Breaking News

जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर ग्राम बडछापरा में जननायक बिरसा मुंडा प्रतिमा का अनावरण किया गया,

रतलाम,

15 नवंबर 2022,

जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को रतलाम जिले में हर्षोल्लास के साथ जननायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल आदि जनप्रतिनिधियों द्वारा रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बडछापरा में किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईडा, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, एसडीएम कृतिका भीमावद आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी देखा व सुना गया। सांसद श्री डामोर ने अपने संबोधन में कहा अमर शहीद जननायक बिरसा मुंडा द्वारा अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी की लड़ाई के लिए इतिहास रचा गया है। उनका व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावी था, उनके एक आह्वान पर अपार जनसमुदाय अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता की लड़ाई में एकत्रित हो जाता था। श्री डामोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाने लगा है। अब इसे प्रतिवर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना है। केंद्र राज्य शासन जनजाति समाज के  नायकों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जनसमुदाय के सामने ला रहे हैं। जनजाति समुदाय के लिए संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि सरकार मजदूर को मालिक बनाने का कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने जनजातीय समुदाय के लिए पक्के मकान उपलब्ध करवा दिए हैं। उज्जवला योजना में नि:शुल्क गैस कनेक्शन मिल रहे हैं। जल जीवन मिशन से हर घर में नल से जल मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड बीमारी में नि:शुल्क उपचार का सहारा बन गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि आजादी की लड़ाई में जनजाति समुदाय के अनेक क्रांतिवीरों ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। जनजाति समुदाय के वीर योद्धाओं का इतिहास उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व अब शासन जनसमुदाय के सामने ला रहा है। कार्यक्रम को जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांत संयोजक कैलाश निनामा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद डामोर द्वारा उपस्थितजनों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। सांसद डामोर, विधायक मकवाना ने नशे के विरुद्ध जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे।

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …