Breaking News

महिला समूह संघ की बेठक कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय,2 साल से बंद पड़े स्कूलों में एमडीएम शुरू कराने की मांग

श्योपुर,

13/09/2021,

रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट 

श्योपुर 2 साल से बंद पड़े स्कूलों में मध्यान भोजन शुरू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 20 सितंबर को महिला समूह संघ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। यह निर्णय में रविवार को संघ की जिला अध्यक्ष विमला ओमप्रकाश पांचाल के निवास पर चंबल संभाग प्रभारी शबाना अकरम खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में लिया गया।
आयोजित हुई बैठक में इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि सरकार ने कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों को खोलने का निर्णय तो ले लिया लेकिन एमडीएम शुरू नहीं किया है। विगत 2 सालों से स्कूलों में एमडीएम बंद है और विद्यार्थियों को सूखा राशन स्थानीय महिला समूह के माध्यम से वितरण किया जा रहा है इसके बदले महिला समूह को न तो मानदेय दिया जा रहा है और न ही परिवहन भत्ता। उधर रसोइयों को भी विगत लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। हाल ही में सरकार ने स्कूलों में विद्यार्थियों को सोया तेल, मूंग दाल इत्यादि का वितरण कराया था जिसका परिवहन भत्ता समूह के खाते में जमा करना था लेकिन स्थानीय स्तर पर बीआरसी कार्यालय से हुई गलती की वजह से यह पैसा भी तक समूह के खाते में नहीं गया है। ऐसी ही मांगों को लेकर समूह संघ 20 सितंबर को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …