Breaking News

आनंदम विभाग के तहत वक्ताओं ने संबोधित किया, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य का भ्रमण कार्यक्रम,खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा निरीक्षण कार्रवाई लगातार जारी बगैर लाइसेंस की मिर्ची फैक्ट्री सील की गई पनीर दूध चटपटे दानों के नमूने लिए

रतलाम,

08 मार्च 2023

आनंद विभाग के तहत एक गोष्ठी महिला बाल विकास विभाग कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई जिसमें उपस्थित वक्ताओं संयुक्त कलेक्टर अनिल भाना, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग रजनीश सिन्हा, जिला नोडल अधिकारी सीमा अग्निहोत्री, सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग अंकिता पंड्या ने संबोधित करते हुए अल्पविराम पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वक्ताओं ने जीवन आनंद के संबंध में भी अपनी अवधारणा व्यक्त की। व्यक्ति किस प्रकार जीवन में आनंदित रह सकता है, किन चीजों को हटाते हुए आनंद की दिशा में जाया जा सकता है। उपरोक्त सभी बिंदुओं पर वक्ताओं ने बौद्धिक विचार व्यक्त किए। 

रतलाम,

08 मार्च 2023

मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य प्रदीप अहिरवार 10 मार्च को रतलाम आएंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च को दोपहर 12:30 बजे रतलाम सर्किट हाउस आकर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे 2:30 बजे अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे करेंगे इसी दिन शाम 6:00 बजे रतलाम से भोपाल के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

रतलाम,

08 मार्च 2023

जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कार्रवाई लगातार जारी है विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने प्राप्त किए जा रहे हैं उनको जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है इस क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा एवं प्रीति मन डोरिया द्वारा कार्रवाई करते हुए बगैर लाइसेंस की एक मिर्च फैक्ट्री को सील कर दिया गया, सील करने की कार्रवाई करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर मैं मंगलवार को की गई जहां राजोद मिर्ची फैक्ट्री के निरीक्षण में पाया गया कि मालिक राजेंद्र राठौड़ द्वारा बिना लाइसेंस के फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का उल्लंघन है इस पर अधिकारियों द्वारा फैक्ट्री को सील कर दिया गया वहां से लाल मिर्च पाउडर और सेव  मिर्च पाउडर नमूने भी लिए गए, इसी प्रकार अधिकारियों के दल ने दीनदयाल नगर स्थित हजारीमल नमकीन से मिक्सर एवं चटपटे गाने के नमूने लिए माणक चौक स्थित प्रसिद्ध जी की दुकान पूरी वाले बाबा साहब के यहां से घी का नमूना लिया माणक चौक में पारस दूध भंडार से भैंस के दूध एवं पनीर के नमूने लिए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं जहां से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी सभी संस्थानों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण संग्रहण एवं विक्रय के निर्देश दिए गए हैं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …