रतलाम
खाद्य एवं औषधि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जावरा में डेयरी प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए बालाजी डेयरी एवं भारत डेयरी से पनीर, घी और श्री घी दूध के नमूने मानक स्तर की जांच के लिए लिए। कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 25 किलोग्राम पनीर, जिसकी अनुमानित कीमत 7,500 रुपये है, जब्त किया गया। विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उज्जैन,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया का सबसे युवा देश भारत अपने सामर्थ्य से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। बोट क्लब भोपाल पर आयोजित विशाल नौका तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हुए युवाओं को नई ऊर्जा दे रही है। जल की लहरों पर तिरंगा यात्रा का यह दृश्य अद्भुत और रोमांचकारी अहसास करा रहा है। प्रदेश ने जल में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति की भावना को नया आयाम दिया है। यह गौरवपूर्ण दृश्य पूरी दुनिया देख रही है कि जल में तिरंगा यात्रा निकालकर मध्यप्रदेश एक नया कीर्तिमान रच रहा है। “तिरंगा यात्रा” में जनमानस का उत्साह अभिनंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज भोपाल के बोट क्लब में आयोजित “विशाल नौका तिरंगा यात्रा” में सहभागिता की तथा केनो सलालम शो देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए खिलाड़ियों और उपस्थित नागरिकों का उत्साहवर्धन किया।
वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ किया कौशल का प्रदर्शन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा थाम कर तिरंगा नौका यात्रा का नेतृत्व किया। देशभक्ति गीतों के बीच उन्होंने तिरंगे के रंगों के गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोट क्लब पर उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बड़े तालाब की लहरों पर अठखेलियां करती बत्तखों और मछलियों को दाना भी खिलाया। इस अवसर पर कयाकिंग-केनोइंग के माध्यम से वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेल विभाग द्वारा परिकल्पित यह अनूठी पहल अद्वितीय है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, महापौर भोपाल मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, रविंद्र यती विशेष रूप से उपस्थित थे।
जल, थल, नभ हर जगह तिरंगा लहराए
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। उन्होंने आजादी की लड़ाई के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए देश के वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहूति दी। हमारा लक्ष्य है कि “जल, थल और नभ में हर जगह तिरंगा शान से लहराए। ”भारत माता का वैभव परम तक पहुंचे और देश का प्रत्येक नागरिक देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो, इसी उद्देश्य से यह भव्य यात्रा आयोजित की गई है।
बड़ा तालाब बना देश भक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावनाओं के प्रकटीकरण का साक्षी
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भोपाल की बड़ी झील के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच निकली तिरंगा नौका यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें कई नावें तिरंगे के साथ शामिल हुईं और बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिक तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने। भोपाल का बड़ा तालाब देश भक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावनाओं के प्रकटीकरण का साक्षी बना। बड़ी संख्या में नावों और तिरंगे के विशेष फॉर्मेशन से जल सतह पर विशाल तिरंगा बनाया गया। तिरंगा नौका यात्रा में युवा खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए।

रतलाम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को रतलाम शहर में उत्साह उल्लास और देशभक्ति पूर्ण वातावरण में तिरंगा रैली आयोजित की गई, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई- शंभू लाल चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, कलेक्टर अजय कटेसरिया, एडीएम, एसडीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, अशोक जैन लाला, अशोक चौटाला, राजेश कटारिया, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, श्रीमती आयुषी सांकला, हीना मेहता, शबाना, संगीता सोनी, नवनियुक्त एल्डरमेन मंगल लोढ़ा, गोपाल शर्मा, राकेश मिश्रा, नारायण सांकला, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, जलज सांकला, गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक एवं स्वंय सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, जिला प्रशासन एवं निगम अधिकारी एवं कर्मचारी सहित नागरिक बड़ी संख्या में तिरंगा रैली में सम्मिलित हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा रैली को नगर निगम कार्यालय परिसर से रवाना किया। तिरंगा यात्रा की शुरूआत नगर निगम कार्यालय परिसर से हुई जो कॉलेज रोड, जेल रोड, लोकेन्द्र टॉकिज चौराहा, न्यू रोड, दो बत्ती होते हुए महाराजा सज्जनसिंह चौराहे पर पंहूची जहां रैली का समापन किया गया। रैली में डीजे वाहन के माध्यम से देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जा रही थी वहीं रैली में सम्मिलित अपार जनसमुह तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का संदेश दे रहे थे।

Bharat24x7News Online: Latest News