Breaking News

दमोह-राहुल सिंह मुर्दाबाद,दमोह प्रशासन मुर्दाबाद,राहुल तेरी तानासाही नही चलेगी-नही चलेगी,इस प्रकार कि नारेबाजी से गूंजा दमोह कलेक्टर कार्यलय का,

दमोह,

16/मार्च/2021,

समीर खान ब्यूरो रिपोर्ट,

दमोह में कल रेत डंपर यूनियन के द्वारा एकत्रित होकर दमोह कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने जमकर प्रदर्शनबाजी करते हुए, राहुल तेरी तानाशाही नहीं चलेगी- नहीं चलेगी, राहुल सिंह मुर्दाबाद -मुर्दाबाद, जिला प्रशासन हाय -हाय के जमकर नारे लगाए,जिसके बाद रेत डम्फर यूनियन ने ज्ञापन सौपा, तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या, दरअशल, इन दिनों जिले में मूसा कंस्ट्रक्शन नाम का एक समूह बेहद सक्रिय है,जो रेत के नाम की अवैध रॉयल्टी की वसूली करता है, हालांकि रॉयल्टी पक्की नहीं दी जाती, इसके पूर्व में भी जिले के कई रेत ठेकेदारों के द्वारा जिला कलेक्टर तथा जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में जांच कर कार्यवाही की मांग रखी है, मगर जिला प्रशासन तथा जिला पुलिस अपने वचनों पर अड़ी हुई है,और ना ही मामले में जांच करती है,तथा ना ही कार्यवाही करती है, जो कहीं ना कहीं चिंता का विषय बना हुआ है, वहीं आज जब पानी सर से ऊपर हो गुजरा तो सभी रेत डंपर यूनियन वालों ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की,तथा मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की, इस दौरान सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Check Also

दत्तात्रेय अखाड़ा, श्याम धाम आश्रम और राजराजेश्वरी आश्रम पहुंचकर संतों का किया सम्मान, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना-सृजन महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर हुआ ‘एक वृक्ष गुरु के नाम’ कार्यक्रम-

🔊 Listen to this उज्जैन, गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में विभिन्न धार्मिक स्थलों और आश्रमों का भ्रमण कर संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुरूप माल्यार्पण कर संतों का सम्मान किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार रात्रि में शिप्रा …