Breaking News

एसडीएम रजनी भगत ने किया धान खरीदी केंद्र अड़भाड़ का औचक निरीक्षण

सक्ती ( छ. ग.)

14/12/2022,

रवि कुमार खटर्जी जिला रिपोर्टर

सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के आदेश अनुसार एसडीएम रजनी भगत ने धान खरीदी केंद्र अड़भाड़ का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम भगत ने खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से खरीदी केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं तथा राशि से भुगतान के संबंध में चर्चा की जिसमें किसानों के द्वारा खरीदी केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में संतोष व्यक्त किया गया।निरीक्षण के दौरान कुछ बारदानों में स्टेंसिल नहीं लगाया जाना पाया गया जिस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। एसडीएम मालखरौदा ने किसानों की सुविधा का ध्यान रखने तथा निर्धारित समय अनुसार ही टोकन जारी करने तथा खरीदी करने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अधिकारी अड़भाड़, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …