Breaking News

पिपलौदा में तेजा दशमी को समाजजनों ने धूमधाम के साथ मनाया,

पिपलौदा,

16/Sep/2021,

पिपलौदा में नगर सहित ग्रामीण अंचल में सत्यवीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस तेजा दशमी को समाजजनों ने धूमधाम के साथ मनाया। ग्रामीण अंचलों में मंदिरों पर सत्यवीर तेजाजी महाराज की कथा हुई। वही नगर सहित क्षेत्र में तेजाजी के निशान का चल समारोह निकला। दोपहर में महाआरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। मन्नत वाले लोगों ने तांतियां उतारी। पिपलौदा स्थित सत्यवीर तेजाजी मंदिर पर जात्री का आयोजन हुआ। सुबह से ही दूरदराज क्षेत्र से श्रद्धालु वीर तेजाजी के दर्शन व मन्नत के निशान चढ़ाने पहुचे। जात्री का आयोजन देर शाम तक चला। इसी प्रकार नगर के भगवान नागराज महाराज मंदिर पर भी भक्त दर्शन वंदन हेतु पहुचे। तेजादशमी पर मंदिर को गुब्बारों व फूलों से सजाया गया व आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। समाजजनों द्वारा महाप्रसादी का वितरण किया। कोरोना गाइडलाइन की वजह से परम्परागत निकलने वाली झांकियों का कारवाँ इस वर्ष भी नही निकल सका,

Check Also

लाखों श्रद्धालुओं ने मां शिप्रा में डुबकी लगाकर सोमवती अमावस्या पर पुण्य लाभ लिया, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चार लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नदियों और उससे जुड़े जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनोद द्वारा 07 पेटी अवैध शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार,

🔊 Listen to this उज्जैन, सिंहस्थ 2028 की पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत सोमवती अमावस्या पर …