Breaking News

( छ .ग.) अब तक जिले मे 2 लाख 56 हजार 91 मैट्रिक टन धान की जा चुकी है खरीदी जानिए पुरी खबर,

रायपुर ( छ .ग.)

30/Dec/2022,

महेंद्र बघेल स्टेट ब्यूरो,

सक्ती कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्ग निर्देशन में जिले में 95 समितियों के 119 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संपादित किया जा रहा है। जिले में धान खरीदी लक्ष्य 371525 मैट्रिक टन के विरूद्ध अब तक 256091 मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसका 238594 मैट्रिक टन डी०ओ० राईस मिलर को जारी कर दिया गया है, तथा उनके द्वारा 173918 मैट्रिक टन धान का उठाव समितियो से कर लिया गया है। इस प्रकार धान खरीदी के विरूद्ध 93 प्रतिशत डी०ओ० राईस मिलर को जारी हो चुका है तथा राईस मिलर द्वारा डी०ओ० के विरूद्ध 76 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। इसके अलावा जिले के राईस मिलर द्वारा अतंर जिला धान के डी०ओ० के विरूद्ध 98 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। अन्य जिलो के अपेक्षा जिले में धान का डी०ओ० जारी होना एवं उसके विरूद्ध उठाव का प्रतिशत अच्छा है। कृषको का धान क्रय करने हेतु समितिवार लिमिट तय कर दी गयी है। जिससे कृषक सुगमता पूर्वक धान का विकय संबंधित धान उपार्जन केन्द्र में कर रहा है। जिले के ऐसे राईस मिलर जिनके द्वारा धान का डी0ओ0 कटाने के उपरांत 10 दिवस के भीतर धान का उठाव नही किया जा रहा है उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।उल्लेखनीय है कि जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरुआत 1 नवम्बर 2022 से हुई थी। कलेक्टर ने जिले में वास्तविक किसानों से धान खरीदी कार्य किए जाने तथा कोचिया – बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन तथा विक्रय किए जाने पर कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा बारदाने, तौल, टोकन आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारी- कर्मचारियों को धान खरीदी कार्यों में किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए खरीदी के साथ-साथ धान के उचित रखरखाव और उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए हैं

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …