Breaking News

रतलाम जिले में गणतंत्र दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, प्रभारी मंत्री भदौरिया ने स्वतंत्रता सेनानी राजमल चौरडिया का सम्मान किया, प्रभारी मंत्री भदौरिया ने मेडिकल कॉलेज में आयोजित बैठक में कोविड-नियंत्रण की समीक्षा की, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, इंदौर को देश का स्टार्ट-अप केपिटल बनाया जाएगा – मुख्यमंत्री चौहान, जनसम्पर्क आयुक्त सिंह ने फहराया ध्वज,

रतलाम,

27/Jan/ 2022,

रतलाम जिले में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ जहां मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया ने ध्वजारोहण किया, परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस एसएएफ होमगार्ड बल द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया  भदोरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। मुख्य समारोह में विधायक जावरा डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना,  राजेंद्र सिंह लुनेरा, प्रधान न्यायाधीश  राजेश गुप्ता, कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, पुलिस अधिक्षक गौरव तिवारी, जिला पंचायत प्रधान परमेश मईडा, श्याम सुंदर शर्मा,  अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, निर्मल कटारिया, सुनील सारस्वत,  विप्लव जैन, अपर कलेक्टर एमएल आर्य, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुनील पाटीदार, डॉ इंद्रजीत बाकलवार, एसडीएम अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, सुश्री कृतिका भीमावद तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे ख्य अतिथि भदोरिया ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ   कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम तथा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी भी थे। इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ। समृद्धि के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए। इस अवसर पर आयोजित परेड का नेतृत्व पुलिस सूबेदार श्रीमती मोनिका सिंह चौहान द्वारा किया गया। परेड के सेकंड कमांडर सूबेदार अनोखी लाल परमार थ। एसएएफ 24वी वाहिनी प्लाटून का नेतृत्व उपनिरीक्षक सुनील वास्कले कर रहे थे। जिला पुलिस पुरुष बल प्लाटून क्रमांक 2 का नेतृत्व उपनिरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी, प्लाटून क्रमांक 3 का नेतृत्व उप निरीक्षक  कुलदीप देथलिया जिला पुलिस महिला बल, प्लाटून क्रमांक 4 का नेतृत्व उपनिरीक्षक श्रीमती पूजा राठौर जिला होमगार्ड बल, प्लाटून क्रमांक 5 का नेतृत्व ज्योति बघेल जिला होमगार्ड बल, प्लाटून क्रमांक 6 का नेतृत्व बद्री मंडलोई कर रहे थे इस दौरान जिला आपूर्ति खाद्य विभाग, जिला पंचायत किसान कल्याण तथा कृषि विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ, स्कूल, शिक्षा, उद्यानिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर निगम, सहकारिता विभाग तथा जनजाति कार्य विभाग द्वारा अपनी योजनाओं कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गई मुख्य समारोह में निर्णायकगणों द्वारा परेड आयोजन में प्रथम पुरस्कार एसएएफ 24 वीं बटालियन को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार जिला होमगार्ड प्लाटून क्रमांक 5 तथा तृतीय पुरस्कार जिला होमगार्ड प्लाटून क्रमांक 6 को प्रदान किया गया इसी प्रकार शासकीय विभागों द्वारा आयोजित झांकियों में प्रथम पुरस्कार जिला पंचायत रतलाम की झांकी को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग एवं तृतीय पुरस्कार किसान कल्याण कषि विकास विभाग की झांकी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर तथा डॉ पूर्णिमा शर्मा ने किया,

रतलाम,

27/Jan/ 2022,

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया ने रतलाम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजमल चौरडिया का उनके निवास पहुंचकर शाल-श्रीफल पुष्प हार से सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक दिलीप मकवाना, राजेंद्र सिंह लुनेरा, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मौजूद रहे, प्रभारी मंत्री भदौरिया ने मेडिकल कॉलेज में आयोजित बैठक में कोविड-नियंत्रण की समीक्षा की

रतलाम,

27/Jan/ 2022,

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रतलाम आए जिले के प्रभारी मंत्री  ओपीएस भदौरिया ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया तथा जिले में कोराना नियंत्रण के संबंध में किए जा रहे कार्यों और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान विधायक  दिलीप मकवाना, राजेंद्र सिंह लुनेरा, कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधिक्षक  गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर एमएल आर्य, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, सिटी एसडीएम  अभिषेक गहलोत, श्याम सुंदर शर्मा, सुनील सारस्वत, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे प्रभारी मंत्री भदौरिया ने रतलाम जिले में कोरोना नियंत्रण के दृष्टिगत ऑक्सीजन बेड उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट, शासकीय तथा प्राइवेट चिकित्सालय में बेड उपलब्धता की स्थिति ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्धता, मेडिकल स्टाफ, दवाईयां आदि की उपलब्धता और आवश्यकता की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि ऑक्सीजन प्लांट तथा अस्पतालों में विद्युत ऑप्शन के लिए जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करें। ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की रिफिलिंग की जानकारी प्राप्त की। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा कोविड-कैयर सेंटर के बारे में बताया गया कि जिले में सभी कोविड-केयर सेंटर्स पर 1 हजार 161 बेड उपलब्धता है। रतलाम में 3 प्राइवेट हॉस्पिटल्स में ऑक्सीजन प्लांट सुविधा उपलब्ध है, इसके अलावा आयुष्मान कार्ड से भी तीन अस्पतालों में  उपचार सुविधा उपलब्ध है। मेडिकल कॉलेज में डेढ़ सौ डॉक्टर तैनात हैं तथा 327 नवीन नर्सिंग स्टाफ प्राप्त हुआ है जिले की 266 ग्राम पंचायतों में अभी कोई  कोरोना रोगी नहीं है, जबकि 180 ग्राम पंचायतों में कोरोना रोगी पाए गए हैं। 16 ग्राम पंचायतों में पांच से ज्यादा रोगी है। 164 ग्राम पंचायतों में 1 से लेकर 4 तक रोगी हैं, फीवर किलनिक, कंटेनमेंट स्थापना की जानकारी भी दी गई प्रभारी मंत्री ने कहा कि दूसरी लहर में रतलाम जिले में बड़ी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ कार्य किया जाकर नियंत्रण पाया गया जो सराहनीय है। प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के अमले ने सराहनीय कार्य किया है। रतलाम जिले में वैक्सीनेशन के दोनों डोज भी लगभग शत-प्रतिशत लगाए जा चुके हैं। कोरोनावायरस के संबंध में समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि सैंपल लेकर टेस्टिंग का कार्य सुचारू रूप से संचालित करते रहे। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से करवाएं। मास्क का उपयोग नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएं। रेंडम चेकिंग करते रहें। ऑक्सीजन प्लांट से लेकर समस्त चिकित्सा उपकरण चालू हालत में रहे इनकी मॉक ड्रिल करते रहे,

रतलाम,

27/Jan/ 2022,

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एमएल आर्य एवं अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, सुश्री कृतिका भीमावद, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनीश सिन्हा, जिला आपूर्ति अधिकारी एस चौधरी, कार्यालय अधीक्षक  प्रभाकांत उपाध्याय, स्टेनो  इरफान खान,  शिवाजी शिंदे, तहसीलदार गोपाल सोनी, नायब तहसीलदार सुश्री पूजा भाटी, नवीन त्रिवेदी, वरुण शर्मा, बंदवार, चावड़ा आदि उपस्थित थे इसी प्रकार जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जिला पंचायत प्रधान परमेश मईडा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने ध्वजारोहण किया। रतलाम विकास प्राधिकरण कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े ने ध्वजारोहण किया,

रतलाम,

27/Jan/ 2022,

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में लोकतंत्र सेनानियों का भी सम्मान किया गया। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा विभिन्न अधिकारियों को लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान का दायित्व सौंपा गया था, जिनके द्वारा लोकतंत्र सेनानियों के निवास पर पहुंचकर शाल-श्रीफल, पुष्प हारो से सम्मान किया गया लोकतंत्र सेनानी सम्मान के तहत सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा पूर्व मंत्री  हिम्मत कोठारी के निवास पहुंचकर उनका सम्मान शाल-श्रीफल पुष्प से किया गया,

रतलाम,

27/Jan/ 2022,

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्टार्ट-अप के लिये प्रदेश में अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जायेगा। स्टार्ट-अप के लिये वित्तीय मदद तथा अन्य सुविधाएँ मुहैया करायी जायेंगी। इंदौर को देश का स्टार्ट-अप केपिटल बनाया जायेगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे आगे आकर अधिक से अधिक स्टार्ट-अप प्रारंभ करें। राज्य शासन उन्हें पूरी मदद करेगा मुख्यमंत्री चौहान आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में युवा स्टार्ट-अप उद्यमियों द्वारा आयोजित स्टार्ट-इन-इंदौर कॉन्क्लेव कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। सांसद श्री शंकर लालवानी, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा स्टार्ट-अप उद्यमी मौजूद थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि युवाओं में कार्य करने की असीम क्षमता है। दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं है। मनुष्य चाहे तो ब्रम्हाण्ड में भी कमाण्ड कर सकता है। जो वह सोच सकते हैं, वह सब कर भी सकते हैं। करो ऐसा कि दुनिया उसे देखती रह जाये और याद करे। मन में कुछ करने की तलब पैदा की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप की सफलता भी इन्हीं बातों पर निर्भर है मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता है। आज आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के चार प्रमुख आयाम हैं, इनमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ और एजुकेशन, गुड गवर्नेस, अर्थव्यवस्था और रोजगार शामिल है। प्रदेश में तेजी से औद्योगिक निवेश बढ़ रहा है। नए औद्योगिक केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर को कैपिटल ऑफ स्टार्ट-अप बनाया जाएगा। नये उद्योगों के लिये अलग-अलग क्षेत्रों में नवीन इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किये जा रहे हैं। सभी स्टार्ट-अप आगे बढ़े, यह राज्य शासन की मंशा है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा पूरी मदद दी जाएगी मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम के माध्यम से आए सुझावों को मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप को मदद करने के लिए वेंचर फंड की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में कारगर योजना बनाई जाएगी। इंदौर को आईटी हब बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उद्यमियों को जमीन, वित्तीय सुविधा आदि मुहैया कराने के लिए कार्य-योजना बनाई जाएगी। स्टार्ट-अप को वित्तीय मदद देने के लिए मॉडल विकसित किया जाएगा। ग्लोबल स्टार्ट-अप इन्वेस्टर्स  समिट का आयोजन भी होगा सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान की मंशा है कि इंदौर स्टार्ट-अप का हब बने। उनकी इस मंशा को मूर्तरूप देने का कार्य शुरू हो गया है। इंदौर में 300 स्टार्ट-अप उद्यमियों का फोरम बनाया गया है। इस फोरम का यह पहला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही एक और महा-सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि इंदौर में 24 घंटे कार्य करने की संस्कृति एवं वातावरण को विकसित किए जाने की जरूरत है। यहाँ आईटी का एक बड़ा पार्क भी होना चाहिए राज्य आपदा प्रबंधन समिति सदस्य डॉ. निशांत खरे ने कहा कि पूर्व में नवाचार करना बहुत कठिन एवं चुनौतीपूर्ण था। शासन द्वारा किए गए प्रयासों से नवाचार एवं नया कार्य करना आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि आज के सम्मेलन में लगभग 250 स्टार्टअप्स शामिल हुए हैं। यह बड़ी उपलब्धि है। स्टार्ट-अप नीति बनाने के संबंध में सुझाव लिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अनेक स्टार्ट-अप उद्यमियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्टार्ट-इन-इंदौर फोरम के ऑर्गनाइजर चेयरमेन  रजत जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं इसके उद्देश्य के बारे में जानकारी दी,

रतलाम,

27/Jan/ 2022,

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त जनसम्पर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्र गान का सामूहिक गायन हुआ। आयुक्त सिंह ने कहा कि शासकीय सेवकों को अधिकारों के साथ कर्त्तव्य भी सौंपे जाते हैं। इसका हमें सदैव ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने स्टाफ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर संचालक जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह, अपर संचालक सर्वश्री सुरेश गुप्ता, डॉ. एच.एल. चौधरी, अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे,

Check Also

रामघाट पर डूब रहे युवक को होमगार्ड सैनिकों ने बचाया-नरवाई प्रबंधन हेतु कृषि उपकरणों का प्रदर्शन कार्यक्रम 9 से 13 मार्च तक-

🔊 Listen to this रतलाम सहायक संचालक कृषि अभियांत्रिकी रतलाम ने बताया कि जिले में …