Breaking News

8 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” चलाया जाकर किया जाएगा लोगो को जागरूक

रतलाम,

14/06/2023 

विकसित एवं सुरक्षित समाज का निर्माण महिलाओं एवं पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है। इस अवधारणा को लेकर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार  दिनांक 12.6.2023 से 19.6.2023 तक महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषो को  जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान ’अभिमन्यु’ संचालित किया जाना है। जिला रतलाम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में  उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा सुनील गुप्ता के नेतृत्व में विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” के  तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समाज में लडको एवं पुरूषो को न केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रहमुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेष कर लड़कों एवं पुरूषों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान अभिमन्यु के अंतर्गत जिले के प्रमुख स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट लगाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.06.23 को उप पुलिस अधीक्षक सुनील गुप्ता, निरीक्षक महिला सुरक्षा शाखा मधु राठौर, निरीक्षक नीलम चौगड़, प्रधान आरक्षक सरफुद्दीन रिजवी व आरक्षक भगवान सिंह द्वारा महू नीमच बस स्टैंड पर यात्रियों को महिला संबधी अपराधो,नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद, आदि बिंदुओं पर यात्रियों को जागरूक किया।

Check Also

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ, व्यवसाय एवं सेवा इकाई स्थापना के लिए 50 लाख रुपये तक मिलेगा ऋण लाभ,

🔊 Listen to this उज्जैन, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में …