Breaking News

वन विभाग के द्वारा जंगल में पशुपालकों को किया जा रहा है परेशान जानिए पुरा मामला,

श्योपुर,

18/July/2022,

रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट,,

वन विभाग के द्वारा मुझरी बीट में पशुपालकों की खिरकारी हटाने का दबाव बनाया जा रहा है व पशुपालक को परेशान करके प्रताड़ित किया जा रहा है पशु पालकों के बीच में मुझरी बीट के पीपलकुई में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला, किसान नेता जसवंत सिंह बछेरी, जनपद सदस्य राहुल मीणा सिरसोद ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों को पशुपालकों की परेशानी से अवगत करवाते हुए खिरकारी नहीं हटाने को कहा उन्होंने बताया कि वर्षों से क्षेत्र के पशुपालक जंगल में अपने पशुओं को चराने आते हैं व दो महीने के लिए अस्थाई खिरकारी बनाकर रहते हैं परंतु इस वर्ष पशुपालकों को खिरकारी नहीं बनाने व जंगल में पशु नहीं चराने का वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा के दबाव बनाया जा रहा है । वन विभाग पशुपालकों को परेशान करेगा तो क्षेत्र के पशुपालकों के साथ वन विभाग के डीएफओ के कार्यालय का घेराव करके आंदोलन करेंगे,

 

Check Also

चैक बांउस प्रकरण में न्यायालय ने आरोपी को उन्मुक्त किया-चोरी हुए ₹70 हजार कीमत के सोने के मंगलसूत्र सहित मुख्य आरोपी गिरफ्तार-जय माता दी, जय माता दी के घोष से गूंजा कालिका माता मंदिर- मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा

🔊 Listen to this रतलाम जावरा कोर्ट के अधिवक्ता सुर्यभान कटारिया ने बताया कि दिनांक …