Breaking News

केंद्रीय कृषि मंत्री के संसदीय क्षेत्र में किसान तीसरे दिन भी रहे अनिश्चितकालीन धरने पर जानिए क्या पुरा मामला,

श्योपुर,

27/Mar/2022,

रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट,

श्योपुर जिले के लगभग 28 किसानों का 15 महीने पहले धान की फसल खरीदकर 58 लाख रुपए हड़पने वाले व्यापारी पुनीत मंगल, कैलाश मंगल पर कार्रवाई करके पैसा दिलवाने के लिए किसानों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा ! भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया की धरने के तीसरे दिन किसानों को समर्थन देने के लिए भाजपा, कांग्रेस, आप, बसपा के नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ! जिनमें प्रमुख रूप से विधायक बाबू जंडेल, जिला पंचायत अध्यक्ष कविता मीणा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह चौहान, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेश जाट, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप तोमर, मीणा समाज के जिलाध्यक्ष रामलखन नापाखेडली, बी.पी. सिंह मीणा सोई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिहारी सिंह सोलंकी, सतीश समाधिया, दीनबंधु सोठवा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे!

Check Also

रामघाट पर डूब रहे युवक को होमगार्ड सैनिकों ने बचाया-नरवाई प्रबंधन हेतु कृषि उपकरणों का प्रदर्शन कार्यक्रम 9 से 13 मार्च तक-

🔊 Listen to this रतलाम सहायक संचालक कृषि अभियांत्रिकी रतलाम ने बताया कि जिले में …