भाव और समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। इस विश्व रिकॉर्ड प्रयास से योग को जन-जन तक पहुंचाने और आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों के समाधान के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। मिस्ड कॉल देने के बाद WhatsApp पर सत्र का लिंक भेजा जाएगा। कोई भी व्यक्ति, संस्थान या योग संस्था इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बन सकता है। मंत्रालय आयुष के संयुक्त सचिव श्रीमती मोनालिसा दास ने सभी नागरिकों, योग संस्थाओं, शिक्षा संस्थानों, कॉर्पोरेट्स और wellness enthusiasts से अपील की है कि वे बड़े पैमाने पर भाग लेकर इस विश्व रिकॉर्ड को सफल बनाएं। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘योग फॉर वन एंड ऑल’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए विश्व स्तर पर योग की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। योग मित्र बनें और इतिहास रचें। अधिक जानकारी के लिए आयुष मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और वेबसाइट ayush.gov.in / yoga.ayush.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।
उज्जैन,
कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार स्मार्ट सिटी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवा ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया,झालरिया मठ क्षेत्र में निर्माण एजेंसी पर 50 हजार रुपये एवं भारत माता मंदिर-चौबीस खंभा मार्ग निर्माण कार्य में 74 हजार रुपये की पेनल्टी, संबंधित अधिकारियों पर भी की गई कार्रवाई, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति सुनिश्चित करने के लिए स्मार्ट सिटी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप शिवा द्वारा स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित निर्माण एजेंसियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। झालरिया मठ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विगत 10 दिनों में निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इस पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर 50 हजार रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सहायक यंत्री को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने तथा संबंधित उपयंत्री के तीन दिवस के वेतन की कटौती करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान भारत माता मंदिर से चौबीस खंभा मार्ग तक निर्माणाधीन सड़क कार्य की भी समीक्षा की गई। 24 मीटर चौड़ाई एवं 360 मीटर लंबाई के इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण कार्य में भी अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर 74 हजार रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाकर निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप सिंहस्थ-2028 से जुड़े विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित निर्माण एजेंसी एवं अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण एजेंसियों एवं अधिकारियों को पर्याप्त संसाधन बढ़ाकर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
रतलाम
कलेक्टर मिशा सिंह के मार्गदर्शन में एसडीएम जावरा सुनील जयसवाल के नेतृत्व में जावरा तहसील के ग्राम भीमाखेड़ी स्थित यश डेरी पर पुलिस प्रशासन,राजस्व विभाग एवं खाद्य औषधि प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने बताया कि फर्म से गाय के दूध के तीन नमूने, लैक्टोज स्प्रे ड्राइड के दो नमूने तथा कास्टिक सोडा का एक नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जांच हेतु संग्रहित किया गया।

निरीक्षण के दौरान यश डेरी का खाद्य लाइसेंस पाया गया, किंतु लाइसेंस में विनिर्माण इकाई (मैन्युफैक्चरिंग यूनिट) प्रदर्शित नहीं होना पाया गया। मिलावट की शंका के आधार पर कुल छह नमूने जांच के लिए लिए गए। साथ ही लैक्टोज स्प्रे ड्राइड पाउडर के 25-25 किलोग्राम के 97 पैकेट भी संदेह के आधार पर जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेज एवं नियमानुसार लाइसेंस संबंधी कमियां पाए जाने पर फर्म को आगामी आदेश तक नियमों के तहत सील कर दिया गया। मौके पर यश डेरी भीमाखेड़ी का संचालन प्रोपराइटर यश दयमा द्वारा किया जाना पाया गया। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री गडरिया, तहसीलदार सहदेव मोरे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल, प्रीति मंडोरिया एवं कमलेश जमरा द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

रतलाम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन के गौरवशाली 12 साल पूरे हो गए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भावनात्मक पत्र लिखकर इस विशेष उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, अधोसंरचनात्मक विकास तथा देश के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश को मिले अभूतपूर्व सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार भी व्यक्त किया है। पत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र के नव निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रधानमंत्री श्री मोदी का अद्वितीय योगदान अभिनंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सुशासन से पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गांव, गरीब और किसान कल्याण को प्राथमिकता देते हुए लोकतंत्र को भी गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक –गरीब परिवार में जन्में प्रधानमंत्री श्री मोदी देश के गरीब परिवारों के लिए हैं आदर्श-प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के 25 करोड़ लोगों को मकान दिलवाए, 80 करोड़ नागरिकों को बांटा जा रहा है नि:शुल्क अनाज- प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुफा मंदिर के कार्यक्रम में हुए शामिल- प्रधानमंत्री श्री मोदी को हनुमान चालीसा और प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल होकर दी बधाई- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत की आज़ादी के बाद निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड आज अपने नाम किया है। वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबे समय तक कार्य किया है। यह सभी देशवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी, जनता के हित में एकजुटता के साथ कार्य करते हैं। वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ भारत को दुनिया में नंबर-1 देश बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आंतरिक रूप से सुरक्षित है, और सीमा से बाहर भी दुश्मनों के दांत खट्टे कर भारतीय सेना ने अपनी सामर्थ्य सिद्ध की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्णहोने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव, भोपाल के गुफा मंदिर में आयोजित हनुमान चालीसा और प्रार्थना कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान चालीसा का श्रवण कर भगवान का पूजन अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के बाद उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद श्री आलोक शर्मा, श्री रविन्द्र यति तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश के भीतर जनसेवा और सीमा पर सामरिक सुरक्षा सशक्त हुई है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राम राज्य में कोई भूखा नहीं सोता था, बेटियां सुरक्षित थीं, गौमाता के पूजन के साथ-साथ सनातन संस्कृति के मंदिरों का वैभव था। प्रधानमंत्री श्री मोदी का कार्यकाल भी इन्हीं उपलब्धियों का साक्षी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी सादगीपूर्ण जीवनशैली के साथ देश सेवा में समर्पित हैं। उन्होंने देश के 25 करोड़ लोगों को मकान दिलवाए, 80 करोड़ नागरिकों को नि:शुल्क अनाज वितरित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं। हम सभी के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश के भीतर जनसेवा और सीमा पर सामरिक सुरक्षा सशक्त हुई है।
देश में एक नए संकल्प का वातावरण है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भगवान श्री राम और हनुमान जी के आशीर्वाद से पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी पवित्र गीता में बताए कर्मवाद के सिद्धांत पर काम करते हैं। उन्होंने अपने कार्यों से पृथ्वी पर अपने जन्म को सार्थक किया है। गरीब परिवार में जन्मे प्रधानमंत्री श्री मोदी आज देश के गरीब परिवारों के लिए एक आदर्श हैं। देश में एक नए संकल्प का वातावरण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सबको अवसर मिलता है। प्रदेशवासी अपने जीवन में संकल्प लें, संघर्ष करें और आगे बढ़ें।
हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है। देश-दुनिया से श्रद्धालु मंदिर में प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद ले रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। प्रभु श्रीराम की विशेष कृपा मध्यप्रदेश पर है, प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी का मध्यप्रदेश को लगातार आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है
स्थानीय सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने विगत वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, डिजीटल नवाचार और इन्फ्रास्ट्रक्टर निर्माण में अभूतपूर्व उपलब्धियां दर्ज की हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन में गरीब, किसान, नारी सशक्तिकरण और युवाओं के गहरी संवेदना हैं। मध्यप्रदेश को हर पल उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी समर्थक मंच ने संगठन को मजबूत बनाने एवं जनसेवा गतिविधियों के विस्तार के उद्देश्य से रतलाम निवासी महेंद्र सिंह पंवार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए मध्य प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अनिल श्रीवास्तव के निर्देशन तथा प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कैलाश रावत गुर्जरी की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई। संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दीपक श्रीवास्तव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में महेंद्र सिंह पंवार को प्रदेश स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देने और संगठन हित में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि महेंद्र सिंह पंवार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्हें संगठन के सिद्धांतों और जनहित के कार्यों को प्रदेशभर में प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का दायित्व भी सौंपा गया है।

महेंद्र सिंह पंवार की नियुक्ति पर संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव, सक्रियता और समाजसेवा के प्रति समर्पण से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश में समर्थक मंच का जनाधार और अधिक विस्तृत होगा। “जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से करूंगा कार्य” — महेंद्र सिंह पंवार नियुक्ति के बाद महेंद्र सिंह पंवार ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Bharat24x7News Online: Latest News