Breaking News

दोनों डोज का टीकाकरण शत-प्रतिशत पूर्ण कर रतलाम शहर ने रिकार्ड बनाया है, मुख्यमंत्री चौहान ने जावरा विधायक डा. पाण्डेय के सुपुत्र एवं पुत्रवधु को आशीर्वाद दिया, मुख्यमंत्री चौहान का बंजली हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत,

रतलाम,

11/Dec/2021,

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रतलाम आगमन पर हैलीपेड पर पत्रकारों से रुबरु हुए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि रतलाम शहर में दोनों डोज का टीकाकरण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है। इसके लिए सांसद, विधायकगण, सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, प्रशासनिक व स्वास्थ्य अमला तथा मीडिया के बंधु बधाई के पात्र हैं चौहान ने कहा कि पहले व दूसरे डोज का टीकाकरण पूर्ण कर रतलाम शहर ने म.प्र. में रिकार्ड बनाया है और प्रसन्नता की बात है कि रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी 90 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लग गया है और शीघ्र ही रतलाम म.प्र. का ऐसा पहला जिला होगा जो दूसरे डोज का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लेगा।मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम सरकार द्वारा उठाए जा रहे हैं। आक्सीजन प्लांट भी पूरी तरह से तैयार है। आक्सीजन की शुद्धता भी 96 प्रतिशत आ रही है। सभी आवश्यक उपकरण भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रतलाम हमारा बढता हुआ महानगर है। वे आगामी जनवरी माह में पुनः रतलाम आएंगे और योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति को देखेंगे और प्रगति की समीक्षा करेंगे इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदोरिया, सांसद  गुमानसिंह डामोर, रतलाम विधायक  चैतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक  दिलीप मकवाना, राजेन्द्रसिंह लुनेरा, कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवार, एसडीएम अभिषेक गेहलोत, सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा पत्रकारगण व मीडियाकर्मी उपस्थित थे,

रतलाम,

11/Dec/2021,

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार को रतलाम पहुंचकर जावरा विधायक डा. राजेन्द्र पाण्डेय के सुपुत्र पायस पाण्डेय के विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदम्पत्ति पायस एवं पुत्रवधु डा. विशाखा को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया एवं विधायक डा. राजेन्द्र पाण्डेय, डा. शैलेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय व अन्य परिजनों से चर्चा भी की इस मौके पर प्रभारी मंत्री  ओ.पी.एस. भदोरिया, सांसद  गुमानसिंह डामोर, रतलाम विधायक चैतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक  दिलीप मकवाना,  राजेन्द्रसिंह लुनेरा, कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक  गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे, अपर कलेक्टर  एम.एल. आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवार, एसडीएम अभिषेक गेहलोत, सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा पत्रकारगण उपस्थित थे,

रतलाम,

11/Dec/2021,

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रतलाम आए। स्थानीय बंजली हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों आदि द्वारा आत्मीय स्वागत, अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री  ओ.पी.एस. भदोरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चैतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना,  राजेंद्रसिंह लुनेरा, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी व अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीउपस्थित थे,

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …