Breaking News

सोन नदी में बिजली करेंट लगाकर मछली मारते समय मरने वाले मृतक के साथी आरोपी गिरफ्तार,

जैजैपुर छत्तीसगढ,

10/Nov/2022,

रवि कुमार खटर्जी ब्लॉक रिपोर्टर,

हसौद थाने अंतर्गत दिनांक 08.11.2022 को सूचक विजय कश्यप पिता भगवानी कश्यप उम्र 27 साल साकिन गुडरूकला थाना हसौद जिला सक्ती (छ०ग०) ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बडा भैया पीताम्बर कश्यप अपने साथी जगदीश कश्यप, शिव कश्यप, गजेन्द्र कुमार बर्मन, यादराम कश्यप के साथ सोन नदी में मछली मारने के लिये गया था जो बिजली करेंट के चपेट में आने से मृत्यु हो गया है कि रिपोर्ट पर मर्ग क्र0 56/22 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लेकर शव का पीएम कराया गया जांच पर पाया गया कि मृतक पीताम्बर कश्यप अपने साथी जगदीश कश्यप, शिव कश्यप, गजेन्द्र कुमार बर्मन, यादराम कश्यप सभी यह जानते हुये कि बिजली तार के करेंट के चपेट के आने से किसी व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है फिर भी उनके द्वारा मछली मारने के लिये ट्रांसफार्मर में बिजली तार को जोड़कर बिजली करेंट लेकर सोननदी में मछली मारते समय बिजली करेंट के चपेट में आने से पीताम्बर कश्यप की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। अपराध का घटित होना पाये जाने से मृतक पीताम्बर कश्यप, जगदीश कश्यप, शिव कश्यप, गजेन्द्र कुमार बर्मन, यादराम कश्यप के विरुद्ध अपराध क्रमांक 304, 201, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एम०आर० अहिरे (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती गायत्री सिंह (रा.पु.से) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय चन्द्रपुर / डभरा श्री बी. एस. खुटिया को मामले से अवगत कराकर गंभीरता को देखते हुये प्रकरण के आरोपी को त्वरित गिरफ्तारी करने निर्देश प्राप्त होने पर उनके मार्गदर्शन में आरोपियों 01. यादराम कश्यप पिता हुलास राम कश्यप उम्र 28 साल 02. शिव कश्यप पिता प्रेम लाल कश्यप उम्र 36 साल 03. गजेन्द्र कुमार बर्मन पिता खेम लाल बर्मन उम्र 21 साल 04. जगदिश कश्यप पिता संतराम कश्यप उम्र 25 साल सभी साकिनान गुडरूकला थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) को हिरासत में लेकर पुछताछ करने से अपराध घटित करना स्वीकार करने एवं घटना में प्रयुक्त बिजली तार को पेश करने पर जप्त कर दिनांक 08.11.2022 को गिरफ्तार किया गया आज दिनांक 09.11.2022 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त मामले की कार्यवाही में उप निरीक्षक नवीन पटेल, सउनि लखपति प्रधान, प्रधान आर0 पुरन लाल कैवर्त, आर0 मिरीश साहू, जयप्रकाश गबेल, घनश्याम टण्डन, सहदेव यादव, महेन्द्र महेश्वरी घनश्याम पाण्डेय, बृजमोहन नेताम का विशेष योगदान रहा है,

 

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …